Maargan: आधा शरीर काला, पूरा सच चौंकाने वाला!

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 3:59 PM (IST)
Follow Us:
Maargan Movie

सुपरनैचुरल क्राइम थ्रिलर तमिल फिल्म मॉर्गन को 27 जून 2025 से तमिल के साथ-साथ मलयालम, कन्नड़, और हिंदी भाषा में रिलीज किया गया है जिसका निर्देशन लियो जॉन पॉल ने किया है। फिल्म के मुख्य कलाकारों में विजय एंटोनी, अजय धीशान, और पी. समुथिरकानी जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।विजय एंटोनी आखिरी बार हमें 2024 में आई हिटलर फिल्म में दिखे थे।क्या यह एक पैसा वसूल फिल्म है आइए जानते हैं मॉर्गन फिल्म के बारे में।

मॉर्गन की कहानी

कहानी में एक ऐसे सीरियल किलर को दिखाया गया है जो ड्रग्स की मदद से लड़कियों की हत्या कर रहा है जिसके बाद मरने वाली लड़कियों का पूरा शरीर काला हो जाता है। विजय एंटोनी का भी आधा शरीर काला है। अब विजय एंटोनी के साथ ऐसा क्या हुआ कि उनका सिर्फ आधा शरीर काला है मॉर्गन में हमें तीन चीजें देखने को मिलती हैं पहला है इन्वेस्टिगेशन, दूसरा थ्रिल, और तीसरा मिस्ट्री। फिल्म में दिखाई गई मिस्ट्री अव्वल दर्जे की है, जबकि इन्वेस्टिगेशन और थ्रिल इससे थोड़ा कम प्रभावशाली हैं। शुरू से लेकर अंत तक लियो जॉन पॉल ने सस्पेंस को जिस तरह बनाए रखा है, वह दर्शकों को फिल्म से बांधने में कामयाब रहता है।

हमने पहले भी देखा है कि ज्यादातर सीरियल किलर फिल्मों में किलर अपना कुछ न कुछ ट्रेडमार्क छोड़ जाता है। ठीक उसी तरह से, यहाँ सीरियल किलर मरने वाली लड़कियों के शरीर को काला कर देता है। कहानी में इन्वेस्टिगेशन को अगर थोड़ा और बेहतर तरीके से पेश किया जाता, तो फिल्म के लिए ज्यादा अच्छा होता। इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्मों में छोटी-छोटी चीजों को ढूंढकर एक साथ जोड़ना और फिर फाइनल डिसीजन में किलर को पकड़ते देखना दर्शकों को हमेशा पसंद आता है। लेकिन इस तरह की चीज मॉर्गन में दिखाई नहीं देती। यहाँ इन्वेस्टिगेशन को बहुत आसान तरीके से पेश किया गया है। यही वजह है कि हमारे हीरो के पास कुछ बड़ा और अलग करने जैसा कुछ भी नहीं है। फिर भी, जो भी यहां दिखाया गया है, वह हमें पूरी तरह से फिल्म से बांधे रखती है।

मॉर्गन के अच्छे और बुरे पहलू

एक अच्छी सस्पेंस थ्रिलर वही कहलाती है जो अंत तक अपनी कहानी को रहस्यमय बनाए रखे और दर्शकों को आश्चर्यचकित करे। ठीक इसी तरह, मॉर्गन में भी दर्शकों को अंत तक बांधे रखा गया है और यह अपने सस्पेंस को बनाए रखती है। जब क्लाइमेक्स से थोड़ा पहले रहस्य उजागर होता है, तो दर्शकों को कुछ अनूठा और अलग देखने को मिलता है। यह फिल्म अपने अच्छे क्लाइमेक्स के साथ खुद का अंत करती है। फिल्म में जो एक अलग तरह का एंगल दिखाया गया है, अगर उसे और अच्छे से एक्सप्लोर किया जाता तो शायद दर्शकों को देखने में और भी मजा आता। फिल्म के मेकर्स अगर चाहें, तो इसका एक अच्छा सीक्वल भी तैयार किया जा सकता है। सभी एक्टर ने यहां अच्छा प्रदर्शन किया है। वीएफएक्स, सिनेमैटोग्राफी, और कलर ग्रेडिंग बेहतरीन हैं, और बीजीएम फिल्म को आगे बढ़ाने का काम करता है।

मॉर्गन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इसने रिलीज़ के पहले दिन पर 0.85 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया तो वही दूसरे दिन पर 1.41 करोड़ रूपये का जो की टोटल बनता है 2.26 करोड़ रूपये

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

शाहरुख खान की पठान और जवान को दिया टक्कर उड़िया फिल्म इंडस्ट्री की पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read