भगवान श्री राम के रूप में रणबीर कपूर और मां सीता सई पल्लवी रामायण का हुआ इंट्रो रिलीज

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 8:27 PM (IST)
Follow Us:
Nitesh Tiwari Ramayana A Glimpse into the Epic Introduction Video

हॉलीवुड फिल्म अवतार के निर्माता ने भी अवतार के रिलीज से पहले अपना एक सोलो यूट्यूब चैनल तैयार किया था। ठीक उसी तरह नीतीश तिवारी, जो रामायण फिल्म के निर्देशक हैं उन्होंने भी यूट्यूब पर रामायण का एक सोलो यूट्यूब चैनल बना लिया है, जहां इनसाइड स्टोरी के साथ-साथ रामायण से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरें नियमित रूप से डाली जाएंगी। रामायण का पहला इंट्रो वीडियो 3 जुलाई 2025 को रिलीज कर दिया गया है। आइए जानते हैं रामायण फिल्म के इस ग्लिम्पस में क्या खास है।

रामायण: द इंट्रोडक्शन रिव्यू

इस इंट्रोडक्शन टीजर में वीएफएक्स और सीजीआई के माध्यम से रणबीर कपूर भगवान श्री राम के रूप में नजर आ रहे हैं तो वहीं साउथ फिल्म स्टार यश रावण के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। इंट्रोडक्शन को देखकर यह बात तो पक्की हो गई है कि नीतीश तिवारी ने हॉलीवुड लेवल के वीएफएक्स और सीजीआई का इस्तेमाल किया है जहां रणबीर कपूर के लुक पर खास ध्यान दिया गया है।

इस इंट्रो में बहुत ही खूबसूरती के साथ सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा, विष्णु, महेश को दिखाया गया है जिसे देखकर एक बात तीसफ है कि नीतीश तिवारी रामायण फिल्म के जरिए एक नई इतिहास रचने जा रहे हैं। सई पल्लवी माता सीता की भूमिका में होंगी सनी देओल हनुमान जी के रूप में नजर आएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखेंगे। ए.आर. रहमान ने अपने संगीत से इसे और भी खास बनाया है।

रामायण फिल्म के माध्यम से भगवान श्री राम की यात्रा को दो चरणों में दिखाया जाएगा जिसका पहला चरण दीपावली 2026 में रिलीज होगा तो वहीं दूसरा चरण दीपावली 2027 में।रामायण फिल्म को भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट भी माना जा रहा है जिसमें इंटरनेशनल टीम को भी शामिल किया गया है।

रामायण पर अब तक बनी भारतीय फिल्में

सबसे पहले ‘लंका दहन’ नाम की रामायण पर आधारित फिल्म आई थी। इसके बाद ‘राम राज्य’, ‘संपूर्ण रामायण’ और 1997 में रिलीज हुई ‘लव कुश’ जैसी फिल्में आईं। 2023 में ओम राउत के निर्देशन में बनी ‘आदिपुरुष’ को सिनेमाघरों में मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। फाइनली, 2026 में रणबीर कपूर लेकर आ रहे हैं रामायण।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Sai Pallavi Religion: रामायण फिल्म अभिनेत्री डॉक्टर सई पल्लवी किस धर्म से ताल्लुक रखती हैं

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts