बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने पर करीना कपूर ने किया पोस्ट बोली 25 साल और हमेशा के लिए

Written by: Anam
Publish On: October 1, 2025 8:02 PM (IST)
Follow Us:
Kareena Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने आज सोमवार 30 जून को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। यह पोस्ट उन्होंने अपने इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने की खुशी में पोस्ट की जिसमें वह अपनी डेब्यू फिल्म रिफ्यूजी के सीन में दिखाई दे रही है।

25 साल हुए पूरे:

करीना कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक है जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है। साल 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली करीना कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करते हुए 25 साल पूरे कर लिए है। आज 30 जून को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें वह अभिषेक बच्चन के साथ रिफ्यूजी फिल्म के सीन में दिखाई दे रही है साथ ही अपनी एक सिंगल फोटो भी शेयर की। उन्होंने कैप्शन में कुछ ज्यादा न लिखते हुए लिखा “25 साल और हमेशा के लिए”।

25 साल में दी कई सुपरहिट फिल्में:

करीना कपूर ने अपने बेहतरीन अभिनय और दिलकश अदाओं से सबको दीवाना बना दिया आज उनकी करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। शुरुआती दौर में भले ही इनकी फिल्में कुछ खास अच्छा प्रदर्शन करती नजर न आई हो पर फिर बाद में उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी जिसमें साल 2001 की कभी खुशी कभी ग़म जिसमें वह शाहरुख खान,ऋतिक रोशन, काजोल और अमिताभ बच्चन जैसे कलाकार के साथ नजर आई, साल 2007 की फिल्म जब वी मेट जिसमें शाहिद कपूर के साथ काम किया ,साल 2008 में गोलमाल रिटर्न्स साल 2011 में बॉडीगार्ड और साल 2015 में बजरंगी भाईजान आदि शामिल है।

Kareena Kapoo
बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने पर करीना कपूर ने किया पोस्ट बोली 25 साल और हमेशा के लिए 3

PHOTO CREDIT INSTAGRAM

हालिया फिल्में:

करीना कपूर आज भी फिल्मी दुनिया में सक्रिय है और दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। उनकी हालिया फिल्मों में सिंघम रिटर्न्स ,द बकिंघम मर्डर,क्रू,और सिंघम अगेन जैसी फिल्में शामिल है। अब वह अपने आगामी क्राइम ड्रामा फिल्म दायरा को लेकर व्यस्त है जिसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रही है और करीना कपूर पृथ्वी राज सुकुमारन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। जो सम्भवतः 2025 के अंत तक रिलीज हो सकती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Upcoming Movies 4 to 5 July 2025: इस हफ्ते ब्रिंग हर बैक,धीरन, सोलो बॉय और अनुग्रहण जैसी फिल्मे होंगी रिलीज़

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read