The Piano Lesson Review: फिल्म में छुपे हैं कुछ राज़” कब और कहा देखे यह फिल्म

Written by: Amir khan
Publish On: September 17, 2025 11:40 AM (IST)
Follow Us:
The Piano Lesson Review HINDI

31 अगस्त 2024 को “मैल्कम वॉशिंगटन” के निर्देशन में बनी ‘द पियानो लेसन’ ड्रामा फिल्म को अब नेटफ्लिक्स पर हिंदी में रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 1987 में अगस्त विल्सन के एक नाटक पर आधारित है। अगस्त विल्सन एक अमेरिकन ब्लैक थिएटर कवि के रूप में जाने जाते हैं।

द पियानो लेसन के साथ इनके जीतनी (1982), मा रेनीज़ ब्लैक बॉटम (1984), फेंसेज़ (1987), जो टर्नर्स कम एंड गॉन जैसे कई नाटक बहुत प्रसिद्ध हैं। जानते हैं कि इस फिल्म को आपको अपना टाइम देना चाहिए या नहीं, कैसी है यह फिल्म, अपने इस रिव्यू के माध्यम से।

द पियानो लेसन हिंदी रिव्यू

यह फिल्म अब हिंदी में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। यहां 1930 के दशक को दर्शाया गया है, जो कि महामंदी के बाद के पिट्सबर्ग की पृष्ठभूमि पर आधारित है। चार्ल्स फैमिली के दो भाई-बहन, चार्ल्स और उसकी छोटी बहन, अपनी फैमिली के एक पुराने ऐतिहासिक पियानो को लेकर लड़ रहे हैं। चार्ल्स उस कीमती पियानो को बेचना चाहता है, पर उसकी बहन को यह बिल्कुल भी मंजूर नहीं, क्योंकि इस पियानो से उनकी बहुत सी बचपन की यादें जुड़ी हैं।

अब इन दोनों भाई-बहनों की लड़ाई का किस तरह से अंत किया जाएगा, बहुत से ट्विस्ट और टर्न के साथ यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा। आप इसे एक फैमिली ड्रामा के रूप के साथ-साथ म्यूजिकल, पीरियड और हॉरर ड्रामा भी कह सकते हैं। क्योंकि फिल्म के अंदर हमें कुछ सुपरनैचुरल पावर भी देखने को मिलती हैं।

अगर आप क्रिएटिविटी और मेच्योर ऑडियंस की कैटेगरी में आते हैं, तब आप इस फिल्म से पूरी तरह से कनेक्ट कर पाएंगे। फिल्म के हर एक सीन को मीनिंगफुल सेंस में रखकर बनाया गया है। यह एक नाटक पर आधारित है, तो फिल्म देखकर ऐसा लगता है कि इसके डायलॉग को लिखने पर बहुत मेहनत की गई होगी।

नेगेटिव और पॉजिटिव प्वाइंट

जिस तरह से कैरेक्टर के बीच की कन्वर्सेशन है, वह आपका इंटरेस्ट बनाए रखता है। फिल्म का नेगेटिव पॉइंट ये है कि यह फिल्म कहीं-कहीं पर थोड़ी स्लो लग सकती है। कहीं पर तो यह अपनी रफ्तार बहुत तेजी से पकड़ती है, और कहीं पर बिल्कुल ढीली पड़ जाती है। इसके सभी कैरेक्टरों ने अच्छा परफॉर्मेंस दिया है, जिसे एक रियलिस्टिक वे में प्रेजेंट किया गया है, जिससे कि इसके सभी कैरेक्टरों से आप जुड़ाव महसूस कर पाते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप एक फैमिली और पीरियड ड्रामा देखना पसंद करते हैं, तब आप अपना टाइम इस फिल्म को दे सकते हैं, अगर आप मेच्योर ऑडियंस की कैटेगरी में आते हैं।

अगर आपको मसाला एंटरटेनमेंट फिल्में देखने का शौक है, तब इस फिल्म से दूर ही रहें। आप इसको अपनी फैमिली के साथ भी बैठकर देख सकते हैं। फिल्म में आपको एक किस के साथ थोड़ी बहुत एडल्ट लैंग्वेज देखने को मिलती है। हमारी तरफ से इस फिल्म को दिए जाते हैं 5 में से 2.5 स्टार। IMDb पर इसे 6.8 की रेटिंग मिली है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Pimpinero: Blood and Oil Review: रिफ्यूजी और डंकी जैसी फ़िल्मों के फैन्स के लिए बनी ये स्पेनिश फ़िल्म

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment