अरहा है हाईएस्ट रेटिंग शो का सीजन 3

Written by: Arshi
Publish On: October 1, 2025 12:54 PM (IST)
Follow Us:
Yumi's Cells Season 3 Confirmation

साल 2021 में रिलीज हुआ रोमांस से भरपूर कोरियन शो जिसका नाम Yumi’s Cells है, इस शो की कहानी 14 एपिसोड के साथ पूरी हुई थी। उसके बाद साल 2022 में एक बार फिर 14 एपिसोड के साथ इस शो का सीजन 2 रिलीज किया गया था।

विकी के प्लेटफार्म पर इस शो को 9.2 स्टार की रेटिंग दर्शकों के द्वारा मिली है। इस बहुचर्चित शो के सीजन 3 की कन्फर्मेशन कोरिया के बहुत बड़े प्रोडक्शन हॉउस स्टूडियो ड्रैगन के द्वारा कर दी गयी है। इस खबर की माने तो यह सीजन 3 अपने प्रोडक्शन फेस में है। इसके आने वाले नए सीजन का प्रीमियर 2026 के शुरुआती महीनो में कर दिया जाएगा।

पिछले सीजन के डायरेक्टर और लेखक की होगी वापसी:

Yumi's Cells Season 3 Confirmation
अरहा है हाईएस्ट रेटिंग शो का सीजन 3 4

आपको बता दें कि इस आने वाले शो में डायरेक्टर और लेखक के तौर पर आपको पिछले दो सीजन में काम कर चुके कोरिया के बेहतरीन कलाकारों में शामिल नाम ही देखने को मिलेंगे जिसमें डायरेक्टर के तौर पर Lee Sang-Yeob और शो के लेखक के तौर पर Song Jae-Jung और Kim Kyung-Ran के नाम शामिल है।

क्या होगी कहानी:

मुख्य कलाकार Yumi को फॉलो करती हुई कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां पर इसके पिछले सीजन का अंत हुआ था। चैप्टर की शुरुआत करते हुए यूमी अपने सपनों को पूरा करने के लिए एक लेखक बनने की राह पर आगे बढ़ती है जिसके साथ वह खुद में रोमांस और पर्सनल ग्रोथ का भी सामना करती है।

Yumi's Cells Season 3 Confirmation
अरहा है हाईएस्ट रेटिंग शो का सीजन 3 5

Yumi’s Cells 3 कास्ट:

सीजन 3 में भी मुख्य कलाकार के तौर पर Yumi का रोल निभाते हुए Kim Go Eun देखने को मिलेंगी जिन्होंने पिछले दो सीजन में भी Yumi का रोल निभाया है। इनके अलावा मेन लीड मेल कैरेक्टर के तौर पर Kim Jae Won का नाम भी पूरी तरह से कंफर्म है। बात करें अगर सपोर्टिंग रोल की तो इसमें हमें Lee Yoo Bi जैसी बेहतरीन कलाकार रूबी के रोल में देखने को मिलेगी।

क्या पिछले दो सीजन की तरह इस बार भी होंगे 14 एपिसोड?

इस शो के पिछले रिलीज़ हुए दोनों सीजन में 14 एपिसोड देखने को मिले थे लेकिन माय ड्रामा लिस्ट के अनुसार सीजन 3 में आपको टोटल 8 एपिसोड देखने को मिलेंगे। शो को ओरिजिनल नेटवर्क TVING के द्वारा प्रसारित किया जाएगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

The Men of the Harem New Upcoming K Drama: Suzy के बाद एक और नाम जुड़ा इस अपकमिंग ड्रामा कास्ट टीम में

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to FilmyDrip. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts