गुड बॉय, अवर अनरिटेन सेओल और अवर मूवी के साथ जाने और कौन से हैं इस हफ्ते के टॉप 10 शो

Written by: Arshi
Publish On: October 1, 2025 7:56 PM (IST)
Follow Us:
Top Ranking Korean Show of This Week

कोरियन इंडस्ट्री मे गुड डाटा कारपोरेशन के अकॉर्डिंग हर हफ्ते के टॉप 10 शो की लिस्ट तैयार की जाती है। यह वह कंपनी है जो प्रसारित हो रहे या फिर आने वाले शो को उनकी लोकप्रियता के आधार पर टॉप 10 की लिस्ट मे शामिल करते हैं।

आपको बता दें कि इस हफ्ते की टॉप 10 लिस्ट मे पहले नंबर पर tvn ओरिजिनल शो “अवर अनरिटेन सियोल” ड्रामा का नाम शामिल है और न सिर्फ ये ड्रामा बल्कि इसमें काम करने वाले तीनों मुख्य कलाकार भी अपनी बढ़ती हुई रैंकिंग को दर्ज कराने मे कामयाब रहे हैं। यह वह शो है जिसने इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है।

वहीं बात करें अगर इस शो के कलाकारों की तो शो के तीनो मुख्य कलाकार भी टॉप कलाकारों की लिस्ट मे पहले से ऊपर स्थान पर पहुंच गए हैं। जिसमें से पार्क बो यंग ने दूसरा स्थान हासिल किया है, GOT7 के जिनयंग ने तीसरा स्थान हासिल किया है और Ryu Kung Soo टॉप 10 मे 8वें स्थान पर हैं।

बात करें अगर इस हफ्ते के दूसरे टॉप 10 शो की तो वो है JTBC का “गुड बॉय” जो दूसरी पॉजीशन पर है।इस शो के मुख्य कलाकार पार्क बो गम ने अपना पहला स्थान इस हफ्ते भी बनाये रखा।गुड बॉय के दो और मेन कलाकार kim so hyun और ओह जंग से चौथे और नवें स्थान पर रहे।

बात करें अगर इस हफ्ते के टॉप 3 शो की तो वो है SBS ओरिजिनल शो अवर मूवी जो इस हफ्ते का लोकप्रिय शो है इसने टॉप 10 शोज में अपना तीसरा स्थान बनाया हुआ है। शो के कलाकारों मे कोंग मिन और जियोन येओ बीन जैसे बेहतरीन कलाकार जो इस शो मे विशेष भूमिका मे है इस हफ्ते के टॉप रैंकिंग स्टार्स मे 5वें और 6ठे स्थान पर है।

लिस्ट के चौथे नंबर पर है MBC स्पेशल शो “ओह माय घोस्ट क्लाइंट्स”और पांचवे नंबर पर अपना स्थान बनाये हुए है सैलोन डी होम्स नाम का कोरियन शो।

इस हफ्ते की टॉप 10 शोज की लिस्ट इस प्रकार है-

  • Our Unwritten Seoul
  • Good Boy
  • Our Movie
  • Oh My Ghost Clients
  • Salon de Holmes
  • The First Night with the Duke
  • For Eagle Brothers
  • Second Shot at Love
  • Head Over Heels
  • Queen’s House

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Four More Shots Please 4: फोर मोर शॉट्स प्लीज़ सीज़न 4,सहेलियों की ज़िंदादिल कहानी का नया अध्याय

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to FilmyDrip. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts