फोर मोर शॉट्स प्लीज़ सीज़न 4,सहेलियों की ज़िंदादिल कहानी का नया अध्याय

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 7:56 PM (IST)
Follow Us:
Four More Shots Please Season 4

अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज़ जिसे खास तौर पर गर्ल सेंट्रिक यानी उसे तरह की वेब सीरीज जिसकी स्टोरी में लड़कियों की जिंदगी पर खास फोकस किया गया हो। इस वेब सीरीज का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज किया गया था,तो वहीं इसका सीजन 2, 2020 में आया था, इसके सीजन 3 की बात करें तो यह 2022 में रिलीज हुआ था। वहीं अब काफी लंबे समय के इंतजार के बाद “फोर मोर शॉट्स प्लीज़ सीज़न 4” की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसका शूटिंग अपडेट सयानी गुप्ता ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से शेयर किया है।

फोर मोर शॉट्स प्लीज़ सीजन 4:

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो जो कि खास तौर से अपनी यूनीक कॉन्सेप्ट पर बनी हुई वेब सीरीज के लिए जाने जाते हैं, इसी तरह से प्राइम वीडियो नया 2019 में लड़कियों की लाइफ पर बनी हुई फोर मोर शॉट्स प्लीज़ नाम की सीरीज लॉन्च की थी, जिसे दर्शकों ने खास प्यार भी दिया।

यही वजह रही कि इस वेब सीरीज के एक के बाद एक 3 नए सीजन देखने को मिले और अब इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए प्राइम वीडियो एक बार फिर लेकर आ रहे हैं “फोर मोर शॉट्स प्लीज़ 4” जिसका फिलहाल कोई भी आधिकारिक पोस्ट या वीडियो तो रिलीज नहीं किया गया है लेकिन इसकी कास्ट “सयानी गुप्ता” द्वारा उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक “क्लैपबोर्ड की फोटो” को साझा किया गया है,

जिसमें फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज़ सीज़न 4 के सीन नंबर 4 को शूट करने के संकेत मिल रहे हैं, इसे देखकर इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है की सीजन 4 की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

फोर मोर शॉट्स प्लीज़ सीज़न 3 की कहानी:

फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 3, में चार सहेलियों अंजना,दमिनी, सिद्धि और उमंग की जिंदगी की कहानी है,जो मुंबई में रहती हैं। ये चारों अपने करियर,प्यार और दोस्ती के बीच जूझ रहीं हैं।

कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब अनजना अपनी बेटी और वकील की जिंदगी को संभालने की कोशिश करती है,पर उसका पुराना प्यार फिर लौटता है। दमिनी अपनी बायोग्राफी लिखते हुए सच्चाई और रिश्तों के बीच फंस जाती है। सिद्धि अपने सपनों को पूरा करने के लिए स्टैंड-अप कॉमेडी शुरू करती है, लेकिन फैमिली प्रॉब्लम्स सिद्धि के लिए एक बड़ी परेशानी है।

वहीं दूसरी ओर उमंग है जोकि अपनी मरीज लाइफ़ से काफी खुश है,लेकिन उनका पास्ट उसे आए दिन परेशान करता रहता है। सीरीज में मौजूद चारों किरदार अपनी अपनी जिंदगी को परेशानियों से लड़ती हुई दिखाई देती हैं, फिर भी वे सभी एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ती हैं। सीजन 3 में हंसी, इमोशन और बोल्ड फैसले हैं, जो इन लड़कियों की जिंदगी को और रंगीन बनाते हैं। ये कहानी आज की लड़कियों की आजादी, सपनों और रिश्तों की सच्चाई दिखाती है, जो हर किसी को छू लेगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Sanchita Basu: “ठुकरा के मेरा प्यार” फेम संचिता बसु का वीडियो हुआ ट्रेंड,सीज़न 2 आने की संभावना बनी।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with FilmyDrip, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read