Kraven The Hunter Review: क्या यह फिल्म पुष्पा 2 के आगे टिकेगी या होगी फेल ?

Written by: Amir khan
Publish On: September 18, 2025 3:33 PM (IST)
Follow Us:
Kraven The Hunter Review Kraven The Hunter

क्रेवेन द हंटर दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, पर भारत में यह फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई।

जिसकी वजह थी पुष्पा 2, क्योंकि पुष्पा 2 ने पहले ही भारत के सभी सिनेमाघरों में अपनी जगह बना कर भारत के सभी शो पर अपना अधिकार कर रखा था। आज अपने इस आर्टिकल में बात करते हैं क्रेवेन द हंटर के बारे में और जब इसे भारत में रिलीज किया जाएगा, तब क्या यह फिल्म हमारे देखने लायक होगी या नहीं, आइए जानते हैं।

क्रेवेन द हंटर फिल्म समीक्षा

इस फिल्म को 1 जनवरी, 2026 से भारत के सभी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। जहां पहले इसे 13 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जाना था, पर पुष्पा 2 की रिलीज की वजह से इसे थोड़ा लेट कर दिया गया। अब इस फिल्म को हिंदी में आप 1 जनवरी, 2026 से सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

कहानी

फिल्म की कहानी बहुत खास नहीं है, यह एक सामान्य सी कहानी है। कहानी दो भाइयों पर आधारित है, जिसमें एक भाई बहुत कमजोर है, तो दूसरा बलवान है, जो किसी से नहीं डरता।

दोनों भाइयों में से एक भाई को शेर काट लेता है। शेर इसे जिस जगह पर काटता है, उस जगह पर एक व्यक्ति आकर प्राचीन सीरम डालता है। इसके बाद इसके डीएनए में कुछ बदलाव आ जाते हैं।

और तब यह शेर की तरह ही व्यवहार करने लगता है। अब इस लड़के में सुपर पावर आ जाती है, जिससे वह एक हंटर बन जाता है। तभी इसका नाम क्रेवेन द हंटर पड़ जाता है।

इसके साथ ही यह फिल्म परिवार पर भी आधारित है। आप इसे एक पारिवारिक फिल्म भी कह सकते हैं। इस फिल्म को आर रेटेड तो बनाया गया है, पर आर रेटेड जैसा फिल्म में कुछ भी देखने को नहीं मिलता, क्योंकि आर रेटेड फिल्मों में आमतौर पर गालियां सुनने को मिलती हैं।

पर इस फिल्म में सिर्फ एक ही गाली दिखाई गई है। बहुत से लोगों ने ट्रेलर देखकर यह समझ लिया था कि फिल्म में स्पाइडर-मैन दिखाया जाएगा, पर ऐसा नहीं है, स्पाइडर-मैन फिल्म में देखने को नहीं मिलता।

क्रेवेन द हंटर को एक फोबिया है, जिससे उसे मकड़ियों से डर लगता है। ट्रेलर में जो मकड़ियां दिखाई गई हैं, वह सिर्फ हमें भ्रमित करने के लिए ही दिखाई गई हैं।

राइनो नाम के किरदार को फिल्म में विलेन की तरह पेश किया गया है, जो कहीं से भी विलेन जैसी छाप नहीं छोड़ता। जो डर विलेन के किरदार से आपको महसूस होना चाहिए, वह यह किरदार हमें महसूस नहीं कराता। राइनो ने खुद पर एक प्रयोग किया था और वह उस प्रयोग में असफल हो जाता है। यही कारण था कि वह राइनो बन जाता है।

निष्कर्ष

इस फिल्म का बजट 110 मिलियन डॉलर का था। अभी तक इस फिल्म ने लगभग 35 मिलियन डॉलर का कलेक्शन कर लिया है। अगर यह फिल्म भारत में समय पर रिलीज हो जाती, तो शायद यह अपने बजट को रिकवर करने में कामयाब हो सकती थी, पर पुष्पा 2 की रिलीज की वजह से यह पूरी तरह से असफल होती दिखाई देती है। क्रेवेन द हंटर को अब आप सोनी की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली फिल्म भी कह सकते हैं।

अगर आपको अतार्किक फिल्में देखना पसंद है, तो यह फिल्म आपके लिए है। अगर आप तार्किक फिल्में देखना चाहते हैं, तो आप इससे दूर ही रहें। हमारी तरफ से इस फिल्म को पांच में से दो स्टार दिए जाते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Pintu Ki Pappi Trailer: पिंटू की पप्पी अभिशाप है या वरदान।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment