क्यों था  Melo Movie कोरियन ड्रामा का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार,आइये जानते है

Written by: Arshi
Publish On: September 27, 2025 3:08 PM (IST)
Follow Us:
melo movie

14 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाला कोरियन ड्रामा, जिसके टोटल 10 एपिसोड एक साथ रिलीज के लिए तैयार हैं, लव, रोमांस और कॉमेडी से भरा एक मोस्ट अवेटेड शो है। इस शो के डायरेक्टर हैं, ओह चुंग-ह्वान, जिन्होंने इससे पहले स्टार्टअप और बिग माउथ जैसी कई लोकप्रिय सीरीज बनाई हैं।

इनके द्वारा बनाए गए सभी शोज और फिल्मों को लोगों का बहुत ज्यादा प्यार मिला है। वैलेंटाइन्स के मौके पर मेलो मूवी नाम की इस सीरीज को रिलीज कर दिया जाएगा, जिसमें आपको तकरार भरी एक प्रेम कहानी देखने को मिलेगी, जो आपके इंट्रेस्ट को पूरी तरह से इंगेज कर लेगी।

इससे पहले शो का जो भी टीजर या ट्रेलर रिलीज हुआ है, उसने दर्शकों के दिलों में इस शो के रिलीज का इंतजार और भी ज्यादा बढ़ा दिया। लोग इसकी कहानी को एक्सपीरियंस करने के लिए बेकरार हैं।
आइए जानते हैं, क्या हैं इसके पीछे की वजह।

एंगेजिंग टाइटल

सबसे पहली वजह शो का टाइटल है, जो लोगों को पूरी तरह से कन्फ्यूज करने वाला है, जिसकी वजह से लोग इसे जरूर देखना चाहेंगे। दरअसल, शो का नाम है मेलो मूवी, लेकिन ये मूवी न होकर एक ड्रामा है। तो लोग ये जानने के लिए कि आखिर क्यों इस शो का नाम मूवी रखा गया है, शो को जरूर देखेंगे।

वैलेंटाइन का खास मौका

शो का रिलीज टाइम दूसरी वजह है कि लोग ये शो किसी भी हाल में मिस नहीं करेंगे। वैलेंटाइन डे पर इस शो को रिलीज किया गया है, और इस मौके को यादगार बनाने के लिए मेलो मूवी जैसे शो को अपने प्यार के साथ देखकर, उस पल को अच्छी यादों में कैद करना एक अच्छा ऑप्शन है।

मजबूत कास्ट

शो की कास्ट टीम भी एक वजह है, जिसकी वजह से आपको ये शो देखना चाहिए। चोई वू-शिक, जो इससे तीन साल पहले रोमांटिक रोल करते हुए नजर आए थे, एक बार फिर से दर्शकों के लिए एक अच्छे तोहफे के तौर पर लेकर आए हैं।
शो की दूसरी मुख्य कलाकार पार्क बो-यंग हैं, जो म्यू-बी का रोल कर रही हैं। ऐसे बेहतरीन कलाकारों के लिए आपको ये शो जरूर देखना चाहिए।

युवाओं के संघर्षों को दिखाती

शो में आपको न सिर्फ प्यार, मोहब्बत और रोमांस देखने को मिलेगा, बल्कि किस तरह आज के युवा खुद को सेल्फ डिपेंडेंट बनाने के लिए कड़े प्रयास करते हैं, ये भी आपको शो की कहानी के द्वारा देखने को मिलता है।

अगर आप कोरियन ड्रामा के फैन हैं, जिसमें आपको एक अच्छी प्रेम कहानी के साथ कॉमेडी और पैशन भी देखने को मिले, तो ये शो आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए, जो आपको नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिल जाएगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Engaged Roka Ya Dhokha Review: उर्फी जावेद का ये शो,आखिर किसकी है सगाई ?

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to FilmyDrip. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment