हेरा फेरी के बाबू भैया(परेश रावल) कॉमेडी के साथ कर चुके खतरनाक विलेन का रोल

Written by: Anam
Publish On: October 1, 2025 8:28 PM (IST)
Follow Us:
Paresh Rawal Negative Role

बॉलीवुड अभिनेता आज कल अपनी आगामी फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर चर्चा में है जिसमें उन्होंने बाबू भैया गणपत राव आप्टे का कॉमेडी किरदार निभाया था। उन्होंने हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी ,माला मां वीकली और भूल भुलैया जैसी फिल्मों में कॉमेडी का तड़का लगाया। पर क्या आप जानते है कॉमेडी रोल से जाने जाने वाले अभिनेता परेश रावल कई फिल्मों में जबरदस्त खलनायक के रूप में भी नज़र आ चुके है। चलिए जानते है परेश रावल की उन फिल्मों के बारे में जिसमें परेश रावल ने खतरनाक विलेन बनकर खौफ का माहौल बनाया।

टेबल नं 21:

साल 2013 फिल्म टेबल नं 21 एक रोचक गेम पर आधारित फिल्म थी जिसमें एक कपल फंसते चले जाते है।इस फिल्म में परेशरावल ने इस गेम के बॉस का किरदार निभाया जो अपने बेटे की मौत का बदला लेने के लिए यह खेल रचता है। इस फिल्म में उनकी भूमिका रहस्मयी और खतरनाक थी।

आक्रोश:

आक्रोश साल 2010 की एक सामाजिक ड्रामा फिल्म थी। जिसमें परेश रावल ने एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाया था। उनकी जबरदस्त एक्टिंग ने इसे और भी ज्यादा प्रभावशाली बनाया था।इस फिल्म में।मुख्य भूमिका में अजय देवगन ,अक्षय खन्ना और बिपाशा बसु जैसे कलाकार शामिल है।

राम लखन:

सुभाष घई द्वारा निर्देशित राम लखन फिल्म साल 1989 में आई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में जैकी श्रॉफ,डिम्पल कपाड़िया, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर जैसी कलाकार थे। फिल्म में परेश रावल ने शिवनाथ नाम के एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाया।

किंग अंकल:

किंग अंकल एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म थी।जिसमें शाहरुख खान,जैकी श्रॉफ और नगमा जैसे अभिनेता शामिल है। इस फिल्म में भी परेश रावल ने प्रताप नाम की नकारात्मक भूमिका निभाई थी। उनके अभिनय ने दर्शकों पर गहरा असर डाला था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था पर पारिवारिक दर्शकों ने इसे पसंद किया।

बाज़ी:

बाजी एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी जो साल 1995 में आई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं आमिर खान और ममता कुलकर्णी दिखाई दिए थे। इस फिल्म में परेश रावल ने एक ऐसे खलनायक का किरदार निभाया जो आमिर खान के लिए काफी चुनौतियां खड़ी करता है और अंत में हार मान लेता है।

READ MORE

Present Is Present Chinese Drama: खड़ूस बॉस के साथ, खूबसूरत और मेहनती लेकिन थकी हुई सेविका की कहानी

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read