Loveyapa Movie Review: प्यार है या धोका ,युवा पीढ़ी के इंटरनेट वाले प्यार की खुली पोल

Written by: Anam
Publish On: September 26, 2025 11:19 AM (IST)
Follow Us:
Loveyapa Movie Review In Hindi

बॉलीवुड स्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ काफ़ी दिनों से चर्चाओं में थी जिसका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे, अब फाइनली इस फिल्म ने सिनेमा घरों में दस्तक दे दी है।

लवयापा एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें आजकल की युवा पीढ़ी के इंटरनेट वाले प्यार की जटिलताओं को दिखाया गया है, फिल्म में रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का है अगर आप इस मूवी का पूरा रिव्यू जानना चाहते हैं तो आगे पढ़ें।

लवयापा 2022 में आई तमिल फिल्म ‘लव टुडे’ का हिंदी रीमेक है लव टुडे एक कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ऊपर कमाई की थी और अब देखना यह है कि लवयापा दर्शकों के दिल को छू पाती है या नहीं।

फिल्म के मुख्य कलाकार

किसी भी फिल्म की सफलता कहीं ना कहीं फिल्म के कलाकारों पर निर्भर करती है बात करें अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित लवयापा की कास्ट के बारे में तो इस फिल्म में मुख्य किरदार में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर नज़र आ रहे हैं

जुनैद खान इससे पहले 2024 की क्राइम ड्रामा फिल्म ‘महाराज’ में नज़र आए थे जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया था इसी के साथ खुशी कपूर ‘द अर्चीज़’ में नज़र आई थी और इनकी एक्टिंग को लेकर दर्शकों की तरफ से नकारात्मक प्रतिक्रियाएँ मिली दोनों ने ओटीटी पर ही डेब्यू किया था और अब बड़े पर्दे पर नज़र आने वाले हैं।

निर्देशक अद्वैत चंदन की बात की जाए तो ये आमिर खान के बहुत करीबी माने जाते हैं इन्होंने आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और सीक्रेट सुपरस्टार को बनाया था। इनके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा,सत्यराज, कीकू शारदा और योगी बाबू शामिल हैं।

कहानी क्या कहती है

फिल्म की कहानी दो कपल बानी (खुशी कपूर) और गौरव (जुनैद खान)की है जिन्हें इंस्टाग्राम के ज़रिए चैट करके एक दूसरे से प्यार हो जाता है, प्यार इस हद तक बढ़ जाता है कि उन्हें लगता है कि वह एक दूसरे के बारे में सब कुछ जानते हैं और एक दूसरे के साथ पूरी ज़िंदगी बिता सकते हैं और दोनों लोग शादी करने का फैसला करते हैं

जब यह बात वो अपने परिवार के सामने रखते हैं तो बानी के पिता अतुल कुमार शर्मा (आशुतोष राणा) दोनों के सामने एक शर्त रखते हैं और शर्त यह है कि 24 घंटे के लिए बानी और गौरव को अपने-अपने फोन एक्सचेंज करना होंगे और उसके बाद भी अगर उनका प्यार बरकरार रहता है तो वह शादी कर सकते हैं

फोन एक्सचेंज करने के बाद कहानी में नया ट्विस्ट आता है जिसमें सियाप्पे, नोक-झोंक और कन्फ्यूज़न भरा माहौल देखने को मिलेगा बानी और गौरव का प्यार टिका रहता है या कुछ बदलाव होता है यह जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी होगी।

युवा पीढ़ी के लिए गंभीर संदेश

आज की युवा पीढ़ी यह दावा करती है कि वह पहले ज़माने वाला ही प्यार करती है इस फिल्म में आज की युवा पीढ़ी के प्यार की जटिलताओं को उजागर किया है साथ ही इंटरनेट के रिलेशनशिप जैसे विषय को भी इसके ज़रिए दिखाने की कोशिश की गई है रोमांस और हँसी ठहाकों के बीच फिल्म ने युवा पीढ़ी को एक गंभीर संदेश भी दिया है।

फिल्म की खूबियाँ और खामियाँ

सबसे पहले बात करेंगे फिल्म की खूबियों की, यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी को रिप्रेजेंट कर रही है। साथ ही एक सामाजिक संदेश भी दे रही है कि कैसे एक मोबाइल फोन दो लव बर्ड्स के रिश्ते में उफान ला देता है ,बहुत से कपल इस फिल्म से रिलेट कर पाएँगे, फिल्म के सॉन्ग और स्क्रीनप्ले भी जबरदस्त हैं वहीं बात करें सिनेमैटोग्राफी की तो वह भी कमाल की है।

बजट में इस फिल्म को काफ़ी अच्छे से प्रेजेंट किया गया है साथ ही बात करें फिल्म के कलाकारों की तो जुनैद खान ने दर्शकों को अपने दमदार अभिनय से चौँका दिया है खुशी कपूर ने भी इस बार फैंस को निराश नहीं होने दिया इसी के साथ आशुतोष राणा जो पहले भी एक कठोर पिता का किरदार निभा चुके हैं इस फिल्म में अच्छा काम कर रहे हैं बाकी किरदारों का अभिनय भी सराहनीय है।

फिल्म में कुछ खास कमी नज़र नहीं आ रही अगर आप रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा के शौकीन हैं तो यह फिल्म आपको बेहद पसंद आने वाली है पर अगर आप एक्शन, हॉरर या फिर मिस्ट्री लवर हैं तो आपको यह फिल्म देख कर कुछ खास मज़ा नहीं आएगा।

ओवर आल रिव्यू

फिल्म के ओवरऑल रिव्यू की बात करें तो यह फिल्म छोटा पैकेट बड़ा धमाका जैसी लग रही है, फिल्म के ट्रेलर से इस फिल्म से लोगों को ज़्यादा उम्मीदें नहीं थीं पर सिनेमा घर में आते ही दर्शकों से इस फिल्म को पॉज़िटिव रिव्यू मिल रहे हैं,अगर आप युवा पीढ़ी का हिस्सा हैं तो यह फिल्म आपके लिए बेस्ट है जुनैद खान की परफॉर्मेंस और खुशी कपूर का बचपन देख कर आप इस फिल्म से नज़र नहीं हटा पाएँगे साथ ही फिल्म में जबरदस्त उथल-पुथल के साथ कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

MRS Movie Review: क्या वाकई ‘श्रीमती’ तोड़ पाएगी स्टीरियोटाइप्स की जंजीरें ?

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment