Kannappa Movie: भगवान शिव के भक्त की शानदार कहानी”

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 3:38 PM (IST)
Follow Us:
kanappa movie x review in hindi

साउथ इंडस्ट्री की काफी फेमस मूवी कन्नप्पा को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। कन्नप्पा फिल्म के रिलीज होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि रिलीज से पहले कन्नप्पा मूवी को कई बार रोका जा चुका था। पर अब फाइनली 27 जून 2025 को यह सिनेमाघरों में आ गई है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ साथ साउथ फिल्मों के कई दिग्गज कलाकारों को भी जगह दी गई है,इसकी की कहानी और इसका नाम धार्मिक है, जिसे सुनकर यह प्रतीत होता है कि फिल्म भगवान शिव या उनके अवतार पर आधारित होगी। चलिए, जानते हैं क्या है मूवी की कहानी और करते हैं इसका रिव्यू।

कन्नप्पा मूवी ट्विटर रिव्यू:

कन्नप्पा फिल्म को आज देश भर के सिनेमाघरों में काफी भव्य रूप से रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार की मूवी कन्नप्पा में विष्णु मंचू के ड्रीम प्रोजेक्ट का हाथ है। हालांकि फिल्म की घोषणा होने के बाद से ही दर्शकों में कन्नप्पा मूवी को लेकर काफी उत्सुकता थी। फिर चाहे वह अक्षय कुमार हों या फिर फिल्म में नजर आने वाला उनका अवतार, सभी चीजों के लिए दर्शक काफी उत्साहित थे।

kanappa movie akshay kumar
kanappa movie akshay kumar

कन्नप्पा में अक्षय के साथ साथ मोहन बाबू, प्रभास और मोहनलाल जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं। कन्नप्पा का इंतजार दर्शकों द्वारा काफी लंबे समय से किया जा रहा था। हालांकि, कन्नप्पा मूवी को कई बार डिले किया गया, जिसके कारण इसके रिलीज होने में काफी समय लगा।

कन्नप्पा मूवी की कहानी में भगवान शिव के अनन्य भक्त कन्नप्पा जी की कहानी को दर्शाया गया है, जो पौराणिक कथाओं पर आधारित है। कन्नप्पा फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक आम नास्तिक व्यक्ति, जो बचपन से ही भगवान को नहीं मानता था, आगे चलकर भगवान शिव का भक्त बन जाता है।

यही कहानी फिल्म में पटकथा के रूप में दर्शाई गई है। हालांकि कन्नप्पा जी की कहानी को उत्तर भारत में काफी लोग पहले से ही जानते हैं, लेकिन अब यह भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा जी की कहानी सिर्फ उत्तर भारत तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कन्नप्पा मूवी के माध्यम से देश और दुनिया तक पहुंच सकेगी।

कन्नप्पा मूवी देखने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं:

kanappa movie mohanlal
Kannappa Movie: भगवान शिव के भक्त की शानदार कहानी" 4

फिल्म 27 जून से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे देखकर अब दर्शकों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रिव्यू आने शुरू हो चुके हैं। फिल्म में विष्णु मंचू मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस कन्नप्पा मूवी में दी है। ऐसा हम नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स का कहना है। चाहे अक्षय कुमार की एंट्री हो या फिर मोहनलाल का जबरदस्त किरदार, इमोशन्स से लेकर क्लाइमेक्स तक, हर एक चीज को मूवी में सटीक ढंग से दर्शाया गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है।

कन्नप्पा मूवी को देखकर यूजर्स अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, “गजब की मूवी है भाई, एक नास्तिक आदमी भगवान का भक्त बन गया,हरी ॐ ” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “कन्नप्पा मूवी साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक होगी।” तीसरा यूजर भी लिखता है “मेरी तरफ से कन्नप्पा फिल्म को पांच में से 5 स्टार”।

कहानी का विश्लेषण:

कन्नप्पा एक पौराणिक ड्रामा है, जो भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की कहानी पर आधारित है। फिल्म में विष्णु मंचू ने कन्नप्पा के किरदार को जीवंत किया है, जो एक नास्तिक योद्धा से भगवान शिव का अनन्य भक्त बन जाता है। अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में हैं, प्रभास रुद्र के किरदार में, और काजल अग्रवाल माता पार्वती के रोल में नजर आई हैं।

फिल्म का दूसरा हाफ और इसका क्लाइमेक्स दर्शकों को सबसे ज्यादा बढ़िया लग रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और समीक्षकों ने आखिरी 30 मिनट की तुलना कांतारा के क्लाइमेक्स से की है, जो इसे भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से गहरा बनाता है।

हालांकि कुछ यूजर्स ने पहले हाफ को औसत और धीमा बताया है, साथ ही वीएफएक्स को लेकर भी मिश्रित प्रतिक्रियाएं आई हैं। फिर भी, फिल्म का संगीत, सिनेमैटोग्राफी, और विष्णु मंचू की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। प्रभास और मोहनलाल के कैमियो को भी दर्शकों ने खूब सराहा है।

निष्कर्ष:

कन्नप्पा एक ऐसी फिल्म है, जो सनातन धर्म और भगवान शिव की भक्ति को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह न केवल एक मनोरंजक फिल्म है, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव भी प्रदान करती है। विष्णु मंचू का समर्पण, अक्षय कुमार और प्रभास जैसे सितारों की मौजूदगी, और कहानी का भावनात्मक प्रभाव इसे देखने लायक बनाता है। अगर आप पौराणिक कहानियों और भक्ति से भरी फिल्मों के शौकीन हैं, तो कन्नप्पा आपके लिए एक शानदार अनुभव हो सकता है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Prajakta Koli Birthday 2025: मिसमैच्ड की प्राजक्ता की नेट वर्थ सुनकर हो जाएंगे हैरान बड़े बड़े यूट्यूबर में है शुमार

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with FilmyDrip, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read