Present Is Present: खड़ूस बॉस के साथ, खूबसूरत और मेहनती लेकिन थकी हुई सेविका की कहानी

Written by: Arshi
Publish On: October 1, 2025 8:28 PM (IST)
Follow Us:
Present Is Present Chinese Drama

लव रोमांस मिस्ट्री और थ्रीलर ड्रामा सें भरपूर “प्रेजेंट एंड प्रेजेंट” नाम के चाइनीस ड्रामा का प्रीमियर 21 मई 2024 को किया गया था जिसका लास्ट एपिसोड 7 जून 2024 को स्ट्रीम हुआ था। टोटल 16 एपिसोड वाले इस शो के दो दो एपिसोड हर हफ्ते थर्सडे और फ्राइडे को रिलीज हुए थे। हर एपिसोड का रनिंग टाइम 33 मिनट के आसपास का है।

कहानी इतनी ज्यादा इंटरेस्टिंग है कि अगर आपको इस तरह के शो देखना पसंद है तो यह आपको पूरा मजा देगा। आईए जानते हैं कैसी है इसकी कहानी और इसमें आपको कौन-कौन से बेस्ट चाइनीस कलाकार देखने को मिलेंगे और किस प्लेटफार्म पर यह शो देखने के लिए अवेलेबल है।

प्रेजेंट एंड प्रेजेंट कास्ट टीम:

Present Is Present Chinese Drama
Present Is Present: खड़ूस बॉस के साथ, खूबसूरत और मेहनती लेकिन थकी हुई सेविका की कहानी 3

इस चाइनीस लैंग्वेज शो में डायरेक्टर हुआँग युआन्डा का डायरेक्शन देखने को मिलेगा जिन्होंने इससे लकी क्लब,”मास्टर, वेट ए मोमेंट”, डोंट लीव आफ्टर स्कूल और स्पार्कल लव जैसे शो को डायरेक्शन दिया है। वहीं अगर बात करें मुख्य कलाकार की तो Fan Zhi Xin जैसे कलाकार मेन रोल में देखने को मिलेंगे और Tu Bing मेन फीमेल करैक्टर प्ले करती हुई दिखाई गई है।

9 दिसंबर 1995 को जन्मी 29 वर्षीय Tu Bing जैसी खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री बीइंग ए हीरो, वंडरफुल टाइम, लीव योर लाइफ, गर्लफ्रेंड और बास्केटबॉल फीवर जैसे शो में देखने को मिली थी। इनके अलावा सपोर्टिंग रोल में Song Yi Xiong,Shi Yuan Ting, Lin Ai Jia, Shi Guang, Liu Jia Xi, Wu Hao Ze, Li ya Tian, Liu En Shang, Zhao Zheng Yang,Tim Liu, Zhang Meng Ru,Zhang Yan Shu,Hao Wen Ting,Yin Yi और Lu Chen Yue जैसे कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

प्रेजेंट इस प्रेजेंट स्टोरी:

शो की कहानी की शुरुआत वेई ज़ी क्यूई (फैन ज़ी शिन) के साथ होती है जो एक बहुत बड़ा अमीर ज़ादा है। अपने पिता का इकलौता वारिस जो पिता के बिजनेस को संभालने के लिए खुद को योग्य बनाने में लगा हुआ है। लेकिन उसके साथ ही वह अपने साथ काम करने वाली सहायक युआन ज़िआ के सब्र का इम्तेहान लेता रहता है। लेकिन कुछ ऐसा होता है जिसकी वजह से युआन ज़िआ को कंपनी से बाहर निकाल दिया जाता है जिसके बाद वह एक न एक परेशानियों से घिरी रहती है।

उसका स्वास्थ्य भी बुरी तरह से बिगड़ जाता है जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है और वह एक लाइलाज बीमारी का शिकार हो जाती है। तभी एक दिन अचानक उसके पुराने सहकर्मी वेई ज़ी क्यू का फोन आता है जो दर्शकों को गहरी सोच में डाल देता है कि क्या कहानी में कोई नया मोड़ आने वाला है ya फिर ये दोनों के प्यार की शुरुआत है। अगर आप भी कॉल के पीछे का राज जानना चाहते हैं तो आपको इस शो को देखना होगा।

प्रेजेंट इस प्रेजेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म:

इंडिया में यह चाइनीस शो Rakuten Viki के प्लेटफार्म पर अवेलेबल है जिसे आप इसकी ओरिजिनल लैंग्वेज के साथ-साथ इंग्लिश सबटाइटल मैं भी देख सकते हैं। कुछ क्षेत्र में यह शो आपको बिल्कुल मुफ्त में विज्ञापनों के साथ देखने को मिलेगा या फिर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ भी बिना विज्ञापनों के एंजॉय किया जा सकता है।

अगर आप एक ही शो में रोमांस,सस्पेंस और साजिश, टाइम ट्रेवल ओर पैरेलल यूनिवर्स जैसे एलिमेंट का मजा लेना चाहते हैं तो इस शो को जरूर ट्राई करें।

READ MORE

भगवान श्री राम के रूप में रणबीर कपूर और मां सीता सई पल्लवी रामायण का हुआ इंट्रो रिलीज

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to FilmyDrip. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read