जिओ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लेने से पहले पढ़ें यह आर्टिकल

Written by: Amir khan
Publish On: September 28, 2025 12:24 AM (IST)
Follow Us:
top 5 hollywood movies in hindi on jiohotstar

क्या आपने जिओहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन प्लान नहीं लिया,या ले लिया है और लेने के बाद अब समझ में नहीं आ रहा है कि कौन सी फिल्में देखें।

तो टेंशन न लें फिल्मी ड्रिप है न जो आपको बताएगा जिओहॉटस्टार की टॉप हॉलीवुड फिल्में जो हिंदी डब्ड के साथ उपलब्ध हैं। ये पांच ऐसी फिल्में हैं जिनको आप अपनी फैमिली वाइफ गर्लफ्रेंड किसी के साथ भी बैठ कर देख सकते हैं।

ट्विस्टर

ट्विस्टर की कहानी एक अमेरिका के एक ऐसे शहर की है जहां बवंडर बहुत आते हैं बवंडर मतलब हवा के ज़ोरदार झोंके जो सबकुछ अपने साथ उड़ाने का दम रखते हैं। एक दर्शक के तौर पर आपको तो पता ही होगा कि ये सब चीजें अमेरिकन फिल्मों में ही देखने को मिलती हैं,फिर चाहे वो दुनिया खत्म होने वाली हो या एलियन धरती पर आ चुके हों,जैसा कुछ।

कहानी में किस तरह से केट टायलर इन भवंडरों से लड़ते हैं साथ में हीरो हीरोइन के बीच की कैमिस्ट्री को भी अच्छे से दिखाया गया है इसके साथ ही यहाँ आपको नया वाला सुपरमैन भी देखने को मिलता है ट्विस्टर हिंदी में जिओहॉटस्टार पर उपलब्ध है।

300

सीडी वीडियो के दौर में हम सभी ने इस फिल्म का नाम तो कहीं न कहीं सुना ही होगा 300 दो भाग में हिंदी में जिओहॉटस्टार पर हमें देखने को मिल जाता है। आप चाहे इसका पहला पार्ट देखें या दूसरा पार्ट दोनों को देखने में बहुत मज़ा आता है।फिलहाल अगर फिल्मी ड्रिप की राय सुनना है तो पहले पार्ट की तुलना में इसका दूसरा पार्ट ज़्यादा एंगेजिंग है।

फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा

यह 2024 की पोस्ट-एपोकैलिप्टिक एक्शन फिल्म है ये एक फ्रेश कंटेंट है पर अगर आप एक प्रो फिल्मी की श्रेणी में आते हैं तो कहानी देखी-देखी सी लगने वाली है। एक्शन सीक्वेंस फिल्म के काफी शानदार हैं।

मुख्य कलाकारों में हमें आन्या टेलर-जॉय,क्रिस हेम्सवर्थ,टॉम बर्क,एलीला ब्राउन जैसे कलाकार देखने को मिलते हैं। फ्यूरियोसा: ए मैड मैक्स सागा को हिंदी डबिंग के साथ जिओहॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

नोबडी

2021 में नोबडी नाम की एक फिल्म को रिलीज़ किया गया था कोविड महामारी के बाद अगर आपको जॉन विक जैसी फिल्में पसंद आती हैं तो यहाँ वैसा ही कुछ एक्शन के साथ मास मसाला एंटरटेनमेंट देखने को मिलने वाला है।

अगर आपको मसाला फिल्म के साथ कॉमेडी देखना भी पसंद है तब तो इसे देख कर मज़ा ही आने वाला है। खून खराबे के साथ यह आपका भरपूर मनोरंजन कर सकती है। नोबडी हिंदी डबिंग के साथ जिओहॉटस्टार पर देखने को मिल जाएगी।

इन्ग्लोरियस बैस्टरड्स

इस फिल्म को वैसे तो सभी ने देख रखी होगी क्यों कि यह काफी फेमस फिल्म की श्रेणी में गिनी जाती है। पर अगर आपने अभी जल्दी हॉलीवुड फिल्में देखना शुरू की हैं तब शायद इसे मिस कर दिया होगा। यहां कहानी हमें वर्ल्ड वॉर 2 की देखने को मिलती है।

यहूदी और अमेरिकन मिलकर यहाँ हिटलर को खत्म करने की योजना बनाते हैं। और हिटलर का खात्मा भी कर देते हैं। यहाँ आपको हॉरर जिओहॉटस्टार पर यह हिंदी में देखने को मिलेगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Bullet Train Explosion,बुलेट ट्रेन में लगा बम क्या होगा अगर रुकी ट्रेन

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment