Singham Again Trailer: ट्रेलर देखा, पर ये बातें मिस कर दीं ? सिंघम अगेन के चौंका देने वाले सच यहाँ पढ़ें

Written by: Amir khan
Publish On: September 13, 2025 12:26 AM (IST)
Follow Us:
singham again trailer review hidden clues and exciting facts

2024 की जिस फिल्म का हम इंतज़ार बड़ी बेसब्री से कर रहे थे, अब इसका ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। सिंघम फ्रेंचाइज़ी और कोप यूनिवर्स का पांचवां हिस्सा आ रहा है, जिसका नाम है सिंघम अगेन। इस फिल्म का चार मिनट अट्ठावन सेकंड का एक लंबा-चौड़ा ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया गया है। अभी तक हिंदी फिल्मों में यह सबसे लंबा ट्रेलर है।

ट्रेलर थोड़ा लंबा तो है, पर फिल्म में कलाकार इतने हैं कि उनके परिचय में इतना समय तो लगेगा ही। फिल्म की हाइप इतनी है कि मास मसाला फिल्म देखने वालों को एक प्रतिशत फर्क नहीं पड़ने वाला कि इसका ट्रेलर इतना लंबा क्यों है। हमें चाहिए मास मसाला एक्शन मनोरंजन, जो रोहित शेट्टी हमें अपनी हर फिल्म में भर-भर के और हर बार देते आ रहे हैं।

ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि इस बार दस गुना बड़ा कर फिल्म में कुछ देखने को मिलने वाला है। सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और शायद सलमान खान भी दिखाई दे सकते हैं।

ट्रेलर देखकर हमें रामायण का आभास हो रहा है। अब समझ आया कि जब पहला पोस्टर अजय देवगन का आया था, तब उनके पीछे श्री राम जी का पोस्टर था। रणवीर के पीछे हनुमान जी का। फिल्म की कहानी को रामायण के साथ जोड़कर दिखाया जाएगा। जहां अवनी यानी सीता मां, सिंघम श्री राम, टाइगर श्रॉफ लक्ष्मण, सिम्बा हनुमान, और अक्षय कुमार जटायु, अर्जुन कपूर रावण के जैसे दिखाए जाने वाले हैं।

अब अवनी को अर्जुन कपूर किडनैप कर लेगा, तब अजय देवगन और उनकी टीम अवनी को बचाने के लिए श्रीलंका जाएंगे। फिल्म का कॉन्सेप्ट अच्छा है, जिससे लोग आसानी से जुड़ सकते हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर विलेन के किरदार में काफी अच्छे लग रहे हैं। इसका बजट 350 करोड़ है। फ़िलहाल तो ट्रेलर अच्छा लगा है, अब एक अलग अंदाज़ में सिंघम की टीम बड़े पर्दे पर आ रही है, दीवाली यानी एक नवंबर को।

  • करीना कपूर – सीता मां
  • अजय देवगन – श्री राम
  • टाइगर श्रॉफ – लक्ष्मण
  • अर्जुन कपूर – रावण
  • दीपिका पादुकोण – लेडी सिंघम
  • रवि किशन – मिनिस्टर
  • रणवीर सिंह – हनुमान
  • अक्षय कुमार – जटायु

सिंघम अगेन हेटर रिव्यू

ट्रेलर में सब कुछ बता दिया गया, तो अब बचा क्या है? फिल्म में सब कुछ है, बस कहानी को छोड़कर। फिल्म में लॉजिक की कमी नहीं, बल्कि लॉजिक ही नहीं है। पूरी फिल्म में वही सारे एक्शन सीन देखने को मिलेंगे, जो रोहित की पुरानी फिल्मों में हम देख चुके हैं। फिल्म की कहानी में भगवान राम हैं, कमांडो हैं, रामायण है, छत्रपति शिवाजी महाराज हैं, कश्मीर के साथ श्रीलंका भी है, रामसेतु भी है। एक फिल्म से क्या उम्मीद की जाए, सब कुछ तो है, जो इसे हिट बनाएगा।

रोहित शेट्टी नहीं चाहते कि आप सिनेमाघरों में फिल्म देखने जाएं, इसलिए उन्होंने ट्रेलर में ही सब कुछ बता दिया। यहां तक कि यह भी कि करीना कपूर को विलेन अर्जुन कपूर किडनैप करने वाला है। सबके बारे में तो बता दिया गया ट्रेलर में, अब बस दीपिका के बारे में जानने के लिए हमें सिनेमाघरों में जाना होगा कि ये कौन हैं। वीएफएक्स और एडिटिंग अच्छे बजट के बावजूद अच्छे क्यों नहीं दिख रहे? फिल्म का स्क्रीनप्ले इतना अच्छा है कि आपके दिमाग से खून सीधे आपके कानों से बाहर आएगा।

रोहित शेट्टी का कोप यूनिवर्स (हंसी मजाक रिव्यू)

सिंघम में जो विलेन का राइट हैंड था, वो सिम्बा में वकील है। सिंघम में जो अजय देवगन की गर्लफ्रेंड की मां थी, वो सिम्बा में आशुतोष राणा की बीवी है। सिंघम में जो न्यूज़ रिपोर्टर थी, वो सिम्बा में जज है। सिम्बा में जो रेपिस्ट था, जिसका एनकाउंटर कर दिया जाता है और वो मर जाता है, वो सूर्यवंशी में एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड में आता है। सिंघम के पैर के नाखून के पास एक मिसाइल फट जाती है। आपको क्या लगता है, सिंघम मरेगा? नहीं, वहां पर ट्रक मरता है। ये है रोहित का कोप यूनिवर्स।

READ MORE

Border 2 New Cast: सुनील शेट्टी की तर्ज पर बेटा अहान शेट्टी दिखेगा border 2 में

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment