शादी के इतने साल बाद इमरान खान ने बताई अवंतिका से तलाक की वजह

Written by: Anam
Publish On: September 29, 2025 11:13 AM (IST)
Follow Us:
Imran Khan told the reason for divorce

बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान अक्सर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं कुछ फिल्मों में एक्टिंग करने के बाद इमरान खान ने बॉलीवुड से दूरी बना ली। अब हाल ही में उन्होंने अपनी और अवंतिका की तलाक की वजह को फैंस के साथ साझा किया।

तलाक की बताई वजह

इमरान खान ने बहुत छोटी उम्र 19 साल में अवंतिका को डेट करना शुरू किया और कैरियर के पीक पॉइंट पर साल 2011 में अवंतिका से शादी कर ली। इमरान और अवंतिका एक बेटी इमारा के माता पिता बने पर साल 2019 में फैंस को तगड़ा झटका लगा जब खबर आई कि इमरान खान और अवंतिका अलग हो गए है।

हाल ही में फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान इमरान ने अपने तलाक की वजह बताई उन्होंने बताया कि उनकी रिश्ता बहुत कम उम्र 19 साल में शुरू हुआ था और उस समय उनके इरादे अच्छे थे लेकिन लंबे वक्त के रिश्ते और खासकर छोटी उम्र के रिश्ते में आदतें और बर्ताव वहीं रह जाते है जो उनके टीन एज में होती है।

उनके अनुसार अवंतिका और इमरान में बदलाव आए शायद यही वजह थी वह एक दूसरे को रिश्ता निभाने के लिए प्रोत्साहित नहीं कर पाए।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जब यह फैसला लिया तब वह मानसिक रूप से खुद पर काम कर रहे है।

रोमांटिक लव स्टोरी से बना रिश्ता:

इमरान खान और अवंतिका की लव स्टोरी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं थी उनकी मुलाकात लॉस एंजिल्स में हुई जब इमरान 19 साल के थे और वहां एक्टिंग की पढ़ाई कर रहे थे।इमरान और अवंतिका को पालतू जानवरों से बहुत प्यार था खास कर कुत्तों और पप्पी से और यही बात उनकी दोस्ती का कारण बनी।

आपस में बातचीत हुई और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ जिसने बहुत जल्द दोनों को एक दूसरे के करीब कर दिया।इमरान ने बेहद खूबसूरत तरीके से अवंतिका को प्रपोज किया था उन्होंने अवंतिका के घर में घुसकर उनके कमरे को मोमबत्ती और फूलों से डेकोरेट किया और उसके बाद उन्हें प्रपोज किया यह पल दोनों के लिए बहुत खास और यादगार था।

बेटी की कस्टडी को कर रहे हैं दोनों साझा:

इमरान और अवंतिका से उनकी एक बेटी इमारा है, तलाक के बाद आपसी सहमति से दोनों ने उसकी कस्टडी को साझा किया गुरुवार से रविवार तक इमारा इमरान के पास रहती है और हफ्ते के बाकी दिनों में वह मां अवंतिका के पास रहती है।इमरान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी बेटी का ख्याल खुद रखते है उसको सुलाना , पढ़ाना और खिलाना सबकुछ वह खुद करते है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Huma Qureshi Viral Video:इरफान खान के बेटे को, कौन? मारना चाहता है थप्पड़।

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read