हर हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की जानकारी आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं, जिसमें आपको यह क्या दो फ़िल्में नहीं, बल्कि रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लंबी लिस्ट देखने को मिलेगी, जो आपके एक हफ्ते के एंटरटेनमेंट का पूरा बंदोबस्त करने के लिए तैयार है।
आईए जानते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी जानकारी, किस दिन कौन सी फिल्म आपको देखने को मिलेगी।
17 दिसंबर 2024
1- क्या मस्ती क्या धूम
यह एक हिंदी भाषा की फिल्म है, जिसकी शूटिंग ग्रीस के एटिका में की गई है। 17 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली यह फिल्म एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें आपको चंद्रकांत सिंह और अली शाह का निर्देशन देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी के लेखक हैं एम सलीम।
मुख्य कलाकारों में आपको इसमें अभिषेक बजाज, मुस्कान सेठी, अनंत विधात, ईशान माहेश्वरी, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, विजय राज आदि बेहतरीन कलाकार देखने को मिलेंगे।
19 दिसंबर 2024
2- राइफल क्लब
मलयालम भाषा की यह फिल्म, जिसके डायरेक्टर हैं आशिक अबू, एक एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी लिखी है दिलीश नायर, श्याम पुष्करन और शरफू ने। फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको अनुराग कश्यप, विजय राघवन, दर्शन राजेंद्रन, सुरभि लक्ष्मी, बिनी विश्वनाथ आदि कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म आपको थिएटर में 19 दिसंबर 2024 को देखने को मिल जाएगी।
20 दिसंबर 2024
3- मुफासा: द लायन किंग
बैरी जेनकिन्स द्वारा निर्देशित यह एक एनिमेटेड फिल्म है, जिसमें आपको लिंडा वूल्वरटन, आइरीन मेची, जोनाथन रॉबर्ट्स द्वारा लिखी गई कहानी देखने को मिलेगी। इस फिल्म के मुख्य कलाकारों को अपनी आवाज देने वाले वॉइस आर्टिस्ट हैं आरोन पियरे, केल्विन हैरिसन जूनियर, टिफनी बून, कागिसो लेडिगा।
इस एनिमेटेड फिल्म में आपको खूब सारा एक्शन, फंतासी और बेहतरीन म्यूजिक देखने को मिलेगा। वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स द्वारा बनाई गई इस फिल्म को 20 दिसंबर 2024 को थिएटर में रिलीज कर दिया जाएगा, जिसकी शूटिंग अफ्रीका में की गई है।
4- वनवास
नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में आपको खूब सारा एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा, जिसे हिंदी भाषा में बनाया गया है। इस फिल्म का प्रोडक्शन अनिल शर्मा प्रोडक्शन हाउस और जी स्टूडियोज द्वारा किया गया है।
फिल्म के मुख्य कलाकारों में नाना पाटेकर के साथ आपको अश्विनी कालसेकर, श्रुति मराठे, राजपाल यादव, स्नेहल दीक्षित, सिमरत कौर रंधावा आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म के निर्देशक हैं अनिल शर्मा और कहानी लिखी है अहमद अली, अनिल शर्मा और सुनील सरवैया ने। यह फिल्म आपको 20 दिसंबर 2024 को थिएटर में देखने को मिल जाएगी।
5- खदान
सुचित्रा सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित यह भी एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको मोहन और श्याम दो मेन कैरेक्टर की दोस्ती के साथ कहानी आगे बढ़ती हुई दिखेगी, जो एक कोयले की खदान में काम करने के लिए गए हैं।
एक इंट्रेस्टिंग कहानी, आगे उनके साथ क्या-क्या होगा, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो 20 दिसंबर 2024 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी। बंगाली भाषा की इस फिल्म में आपको मेन कलाकारों में देव, जीसु गुप्ता, स्नेहा बोस, बरखा बिष्ट, इधिका पॉल आदि कलाकार देखने को मिलेंगे।
6- मार्को
20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली फिल्मों में एक नाम इस मलयालम फिल्म का भी है, जिसमें आपको खूब सारा एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा। इस फिल्म की कहानी 2019 में आई फिल्म मिखाइल का स्पिन-ऑफ है। फिल्म की कहानी मुख्य रूप से मार्को के कैरेक्टर के चारों ओर घूमती है, जो फिल्म का निगेटिव कैरेक्टर है और इसे निभाया है उन्नी मुकुंदन ने।
7- यूआई
कन्नड़ भाषा की फिल्म यूआई, जिसके निर्देशक और कहानी के लेखक हैं उपेंद्र, फिल्म में आपको भाषा से रिलेटेड कहानी देखने को मिलेगी, जिसमें मुख्य कलाकारों में आपको सनी लियोन, रीमा, उपेंद्र, मुरली शर्मा, पागल अशरफ, पी रवि शंकर आदि जैसे बेहतरीन कलाकार देखने को मिलेंगे। ये फिल्म 20 दिसंबर 2024 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।
8- शारंगपानी जाठकम
यह तेलुगु भाषा की एक फिल्म है, जिसे श्रीदेवी मूवी प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाया गया है। फिल्म की कहानी के निर्देशक और लेखक हैं मोहन कृष्ण इंद्रगंती। मुख्य कलाकारों में आपको नजर आएंगे वेणु किशोर, कल्पलता, प्रियदर्शिनी, तनिकेला भरणी, वीके नरेश, श्रीनिवास आदि। यह फिल्म भी आपको 20 दिसंबर 2024 को थिएटर में देखने को मिल जाएगी।
9- बोतल राधा
2 घंटे 29 मिनट की यह फिल्म मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज की जाएगी, नीलम प्रोडक्शन हाउस के द्वारा बनाई गई है। यह एक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक ऐसे कैरेक्टर के चारों ओर घूमती है, जिसे शराब की बुरी लत होती है।
जिसके बाद उसकी पत्नी अपने पति को नशा मुक्ति केंद्र भेज देती है। अब उसकी पत्नी की जिंदगी पूरी तरह से बिखर जाती है, आगे क्या-क्या होता है, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो 20 दिसंबर 2024 को थिएटर में रिलीज कर दी जाएगी।
10- द रैबिट हाउस
वैभव कुलकर्णी द्वारा लिखित और निर्देशित यह एक मिस्ट्री फिल्म है, जिसमें आपको मुख्य कलाकारों में करिश्मा, पद्मनाभ गायकवाड, अमित रियान, सुरेश कुंभार, गगन प्रदीप, पूर्वा, सुजाता मोगल, प्रीति शर्मा आदि कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी एक ऐसी नवविवाहित लड़की की दिखाई गई है, जो अपनी शादी से खुश नहीं है और अपने पति से छुटकारा पाने के लिए कौन-कौन से मौन प्रयास करती है, यह सब देखने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो आपको 20 दिसंबर 2024 को थिएटर में देखने को मिल जाएगी।
11- हैशटैग तदेव लग्नम
मराठी भाषा की यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे शुभम फिल्म प्रोडक्शन के द्वारा बनाया गया है। आनंद दिलीप गोखले द्वारा निर्देशित और लिखित इस फिल्म में आपको सुबोध भावे, तेजस्विनी प्रधान, प्रदीप वेलणकर, केया एंगल, अर्चना निपणकर, उदय नेने, संजय खापरे आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। यह फिल्म भी 20 दिसंबर 2024 को थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है।
12- शांतान
बंगाली भाषा की यह ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको मुख्य भूमिका में मिथुन चक्रवर्ती, सुभाश्री गांगुली, ऋत्विक चक्रवर्ती, खराज मुखर्जी, सोहिनी सेन गुप्ता, अनुसूया मजूमदार आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म के निर्देशक हैं राज चक्रवर्ती और फिल्म की कहानी लिखी है अनुज चट्टोपाध्याय, सौम्या व्रत रक्षित और श्रीजीब ने।
फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता की कहानी को दिखाती है, जिसने अपना पूरा जीवन अपने बेटे के लिए समर्पित कर दिया, वहीं बेटा एक दिन अपने पिता को ठुकरा देता है। क्या होगा जब पिता न्याय के लिए कोर्ट में जाएगा, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो 20 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।
13- चालचीत्रो
बंगाली भाषा की यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें आपको चार पुलिसकर्मियों की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपनी ड्यूटी करते-करते अपने ही परिवार के लिए एक बड़ी मुसीबत बन जाते हैं। अपने फर्ज को निभाते-निभाते उनके खुद के परिवार में जिस तरह से दरार पड़ जाती है, यह सब देखकर आपको थ्रिलर और सस्पेंस फिल्मों का एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा।
फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको प्रिया बनर्जी, राइमा सेन, शांतनु माहेश्वरी, तोता रॉय चौधरी, अनिंदित बोस, स्वस्तिका दत्ता आदि कलाकार देखने को मिलेंगे। फिल्म के निर्देशक और लेखक हैं प्रीतम डी गुप्ता। ये फिल्म भी आपको 20 दिसंबर 2024 को थिएटर में देखने को मिल जाएगी।
14- सारी
पहली नजर में ही उस लड़के को लड़की से सच्चा प्यार हो जाता है, जिसे पाने के लिए वह कोई भी जतन कर सकता है। लेकिन यह प्रेम कहानी आगे जाकर ऐसा खतरनाक रूप लेती है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म 20 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी, जिसे आप इंजॉय कर सकते हैं एक नए एक्सपीरियंस के लिए।
तेलुगु भाषा की इस फिल्म की कहानी थ्रिलर और हॉरर से भरी हुई है, जिसमें आपको एक ऐसे लड़के की कहानी दिखाई जाएगी, जो अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने गया है, जहां उसे साड़ी पहने हुए एक खूबसूरत लड़की दिखती है।
15- एक्स्ट्रा डीसेंट
मलयालम भाषा की इस फिल्म में आपको एक ऐसे परिवार की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें एक ऐसा बेटा भी है, जिसे सब कुछ भूलने की बीमारी है, लेकिन उसके अतीत से जुड़े हुए कुछ ऐसे काले सच हैं, जिसे जानकर आप शॉक्ड रह जाएंगे। इस कहानी के निर्देशक हैं आमिर पल्लीकल और फिल्म की कहानी लिखी है आशिफ कक्कोडी ने।
मुख्य कलाकारों में आपको नजर आएंगे सूरज वेंजारमूडु, श्याम मोहन, ग्रेस एंटनी, विनय प्रसाद, विनीत डेविड, शाजू केएस, रफी, अलेक्जेंडर प्रसाद, सुधीर करमना आदि। यह फिल्म भी आपको 20 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में देखने को मिल जाएगी।
16- बैडस रविकुमार
म्यूजिक और एक्शन से भरी इस फिल्म में आपको प्रभु देवा और हिमेश रेशमिया जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक हैं कीथ गोम्स और फिल्म की कहानी लिखी है कुशलवेद बक्षी, बंटी राठौर और खुद हिमेश रेशमिया ने।
इस फिल्म की कहानी पहले आ चुकी हिमेश रेशमिया की फिल्म, “द एक्सपोज़” के मुख्य कलाकार रवि कुमार के कैरेक्टर पर आधारित है। एक बेहतरीन फिल्म है, जो आपको 20 दिसंबर 2024 को थिएटर में देखने को मिल जाएगी।
17- शानमुखा
यह एक फंतासी थ्रिलर फिल्म है, जिसे तेलुगु भाषा में बनाया गया है। फिल्म की कहानी दक्षिण भारत के एक गांव की रहस्यमयी कहानियों को दिखाती है, जिसमें आपको गांव के एक प्राचीन मंदिर और उसमें छुपे खजाने को ढूंढने का मौका मिलेगा।
क्या फिल्म के मेन कैरेक्टर के द्वारा इस खजाने को खोजा जा सकेगा या नहीं, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो 20 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी।
18- श्री गणेशा
मराठी भाषा की यह एक ड्रामा फिल्म है, जिसके निर्देशक हैं मिलिंद जुम्बर कावड़े और फिल्म की कहानी लिखी है संजय नौगिरे ने। फिल्म की कहानी खूब सारी कॉमेडी और रोमांच से भरी हुई है, जिसमें तीन ऐसे लोगों की कहानी देखने को मिलेगी, जिनका स्वभाव एक दूसरे से बिल्कुल अलग है।
लेकिन एक साथ एक कार में एक लंबी यात्रा पर निकलते हैं। इनका सफर कौन-कौन से मोड़ लेगा और क्या-क्या नई चीज आपको देखने को मिलेंगी, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो 24 दिसंबर 2024 को रिलीज कर दी जाएगी।
19- महाबली 1980s
तेलुगु भाषा की यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी राघव राजू ने लिखी है और निर्देशन दिया है बोम्मा साई कुमार ने। फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको लक्ष्मी लकी, रविंद्र नारायण, आरके मास्टर, बाबा भास्कर आदि कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म भी 20 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली फिल्मों में से एक है।
20- अपना अमिताभ
क्लासिक मनोरंजन द्वारा बनाई गई फिल्म अपना अमिताभ एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें आपको अमिताभ बच्चन का एक बहुत बड़ा फैन देखने को मिलेगा, जो अभी नवीं क्लास में ही पढ़ रहा है, लेकिन क्योंकि वह एक निम्न जाति से बिलॉन्ग करता है और उसके पिता शौचालय सफाई कर्मी के पद पर काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से सब उनके परिवार को गिरी हुई नजरों से देखते हैं।
आगे क्या होगा, क्या अमिताभ का यह फैन बड़ा होकर कुछ कमाल करेगा अपनी फैमिली का नाम रोशन करने के लिए, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा, जो 20 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म की पूरी कहानी जानने के लिए आपको 2 घंटे 3 मिनट का समय देना होगा।
21- एर्राचीरा
यह एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सुमन बाबू चौधरी ने किया है और फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। मुख्य कलाकारों में आपको श्रीकांत, करुणा चौधरी, कमल कामराजू, अय्यप्पा पी शर्मा, मोहम्मद अली, सुरेश कोंडेटी, रघु बाबू, श्रीराम आदि कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी एक ऐसे शादीशुदा जोड़े को दिखाती है, जो अपनी पत्नी से सिर्फ इसलिए शादी करता है, ताकि उसकी मां की प्रॉपर्टी उसके नाम हो सके।
ये कहानी आगे जाकर ऐसा हॉरर और थ्रिलर से भरा हुआ मोड़ लेता है, जो कहानी को बहुत ज्यादा इंगेजिंग बनाता है। ये फिल्म आपको 20 दिसंबर 2024 को थिएटर में देखने को मिल जाएगी।
21 दिसंबर 2024
22- मैजिक
तेलुगु और तमिल भाषा की यह एक म्यूजिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म के निर्देशक और कहानी के लेखक हैं गौतम तिन्ननूरी और इस फिल्म के मुख्य कलाकार के रूप में आपको सारा अर्जुन देखने को मिलेंगी, जो एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Swipe Crime Trailer: स्वाइप क्राइम एमएक्स प्लेयर ट्रेलर ब्रेकडाउन हिंदी में







