Take Cover Movie Review: क्या यह फिल्म आपके एक्शन थ्रिलर की भूख को शांत कर करेगी?

Written by: Arslan
Publish On: September 13, 2025 2:04 PM (IST)
Follow Us:
Take Cover Movie Review

वीडियो ऑन डिमांड सर्विस पर ११ अक्टूबर को नई फिल्म रिलीज़ की गई है, जिसका नाम ‘टेक कवर’ है।

मूवी की लंबाई एक घंटा २९ मिनट की है, जिसके जॉनर की बात करें तो यह एक्शन और थ्रिलर है।

फिल्म का डायरेक्शन ‘निक मैकइनेस’ ने किया है, जिन्होंने इससे पहले २०२३ में आई फिल्म ‘फास्ट एक्स’ में स्टंट डायरेक्शन का काम किया था।

फिल्म की कहानी एक ‘स्नाइपर’ की है, जो खुद ही अपने दुश्मनों का चारा बन जाता है।

टेक कवर मूवी कास्ट

(लीड रोल) स्कॉट एडकिन्स, जैक पार।
(होटल स्टाफ) ऐलिस ईव, अल्बा डे टोरे ब्रुना।
(द विलेन) मडालिना बेलारियु इयोन।

कहानी

फिल्म की कहानी में ‘सैम लॉर्ड’ और ‘केन’ नाम के दो दोस्तों की कहानी दिखाई गई है, जो पेशेवर स्नाइपर हैं, और लोगों की हत्या करते हैं।

सैम, जो अपनी इस हत्यारों वाली जिंदगी से नाखुश था, वह केन से एक लग्जरी होटल रूम में मिलता है, जो कांच से बना हुआ है।

वह मिलकर अपने दिल की बात उसके सामने रखता है। तभी उस रूम में अचानक से हमला होने लगता है, और इन दोनों पर अंधाधुंध गोलियों की बारिश होने लगती है, जिसकी एक गोली से केन घायल हो जाता है।

क्या यह दोनों इस हमले में जिंदा रह पाते हैं, और अपने हमलावरों से बदला ले पाते हैं, यही इसकी कहानी है, जिसे आगे जानने के लिए आपको यह फिल्म देखनी पड़ेगी, जो वीडियो ऑन डिमांड प्लेटफॉर्म पर फिलहाल इंग्लिश में उपलब्ध है।

टेक्निकल एस्पेक्ट

फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी सामान्य है, जिससे आप बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं लगा सकते।
बात करें बैकग्राउंड म्यूजिक की, तो यह फिल्म को सूट करता है, जिससे आपका मूवी देखने का अनुभव दोगुना हो जाता है। फिल्म के कैमरा एंगल्स अच्छे हैं, जिसमें गन से निकली हुई गोली असली लगती है।

खामियां

फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसकी स्टोरी है, जिसमें स्टोरी के नाम पर कुछ खास नहीं दिखाया गया है, जो देखने पर काफी पुरानी भी मालूम पड़ती है। अधिकतर फिल्म को एक होटल रूम में ही शूट किया गया है, जिसे देखने पर आप वह थ्रिल महसूस नहीं कर पाते, जो यदि यही स्टोरी अलग-अलग लोकेशन पर शूट की होती, तब आप फील करते।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आप हॉलीवुड की एक्शन फिल्मों के फैन हैं, और टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसी फिल्मों को खूब चाव से देखते हैं, तो आप इसे देख सकते हैं।

हालांकि, इसमें आपको ‘मिशन इम्पॉसिबल’ जैसी बड़े लेवल पर शूट की गई फिल्म जैसा अनुभव नहीं मिलेगा। लेकिन आप इसे एक बार तो देख ही सकते हैं।

फिल्म को मेरी तरफ से ५/२.५* की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान लिया और ये न देखा “धिक्कार” है

13 October 2024 Ott Releases: घर बैठे देखिये, रावण के अंत के साथ इन फिल्मों को भी अंत तक

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with FilmyDrip, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment