Party Till I Die Review: यह करेगा टाइम पास या है समय की बर्बादी जाने ?

Written by: Amir khan
Publish On: September 19, 2025 11:16 PM (IST)
Follow Us:
Party Till I Die REVIEW HINDI

एमएक्स प्लेयर पर एक नया शो रिलीज किया गया है, जिसका नाम है पार्टी टिल आई डाई। कैसी है यह सीरीज, क्या यह सीरीज आपके समय को डिजर्व करती भी है या नहीं, इन्हीं सब बातों की जानकारी हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से देने की कोशिश करते हैं।

कहानी

कहानी कुछ ऐसे दोस्तों की है, जो एक फार्महाउस पर शूटिंग करने के लिए जाते हैं। यहां पहुंचकर यह सब पार्टी भी करते हैं, पर कहानी जिस तरह से सीधी-साधी आगे बढ़ रही होती है, वैसा होता नहीं है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक-एक करके इन सभी दोस्तों की मृत्यु होने लगती है।

अब यह सभी लोग एक-एक करके क्यों मर रहे हैं, इन्हें कौन मार रहा है या फिर कुछ और ही है, इसका रहस्य जानने के लिए आपको देखनी होगी ये सीरीज, जो कि एमएक्स प्लेयर पर एकदम मुफ्त में दिखाई जा रही है।

सीरीज के पॉजिटिव और निगेटिव पॉइंट

सीरीज में हमें टोटल 6 एपिसोड देखने को मिलते हैं, जिनकी समय अवधि की बात की जाए तो 20 से 25 मिनट के बीच की है। ट्रेलर देखकर इसकी कहानी से जितनी भी अपेक्षा थी, यह सीरीज उन पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतरी।

शो के किसी भी कैरेक्टर से कोई भी जुड़ाव महसूस नहीं होता। सीरीज में लगातार मर्डर होते रहते हैं, क्यों हो रहे हैं, कैसे हो रहे हैं, बस जो हो रहा है, वह बेमतलब चलता जा रहा है।

यह शो दर्शकों को खुद से जोड़ने में पूरी तरह से असफल रहा है। लास्ट में जब आपको पता चलता है कि यह मर्डर कौन कर रहा है, फिर भी आप अपने अंदर वह इमोशंस महसूस नहीं कर पाते हैं, जो करना चाहिए था।

यह सीरीज इतनी खींची गई है, जिसे देखकर लगता है कि यह सीरीज न होकर अगर एक डेढ़ घंटे की फिल्म होती, तो ठीक रहता। अवनीत कौर से लेकर विशाल जेठवा तक का एक्टिंग परफॉर्मेंस निराशाजनक है।

टेक्निकल एक्सपेक्ट

बीजीएम, सिनेमैटोग्राफी, कलर ग्रेडिंग, विजुअल डीसेंट है। शो का बजट कम है, जो हमें देखकर ही पता लगता है। पर प्रोडक्शन वैल्यू कम हो, फिर भी सीरीज को अच्छा बनाया जा सकता है, यह हमें मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से सीखना होगा।

निष्कर्ष

शो का बस एक ही प्लस पॉइंट है कि इसे पहले ही सीजन में पूरी तरह से खत्म किया गया है। लेस्बियन एंगल के साथ शो में किसिंग और एडल्ट सीन देखने को मिलेंगे। अगर आप कंफर्टेबल हैं, तब अपनी फैमिली के साथ देखें, वरना अपनी फैमिली या बच्चों के साथ इसे न देखें।

अगर आपके पास नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, सोनीलिव, जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तब आप एमएक्स प्लेयर पर जाकर फ्री में इस सीरीज को देखकर एंजॉय कर सकते हैं। हमारी तरफ से इसे दिए जाते हैं पांच में से दो स्टार।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

पंचायत 4 वेब सीरीज

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment