Weekend in Taipei Movie Review: खतरनाक ड्रग माफिया और भरपूर एक्शन से भरी हुई इस फिल्म में कितना है दम?

Written by: Arslan
Publish On: September 14, 2025 12:43 AM (IST)
Follow Us:
Weekend in Taipei review in hindi

फिल्म की स्टोरी एक ड्रग डीलर कार्टेल ‘क्वांग’ (संग कांग) की है, जो शहर में तेजी से अपने ड्रग्स के बिजनेस को बढ़ाता चला जा रहा है। क्वांग अपनी पत्नी ‘जॉय’ (ग्वेई लुन-मेई) जो कि एक ताइपे बेस्ड ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाती है, के साथ रहता है। इनका एक बेटा ‘रेमंड’ (व्यात यांग) भी इन्हीं के साथ रहता है।

क्वांग अपने ड्रग्स के कारोबार को चलाने के लिए अपनी पत्नी के ट्रांसपोर्ट बिजनेस का सहारा लेता है, जिससे वह डॉल्फिन मछली के अंदर अपने ड्रग्स को रखकर फैलाता है, ताकि किसी को कभी कोई शक न हो। लेकिन इनके बेटे रेमंड को अपना पिता बिल्कुल भी पसंद नहीं था, क्योंकि वह एक बुरा आदमी था। एक दिन उसे अपने घर के लॉकर में एक ‘लेजर बुक’ मिलती है, जिसमें उसके पिता के सभी काले कारनामों के सबूत मौजूद थे। जिसके बाद वह अपने पिता को पकड़वाने के लिए ‘अमेरिकन डीईए एजेंट’ ‘जॉन’ (ल्यूक इवांस) से शिकायत कर देता है और वह लेजर बुक जॉन के हवाले कर देता है, क्योंकि रेमंड को ‘डॉल्फिन’ मछली से बहुत लगाव था, जिन्हें उसका पिता ड्रग के लिए मार रहा था।

हालांकि बाद में क्वांग को यह पता चल जाता है कि उसी के बेटे ने वह लेजर बुक चुराई थी। जिसके बाद वह अपने बेटे और पत्नी को ढूंढने की मुहिम चलाता है, ताकि वह अपने बेटे को मार सके। क्या क्वांग पुलिस के हत्थे चढ़ सकेगा या फिर अपने बेटे को ढूंढ कर मौत के घाट उतार देगा? क्या जॉन इन दोनों मां-बेटे को सुरक्षित रख पाएगा? यह सब जानने के लिए आपको देखनी पड़ेगी यह फिल्म, जो कि आपके नजदीकी सिनेमाघरों में उपलब्ध है।

टेक्निकल एस्पेक्ट

फिल्म में बिना किसी सीजीआई इफेक्ट को इस्तेमाल किए, दमदार एक्शन को स्क्रीन पर उतारा गया है, जो कि तारीफ के काबिल है। बात करें इसकी सिनेमैटोग्राफी की, तो वह भी अच्छी क्वालिटी की है। मूवी का बैकग्राउंड म्यूजिक काफी स्ट्रॉन्ग है, जो कि इस फिल्म की थीम को पूरी तरह से सपोर्ट करता है।

खामियां

फिल्म की सबसे बड़ी कमी इसकी कहानी है, जिसमें किसी भी प्रकार का नयापन देखने को नहीं मिलता। बात करें इसकी दूसरी सबसे बड़ी कमी की, तो वह इस मूवी का एक्शन है, जो कि भरपूर मात्रा में दिखाया गया है। इसकी तीसरी सबसे बड़ी कमी कहानी का एग्जीक्यूशन है, जो कि काफी सिंपल तरीके से दर्शकों के सामने रखा गया है, जिसके कारण फिल्म में किसी भी प्रकार का थ्रिलिंग मोमेंट महसूस नहीं होता।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आपको हॉलीवुड की एक्शन फिल्में देखना पसंद है, और आप ‘ट्रांसपोर्टर’ जैसी एक्शन फिल्म के फैन हैं, तो आप इस फिल्म को रिकमेंड कर सकते हैं, जो कि आपको एक्शन के मामले में बिल्कुल भी मायूस नहीं करेगी। लेकिन अगर आप कुछ नया देखना चाहते हैं, तो यह मूवी आपको पूरी तरह से निराश करती है, क्योंकि इस फिल्म की स्टोरी काफी पुराने मॉडल की है, जिसे आपने इससे पहले दर्जनों हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Weekend in Taipei: खतरनाक ड्रग माफिया और भरपूर एक्शन से भरी हुई इस फिल्म में कितना है दम?

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with FilmyDrip, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment