Cross 2024 Series Review: एक डार्क डिटेक्टिव ड्रामा

Written by: Amir khan
Publish On: September 16, 2025 1:50 PM (IST)
Follow Us:
Amazon Prime Cross 2024 Series Review

बेन वॉटकिंस के निर्देशन में बनी अमेरिकन क्राइम थ्रिलर शो “क्रॉस” को अमेज़न प्राइम वीडियो पर 14 नवंबर 2024 से रिलीज़ कर दिया गया है। शो के मुख्य कलाकारों में हमें देखने को मिलते हैं-
एल्डिस हॉज,
यशायाह मुस्तफा,
जुआनिता जेनिंग्स,
एलोना ताल।

सीरीज़ में कुल 8 एपिसोड देखने को मिलेंगे, जिनका रनिंग टाइम होगा 7 घंटे 35 मिनट। इस शो की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे हिंदी में भी रिलीज़ किया गया है। इसके सभी एपिसोड का रनिंग टाइम 51 से 52 मिनट का है।

स्टोरी

“क्रॉस” एक डार्क स्लो-बर्न क्राइम ड्रामा थ्रिलर शो है। इसके पोस्टर और ट्रेलर, टीज़र को देखकर अगर आपको लगता है कि इसमें आपको मसालेदार एंटरटेनमेंट वाला एक्शन देखने को मिलेगा, तो यह शो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

पर हां, शो में बहुत सारे अच्छे-अच्छे डायलॉग के साथ-साथ डिटेक्टिव ड्रामा देखने को भी मिलता है। शो के कैरेक्टर डायलॉग से आपको स्क्रीन पर पूरी तरह से बांधकर रखते हैं। क्रॉस सीरीज़ का सीज़न 2 भी आने की संभावना है। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि सीज़न वन हिट हो या फ्लॉप, सीज़न 2 रिलीज़ किया ही जाएगा।

इस शो को अपनी फैमिली के साथ नहीं देख सकते हैं, क्योंकि इसमें एडल्ट कंटेंट और हिंसा दिखाई गई है। शो की कहानी की शुरुआत में एक व्यक्ति की हत्या कर दी जाती है, और इसी गाड़ी में उसकी डेड बॉडी मिलती है। इसके बाद दो और लोगों की हत्याएं होती हैं, और फिर एक महिला को किडनैप कर लिया जाता है।

सीरीज़ का मुख्य लीड डिटेक्टिव क्रॉस के जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव चल रहे होते हैं। शो की शुरुआत से ही पता चल जाता है कि डिटेक्टिव क्रॉस के साथ कुछ अजीब सी घटना घटी है। इस घटना की वजह से उसकी पूरी दुनिया बदल चुकी है। अब यह डिटेक्टिव क्रॉस इस सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश में लगा हुआ है। डिटेक्टिव को हर एक चीज़ की जांच करनी है यह जानने के लिए कि वह सीरियल किलर कौन है, और लोगों को क्यों मार रहा है। डिटेक्टिव क्रॉस के सामने उसकी फैमिली का भी एक मामला है। अब क्या वह इस फैमिली मैटर के साथ-साथ उस सीरियल किलर को पकड़ पाता है, इन सब बातों को जानने के लिए आपको देखना होगा इस सीरीज़ को अमेज़न प्राइम के ओटीटी पर जाकर।

टेक्निकल एक्सपेक्ट

सीरीज़ का म्यूज़िक, प्रोडक्शन वर्क, बीजीएम, सिनेमैटोग्राफी, कैमरा वर्क, कलर ग्रेडिंग सब ठीक है।

अच्छाइयां

क्रॉस सीरीज़ का अपना एक अलग फ्लेवर है, जो आपको पूरी तरह से इस सीरीज़ से जोड़े रखता है। शो की कहानी और इसकी दुनिया इंगेजिंग है। अगर आपके अंदर थोड़ा सा भी धैर्य है, तो आप इसकी कहानी से जुड़ सकते हैं। कहानी के सभी कैरेक्टर इंटरेस्टिंग हैं, इसके साथ ही अच्छे-अच्छे ट्विस्ट और टर्न भी बीच-बीच में देखने को मिलते हैं।

अगर आपने इस जॉनर की फिल्में पहले नहीं देखी हैं, तो यह सीरीज़ डेफिनेटली अच्छी लगने वाली है। पर अगर आप एक अनुभवी दर्शक हैं, तो कहीं ना कहीं ये सीरीज़ आपको निराश कर सकती है। कहानी एक अनुभवी दर्शक के लिए ग्रिपिंग और इंटेंस नहीं हो पाती।

फिर भी टाइम पास के लिए यह सीरीज़ जरूर देखी जा सकती है। शो के सभी कैरेक्टर का परफॉर्मेंस तो अच्छा है, पर ऐसा भी नहीं है कि शो के कैरेक्टर को लंबे समय तक याद किया जा सके।

खामियां

कहानी को सुनकर ही आपको पता चल गया होगा कि शो में क्या दिखाया जाने वाला है। सीरीज़ का कंटेंट कोई असाधारण नहीं है, क्योंकि इस तरह की सीरीज़ पहले भी बहुत बार देखी जा चुकी हैं।

इससे पहले भी हमें इस तरह की कहानी “ट्रू डिटेक्टिव” में देखने को मिली थी। अजय देवगन की “रुद्र” जैसी वेब सीरीज़ में भी हमें यही सब देखने को मिला था। इसके साथ ही “लूथर” और “ब्रिज” जैसे शो में भी हमें यही सब देखने को मिला था।

फाइनल वर्डिक्ट

सीरीज़ में एक कमी यह है कि यह आपको कुछ नया नहीं देती। अगर आपको एक डार्क थ्रिलर डिटेक्टिव ड्रामा देखना पसंद है, तो इसमें आपको एक इंगेजिंग कहानी देखने को मिल सकती है। इस शो में एक ऐसी दुनिया देखने को मिलती है, जिससे आप पूरी तरह से जुड़े रहेंगे। आप एक बार इसे अपना समय दे सकते हैं।

बस याद रखें, इसमें आपको बहुत सारा एक्शन और मसालेदार एलिमेंट देखने को नहीं मिलता। सीरीज़ स्लो है, अगर आपके अंदर बहुत सारा धैर्य है, तभी आप इस सीरीज़ को देख सकेंगे।

इसके साथ ही हर मूवमेंट में आपको कुछ ऐसा देखने को नहीं मिलता, जो आपको एक्साइटमेंट से भर दे। शो में सबसे ज़्यादा डायलॉग पर जोर दिया गया है। यहाँ हर सीन में आपको अच्छे-अच्छे डायलॉग सुनने को मिलते हैं।

शो को आराम और सुकून से देखेंगे, तभी आप इस शो को अच्छे से समझ सकेंगे। यह सीरीज़ सबके लिए नहीं है, कुछ अलग तरह की ऑडियंस के लिए ही बनाई गई है। पर फिर भी एक्साइटमेंट की कमी होने के बावजूद भी सीरीज़ अच्छी है। आप इसे अपना समय दे सकते हैं।

हमारी तरफ से इस सीरीज़ को दिए जाते हैं पांच में से दो स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Beyond Goodbye Netflix Review: रणबीर कपूर की एनिमल जैसा एपिसोड 8 वाली जापानी सीरीज़

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment