वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ में शान्विका ‘संचिता बसु’ और कुलदीप ‘धवल ठाकुर’ की जोड़ी देखकर, देश के साथ-साथ विदेशी भी इनकी केमिस्ट्री के दीवाने हो चुके हैं।
बिहार की एक मिडिल क्लास फैमिली से मुंबई नगरी तक का सफर तय करने वाली, प्रतिभावान अभिनेत्री संचिता बसु, जिन्हें बिहार की बेटी की भी उपाधि दे दी गई है। दर्शकों में इस वेब सीरीज का इतना ज्यादा क्रेज़ है, कि इस शो ने साल 2024 की टॉप ट्रेंडिंग वेब सीरीज की कैटेगरी में भी अपनी जगह बना ली है।
जितनी तेजी के साथ शो से दर्शक जुड़े चले जा रहे हैं, उतनी ही तेजी से लोगों के मन में कुछ सवालों को लेकर भी उथल-पुथल मची हुई है। हालांकि यह सब इस सवाल को लेकर नहीं, कि इस शो का सीजन 2 कब आएगा।
बल्कि सवाल ये हैं, क्या संचिता अपनी रियल लाइफ में भी रिलेशनशिप में हैं और अगर हैं तो किसके साथ हैं? आईए जानते हैं यह एक्सक्लूसिव खुलासा सिर्फ फिल्मीड्रीप पर।
कौन है संचिता का बॉयफ्रेंड-
हाल ही में आए एक इंटरव्यू में संचिता ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ खुलासे किए। जिसमें उन्होंने यह साफ किया है, कि फिलहाल उनका कोई भी बॉयफ्रेंड नहीं है और उनका पूरा फोकस सिर्फ अपने करियर पर है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आगे भी वे इस तरह का कोई इरादा नहीं रखती हैं।
संचिता सबसे ज्यादा प्यार किससे करती हैं-
संचिता ने आगे अपने इंटरव्यू में बताया कि वे अपने मां-बाप से सबसे ज्यादा प्यार करती हैं। बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड जैसी चीजें ठीक नहीं होतीं। क्योंकि कुछ समय बाद दोनों अलग हो जाते हैं और एक दूसरे से नफरत करने लगते हैं। सिर्फ हमारे मां-बाप ही होते हैं, जो हमें मरते दम तक प्यार करते हैं और हमेशा हमारा साथ देते हैं।
READ MORE







