18+ के लिए ही वर्जिन बॉयज़ की बोल्ड कहानी जो आपको हंसा देगी

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2025 10:11 PM (IST)
Follow Us:
Virgin Boys

अगर आपकी उम्र 18 से ऊपर है, तभी आप इस फिल्म को देखें। यहाँ कहानी तीन लड़कों की दिखाई गई है, जो एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। इन तीनों लड़कों को अपनी वर्जिनिटी तोड़नी है। हर फिल्म की तरह यहाँ भी इन्हें तीन लड़कियाँ मिल जाती हैं और देखते-देखते कुछ समय में इन्हें उनसे प्यार भी हो जाता है। आइए जानते हैं फिल्म के बारे में और बहुत कुछ इस आर्टिकल के माध्यम से।

कहानी

दो घंटे ग्यारह मिनट की वर्जिन बॉयज़ फिल्म में तीन लड़कों को आधार बनाकर कहानी पेश की गई है, जिनका नाम है आर्य (गीतानंद), दुंदी (श्री श्रीहान), और रोनी (रोनीथ रेड्डी)। ये तीनों स्कूल में इंटर तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लेते हैं। यहाँ इनकी ज़िंदगी में तीन लड़कियों की एंट्री होती है – सरयू (मित्रा शर्मा), लैला (जेनिफर इमैनुअल), और श्लोका (अंशुला धवन)। अब ये तीनों दोस्ती और प्यार में उलझ जाते हैं। यहीं से शुरू होती है इनके आत्म-खोज की कहानी का सिलसिला। आगे कहानी किस तरह से बढ़ती है, ये आपको इस फिल्म को देखकर ही समझना होगा।

ये कहानी उन लोगों के लिए नहीं है, जिन्होंने इस तरह के कॉलेज में अपनी पढ़ाई की हो। कहानी को पूरा का पूरा यूथ के हिसाब से बनाया गया है, जिसमें प्यार, रोमांस, हास्य के तड़के के साथ-साथ एडल्ट चीज़ें भी दिखाई देती हैं। जिन दर्शकों ने इस तरह की कॉलेज वाली ज़िंदगी को जिया है, उन्हें ये फिल्म काफी पसंद आने वाली है।

पॉज़िटिव और निगेटिव पॉइंट

इसे देखने से पहले एक बात जान लें कि यह फिल्म परिवार के साथ बैठकर देखने वाली नहीं है। यहाँ कई सारे बेडरूम से लेकर किसिंग सीन देखने को मिल जाते हैं। मान लो अगर इस तरह के सीन इसमें न भी होते, फिर भी इस तरह की यूथ ओरिएंटेड फिल्में परिवार के साथ बैठकर नहीं देखी जा सकतीं। हमारी भारतीय संस्कृति में यह नहीं होता।

इस फिल्म को पसंद करने वालों का एक एज ग्रुप है, वो है 18 वर्ष से 30 वर्ष तक का। अगर आपको लग रहा है कि यहाँ कुछ नया दिखाई देगा, तो गलत। यहाँ पर कुछ भी नया देखने को नहीं मिलने वाला। कहानी बी-ग्रेड जैसी आगे बढ़ती है। ये फिल्म एडल्ट है और अगर आप इस तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो हाँ, ये आपको ज़रूर पसंद आने वाली है। निर्देशक के पास दिखाने को कुछ नहीं था, इसलिए बहुत सी जगहों पर ऐसा लगता है कि इसे खींचा जा रहा है।

निष्कर्ष

प्राइम वीडियो पर इसे हिंदी में उपलब्ध करवा दिया गया है, वो भी हिंदी में। तो अगर आप देखना चाहें, तो इसे देख सकते हैं, वो भी तब जब आपके पास देखने को कुछ भी न हो। रही टाइम पास की बात, तो ये वह कर देगी। मेरी तरफ से इसे दी जाती है 5 में से 2.5 स्टार की रेटिंग।

READ MORE

Paradha Movie REVIEW: गांव की रूढ़ियों और परंपराओं की कहानी

Woodwalkers film review:क्या यह आपका समय डिजर्व करती है? अब हिंदी डबिंग के साथ लायंस गेट प्ले ओटीटी पर।

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read