बैन तोड़कर बॉलीवुड में हुई वापसी,फवाद खान और वाणी कपूर की ‘अबीर गुलाल

Written by: Amir khan
Publish On: September 28, 2025 10:16 PM (IST)
Follow Us:
fawad khan bollywood entry abir gulaal release date

उरी की आतंकवादी घटना के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में काम करने से पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी,फिर चाहे वो सिंगर हों या एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर। पर अब काफी समय के बाद फवाद खान और वाणी कपूर एक फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है “अबीर गुलाल”। अबीर गुलाल को अगर साधारण भाषा में समझें तो इसका मतलब होता है होली के रंग।

फिल्म निर्देशक आरती एस. बगड़ी की इस फिल्म को यूनाइटेड किंगडम में शूट की गई है जो कि जिसकी शूटिंग 2024 में ही शुरू कर दी गई थी। वाणी कपूर ने उस समय इंटरनेट को ब्रेक किया जब अचानक से उन्होंने 1 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और लिखा

“इंतजार खत्म हुआ! अबीर गुलाल और fawadkhan81 के साथ बड़े पर्दे पर प्यार वापस ला रहे हैं। एक बेहतरीन लेंस वाली फिल्म aricherlens। 9 मई को सिनेमाघरों में मिलते हैं”

फवाद खान और वाणी कपूर दोनों एक कार में बैठे हैं और फवाद ‘1942 ए लव स्टोरी’ का एक गाना “कुछ न कहो, कुछ भी न कहो” गाते दिखाए जा रहे हैं जो देखने और सुनने में एक रोमांटिक फील दे रहा है।

फवाद खान और बॉलीवुड कनेक्शन

फवाद खान ने बॉलीवुड में एंट्री अनिल कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म “खूबसूरत” से ली थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी थी जिसमें सोनम कपूर इनके साथ थीं। फवाद खान ने इसके बाद “कपूर एंड सन्स”, “ऐ दिल है मुश्किल” जैसी फिल्में बनाई थीं।

फवाद पाकिस्तान के बहुत फेमस कलाकार हैं। वैसे तो फवाद ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक से की थी पर असली सफलता इन्हें “हमसफर” ड्रामा से मिली,जिसमें इनके साथ फीमेल रोल में माहिरा खान थीं।

इस ड्रामे को पाकिस्तान के साथ भारत में भी बहुत पसंद किया गया। इसके बाद “जिंदगी गुलजार है” नाम का फवाद का ड्रामा भी दर्शकों के द्वारा बहुत पसंद किया गया और जब ये दोनों ड्रामे यूट्यूब पर आए तब हिंदी ऑडियंस को भी फवाद की एक्टिंग काफी पसंद आई,खास कर के लड़कियों में फवाद खान की फैन फॉलोइंग बढ़ने लगी।फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जानी है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

एक महीने बाद ट्रैक पर लौटे रणवीर, फैंस से मांगा एक मौका

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read