अमेज़न प्राइम पर एक तुर्की फिल्म रिलीज़ की गई है, जिसका नाम है लव इन 39 डिग्रीज़। इस फिल्म के निर्देशक हैं टुनक शाहिन और इसे उयगुर शिरिन ने लिखा है। 1 घंटा 55 मिनट की इस फिल्म में हमें आयचा आयशिन तुरान, फुरकान अंडीच, शेम दावरान देखने को मिलते हैं।
इस फिल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि अमेज़न ने इसे हिंदी डब में उपलब्ध कराया है। साथ ही इसकी हिंदी डबिंग भी काफी अच्छी है। क्या आपको इस फिल्म को अपना समय देना चाहिए या नहीं, आइए जानने की कोशिश करते हैं।
कहानी
कहानी कमरे और फातिह, दो किरदारों से शुरू होती है। जहाँ कमरे एक म्यूज़िशियन और राइटर है, तो दूसरी ओर फातिह एक वकील की भूमिका में नज़र आती है, जो शादीशुदा जोड़ों को तलाक दिलवाती है।
अब कमरे को एक केस के सिलसिले में इस्तांबुल से इज़मिर जाना पड़ता है, जहाँ कमरे इज़मिर के एयरपोर्ट पर पहुँचती हैं। वहाँ उन्हें पिकअप करने के लिए गाड़ी आती है, वह गाड़ी फातिह के पापा की ट्रैवल एजेंसी की होती है। अब कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उस कार को ड्राइव फातिह कर रहा होता है।
अब कमरे पहले ही प्यार में ठुकरा के मेरा प्यार खा चुकी है और उसका प्यार से भरोसा उठ चुका है। अब इस ट्रैवल लव स्टोरी में क्या कमरे और फातिह एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, आपको इस फिल्म को देखने के बाद ही पता लगेगा।
पॉज़िटिव एंड नेगेटिव पॉइंट
फिल्म के टाइटल का कहानी से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। हो सकता है तुर्की भाषा में इसका कोई मतलब निकलता हो। जिस तरह से फिल्म में फातिह और कमरे के ट्रैवल को दर्शाया गया है, वह कुछ जगहों पर हमें बॉलीवुड फिल्म कारवां और ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा की याद ज़रूर दिलाता है।
क्योंकि कहानी में एक समय वह आता है, जब यह दोनों धीरे-धीरे एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं। अगर आपको प्यार-मोहब्बत वाली फिल्में देखना पसंद है या आप किसी के प्यार में डूबे हुए हैं, तब यह फिल्म आपको डेफिनेटली अच्छी लगेगी।
लेकिन अगर आपको प्यार-मोहब्बत में इंटरेस्ट नहीं है, तो कृपया इस फिल्म से थोड़ी दूरी बनाए रखें। क्योंकि फिल्म में न तो किसी भी प्रकार का सस्पेंस है और ना ही थ्रिलर देखने को मिलता है। कहानी पूरी तरह से रोमांटिक है।
निष्कर्ष
अगर आप एक लव स्टोरी वाली फिल्म देखना चाहते हैं, तो डेफिनेटली यह फिल्म आपका समय डिज़र्व करती है। IMDb की तरफ से इसे 5.4 की रेटिंग मिली है और फिल्में ड्रिप की ओर से इस फिल्म को दिए जाते हैं 5 में से 2।
READ MORE







