KRK का धमाकेदार नया गाना ‘जैसी हो मेरी हो’ जल्द होगा रिलीज़।बॉलीवुड के फेमस क्रिटिक, रिव्यूअर और यूट्यूबर कमाल राशिद खान उर्फ KRK जिनका “यूट्यूब चैनल Kamaal R Khan-KRK” काफी लोग प्रिया है उनके इस यूट्यूब चैनल पर बॉलीवुड की आने वाली नई फिल्मों के ट्रेलर रिव्यू और बेबाक फ़िल्म समीक्षाएं इस यूट्यूब चैनल के होस्ट “कमाल राशीद खान” द्वारा की जाती हैं।
रिसेंटली KRK द्वारा उनके आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें उन्होंने अपने आने वाले नए गाने का खुलासा किया है, चलिए जानते हैं “के.आर.के” के इस नए म्यूजिक वीडियो के बारे में, जोकि जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज़ होने वाला है।
यूट्यूबर KRK का नया म्यूजिक वीडियो:
यूट्यूब चैनल KRK के होस्ट कमाल राशिद खान वैसे तो इससे पहले भी अपने कई म्यूजिक वीडियो को रिलीज कर चुके हैं, लेकिन इस बार फिर से वह एक नए धमाकेदार म्यूजिक वीडियो “जैसी हो मेरी हो, जानेमन मेरी हो” में नजर आने वाले हैं।
इस नए म्यूजिक वीडियो रिलीज की कन्फर्मेशन केआरके ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है जिस पर उन्होंने एक पोस्ट साझा किया और कैप्शन में लिखा है “Song Releasing soon!”, KRK के इस आने वाले नए गाने का डायरेक्शन “नीतिश चंद्रा” ने किया है, तो वहीं इस म्यूजिक एल्बम में अपनी आवाज दी है, बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री के बेहतरीन गायक “सिंगर शान” ने।
कौन हैं कमाल राशीद खान उर्फ KRK ?
कमाल राशिद खान उर्फ KRK का जन्म 1 जनवरी साल 1975 के दिन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद में हुआ था। इनके पिताजी का नाम नूर मोहम्मद है। बचपन से ही कमाल राशिद खान बिजनेस माइंडेड इंसान थे, यही वजह रही कि शुरुआती पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने दूसरे देश का सफर तय किया और वह दुबई पहुंचे, जहां पर कमाल राशिद खान ने खुद का काम शुरू किया जिसमें वह हुमन रिसोर्स इंडस्ट्री में शामिल हुए।
कमाल राशिद खान की कंपनी वर्तमान समय में दुबई की बड़ी बड़ी कंपनियों को कंस्ट्रक्शन वर्कर एवं अन्य तरह के इंडस्ट्रियल कामों से जुड़े हुए वर्कर मुहैया कराती है, जिसमें सबसे अच्छी बात यह है कि कमाल राशिद खान की कंपनी से कई भारतीय लोगों को रोजगार भी मिलता है।

IMAGE CREDIT: SOCIAL MEDIA
कमाल राशिद खान “KRK” का फिल्मी सफर:
KRK उर्फ कमाल राशिद खान बचपन से ही बिजनेस माइंडेड होने के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी जाने का सपना देखते थे, हालांकि शुरुआती पारिवारिक स्थिति ज्यादा अच्छी ना हो पाने के कारण KRK ने पहले अपने बिजनेस को सेटल किया।
अपने दुबई बिजनेस में सेटल होने के बाद कमाल राशिद खान ने भारत की सपनों की नगरी कहे जाने वाले मुंबई शहर की ओर रुख किया, जिसके चलते साल 2008 में “कमाल राशिद खान की फिल्म” देशद्रोही रिलीज हुई, जिसमें KRK के साथ साथ भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार ‘मनोज तिवारी’ भी नजर आए थे,
फिल्म का डायरेक्शन जगदीश ए.शर्मा द्वारा किया गया था।
इसके बाद साल 2014 में कमाल राशिद खान को एक बार फिर से डायरेक्टर ‘मोहित सूरी’ की सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म ‘एक विलन’ में काम करने का मौका मिला, जिसमें भले ही कमाल राशिद खान का सहायक रोल रहा हो, पर उनका यह सहायक रोल आज भी यादगार है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Ali Goni Jasmin Bhasin: जैस्मिन भसीन ने बॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ गोवा में मनाया 35व जन्मदिन।







