The Witch Revenge Movie Review: रूप बदलने वाली चुड़ैल का इंतकाम।

Written by: Arslan
Publish On: September 26, 2025 11:27 AM (IST)
Follow Us:
The Witch Revenge horror movie review in hindi

साल 2024 में 22 अगस्त के दिन रिलीज़ हुई यूक्रेनियन इंडस्ट्री की फिल्म ‘द विच रिवेंज’ जिसे आज अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ कर दिया गया। जिसके मुख्य किरदार में “ओलेना खोखलाटकिना” नज़र आती हैं जिसका डायरेक्शन एंड्रिय कोलेस्निक ने किया है।

मूवी की लंबाई के बारे में बात करें,तो यह 1 घंटा 40 मिनट की है। कहानी की रूपरेखा रूस और यूक्रेन के वॉर के दौरान घटी पैरानॉर्मल घटनाओं पर आधारित है। आइए जानते हैं क्या है द विच रिवेंज की कहानी और करते हैं इसकी फिल्म समीक्षा।

कहानी

फिल्म की स्टोरी मुख्य रूप से ‘यावदोखा’ नाम की लड़की पर आधारित है,जो अपने पति के साथ हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रही होती है, पर तभी अचानक रूस और यूक्रेन की जंग छिड़ जाती है।

और जैसे कि आप जानते हैं रियल लाइफ में भी रशिया ने यूक्रेन के भीतर घुसकर उत्पात मचाई हुई है और अभी भी यह सिलसिला निरंतर जारी है। फिल्म में भी ठीक उसी प्रकार से दिखाया गया है, जिसमें यावदोखा और उसका बॉयफ्रेंड सेफ जोन ढूँढने के चक्कर में घर से बाहर निकल जाते हैं।

जहाँ पर रोड के चारों तरफ रशियन सैनिकों की छावनियाँ बनी हुई हैं और सभी रूसी सैनिकों ने पूरे यूक्रेन पर कब्ज़ा कर लिया है और तभी यह कपल जंगल का रास्ता चुनता है। पर यह जोड़ा ये नहीं जानता कि यह सफर उनमें से एक का आखिरी सफर होने वाला है। जंगल के बीच पहुँचते ही इन दोनों का सामना रशियन सैनिकों से होता है।

और क्योंकि यह दोनों यूक्रेन में हैं, जिस कारण वे रूसी सैनिक दोनों को मारने की कोशिश करते हैं।इसी दौरान दोनों बचते-बचाते हुए जान बचाकर भाग तो जाते हैं। पर यावदोखा के पति को गोली लग जाती है जिससे उसकी जान चली जाती है।

अब आगे की कहानी में यावदोखा अपने बॉयफ्रेंड की मौत का बदला जंगल में वापस जाकर इन सभी रूसी सैनिकों से अजीब ढंग से बदला लेती है। अब क्या है वह अजीब रिवेंज, जिसे जानने के लिए आपको देखनी होगी यह इंटरेस्टिंग फिल्म। इंटरेस्टिंग इसलिए क्योंकि यावदोखा नाम की यह लड़की इंसानी भेष में एक चुड़ैल है।

फिल्म के निगेटिव पॉइंट

जैसा कि यह फिल्म एक यूक्रेनियन इंडस्ट्री की फिल्म है, जिस कारण इसके प्रोडक्शन क्वालिटी इतनी ज़्यादा बेहतर नहीं दिखाई देती, जितनी कि होना चाहिए थी। क्योंकि फिल्म के बजट में काफ़ी समझौता किया गया है जो कि स्क्रीन पर दिखाई भी देता है।

बात करें इसकी हिंदी डबिंग की तो भले ही इसे अमेज़न प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में रिलीज़ किया गया हो पर फिल्म की हिंदी डबिंग क्वालिटी काफ़ी एवरेज है।

मूवी के पॉज़िटिव पॉइंट

भले ही फिल्म द विच रिवेंज पर बजट की भारी मार पड़ी हो , पर फिर भी यूक्रेन के द्वारा इस तरह की फिल्म को बनाने के लिए काफ़ी सराहना मिलनी चाहिए। क्योंकि असल ज़िंदगी में जिस तरह के हालातों से यूक्रेन गुजर रहा है, वह काफ़ी दुखदायी हैं। बात करें शूटिंग की तो फिल्म की लोकेशंस भले ही नकली हों पर देखने में काफ़ी डीसेंट लगती हैं।

निष्कर्ष

यदि आपको हल्की-फुल्की हॉरर मूवी देखने में इंटरेस्ट है और आप उस तरह के दर्शकों में से आते हैं, जिन्हें हर तरह की फिल्मों को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है। तो आप द विच रिवेंज मूवी को बिना झिझक रिकमेंड कर सकते हैं।

भले ही मूवी में उस लेवल के सीजीआई इफेक्ट देखने को नहीं मिलते हों, जैसा कि हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई देते हैं,पर फिर भी कहानी पूरी तरह से डीसेंट वॉच है। बात करें इसकी पैरेंटल गाइडलाइन की तो मूवी में आपको कुछ एडल्ट सीन भी देखने को मिल जाते हैं जिसके कारण आप इसे फैमिली के साथ बिल्कुल भी नहीं देख सकते।

फिल्मीड्रिप रेटिंग: 5/2 ⭐ ⭐

आईएमडीबी रेटिंग: 10/5.3

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Thandel Movie Review: नागा चैतन्य और साई पल्लवी ने रचा इतिहास फिल्म थांडेल के साथ।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with FilmyDrip, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Leave a Comment