दिल मिल गए से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जन्नत जुबैर ने अपने इंस्टाग्राम से मिस्टर फैसू को अनफॉलो कर दिया है। जन्नत के साथ-साथ शिवांगी और रीम समीर शेख ने भी मिस्टर फैसू को किया अनफॉलो। यहाँ तक मिस्टर फैसू को इनकी मम्मी और इनके छोटे भाई अयान जुबैर रहमानी ने भी अनफॉलो कर दिया।
अब इन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ के अचानक से जन्नत ने ब्रेकअप करने का फैसला लिया। जन्नत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 49.6 मिलियन के फॉलोअर्स हैं वही फैसू के इंस्टाग्राम पर 33.1 मिलियन के फॉलोअर्स हैं। यह दोनों फेमस कपल माने जाते रहे हैं वैसे तो इन दोनों ने ऑफिशियली इस बात की कन्फर्मेशन नहीं दी थी के ये एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
पर इनके फैंस इन दोनों को कपल ही मानते हैं। इन दोनों ने अपने पहले वीडियो तेरे बिन कहाँ में जब से काम किया था तभी से यह कयास लगाए जाने लगे थे के दोनों में कुछ तो खिचड़ी पक रही है। और शायद यहीं से इन दोनों के प्यार की शुरुआत भी हुई।
हाल ही में मिस्टर फैसू सेलेब्रिटी मास्टर शेफ में दिखाई दे रहे थे। यह सेलेब्रिटी मास्टर शेफ के टॉप 3 में भी नहीं पहुँचे हैं। अब इन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ ये तो अभी तक किसी को नहीं पता है पर इनके फैंस के बीच एक निराशा जरूर देखी जा रही है।
क्यों दिल टूटा
जन्नत और मिस्टर फैसू में पहले भी कई बार लड़ाई झगडे हुए है पर इस बार जो हुआ वो थोड़ा ज्यादा था। इससे पहले जन्नत के साथ इनकी फैमिली और इनके दोस्तों ने भी मिस्टर फैसू को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। अब इसकी क्या वजह है
यह तो अभी सामने नहीं आयी है पर जन्नत के करीबियों से जो खबर लगी है उसके अनुसार काफी टाइम से दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं था।हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर नहीं बताया के यह एक दूसरे को डेट कर रहे है। पर इनके फैन अच्छे से जानते थे के ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है।
जन्नत के बारे में
जन्नत का असली नाम है जन्नत जुबैर रहमानी। यह एक एक्टर, सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर काम करती हैं। जन्नत अभी 23 साल की हैं। इनकी हाइट 5.4 फीट है और हेयर कलर ब्राउन है। यह एक मुस्लिम फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। जन्नत शुरू से ही पढ़ाई में बहुत तेज थीं, 12th में इनके लगभग 81% नंबर आए थे।

करियर
जन्नत ने अपने करियर की शुरुआत 9 साल की उम्र से ही कर दी थी। इन्होंने ड्रामा दिल मिल गए, काशी, माटी के पन्नों में काम किया। इसके बाद साल 2011 में रिलीज़ हुई अनुपम खेर की एक फिल्म वार्निंग में भी चाइल्ड एक्टर के तौर पर दिखाई दीं।
श्रद्धा कपूर की छोटी बहन के किरदार में फिल्म ‘लव का दी एंड’ में जन्नत देखने को मिलीं। जन्नत के करियर का टर्निंग पॉइंट तब आया जब साल 2011 में इन्होंने फूलवा में काम किया। इस शो के आने के बाद से जन्नत को अच्छी पहचान मिली और इन्हें सब फूलवा के नाम से पहचानने लगे।
इसके बाद हार जीत, महाराणा प्रताप, सियासत जैसे टीवी सीरियल में काम किया। 2018 में जन्नत रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी में दिखीं। जन्नत ने कुलचे छोले से पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था। जन्नत की आने वाली फिल्मों में मूत्र विसर्जन वर्जित है नाम की एक फिल्म शामिल है। अभी जन्नत सोशल मीडिया, रियलिटी शो, म्यूज़िक वीडियो की तरफ ही अपने ध्यान को केंद्रित किए हुए हैं।
जन्नत की नेटवर्थ
2023 की एक रिपोर्ट के अनुसार जन्नत की नेटवर्थ 18 से 24 करोड़ के बीच की बताई जा रही थी। 2025 यह बढ़ कर अंदाज़न 30 से 35 करोड़ के बीच हो गई होगी। ये शो, वीडियो और सोशल मीडिया, ब्रांड एंडोर्समेंट्स के माध्यम से पैसा कमाती हैं।
इन्होने अपने खुद के बल पर मुंबई जैसे शहर में घर खरीदा। बात करें अगर इनके कार कलेक्शन की तो इनके पास Jaguar XJ, Audi Q7, Ford Endeavour जैसी लग्ज़री गाड़ियाँ हैं।
जन्नत के पिता का काम
जन्नत के पिता जुबैर अहमद रहमानी एक अभिनेता हैं पर उनको अपने जीवन में उतनी सफलता न मिल सकी जितनी की इनकी बेटी को मिली। जन्नत ने अपने द्वारा दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था के वो जिस मुकाम पर हैं इसके पीछे इनके पापा का ही हाथ है।
इनके पिता ने ही इनको ट्रेन किया के किस तरह से कैमरे के सामने आना है। यही वजह रही के बचपन से ही जन्नत ने ऑडिशन देना शुरू कर दिया था और वह ज्यादातर ऑडिशन में सिलेक्ट भी हो जाती थीं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
September 5 Review: इज़राइल के 11 खिलाडी बंदी कैसे बचेगी इनकी जान







