Vicky kaushal birthday 2025: छावा के बाद विकी कौशल करेंगे इन दो फिल्मों से सिनेमाघरों में तांडव

Written by: Anam
Publish On: September 30, 2025 11:32 AM (IST)
Follow Us:
Vicky kaushal birthday and upcoming movies

बॉलीवुड अभिनेता विकी कौशल ने फिल्म छावा से सिनेमाघर में धूम मचा दी यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघर में आई थी और यह फिल्म विकी कौशल की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित है। उनका जन्म 16 मई 1988 को हुआ था और उस हिसाब से वह 2025 में 37 साल के होने वाले हैं। उनके 37वे जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी आगामी फिल्मों के बारे में।

लव एंड वार:

निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘लव एंड वार’ एक रोमांटिक पीरियड वार ड्रामा फिल्म है जिसमें विकी कौशल के साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित है जो 1965 में हुआ था,फिल्म में बलिदान और त्याग जैसे तत्वों को उजागर किया गया है जिसके साथ की प्रेम त्रिकोण देखने को मिलेगा।

फिल्म की शूटिंग साल 2024 में शुरू होने की खबरें थी जो अब खारिज हो गई हैं और रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग साल 2025 में शुरू होने की संभावना है। इस फिल्म में विकी कौशल की उपस्थिति फैंस को उत्साहित कर रही है।

महावतार:

‘महाअवतार’ विकी कौशल की आगामी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं जिन्होंने स्त्री और स्त्री 2 जैसी सुपरहिट फिल्मों को निर्देशन दिया है वहीं फिल्म के निर्माता दिनेश विजान है जिन्हें मेडॉक्स फिल्म हॉरर यूनिवर्स के लिए जाना जाता है।

जिसके बैनर तले स्त्री और भेड़िया जैसी हिट फिल्में बनी है। इस हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा में विकी कौशल भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम का किरदार निभाने वाले हैं। जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।फिल्म के फर्स्ट लुक में विकी कौशल ने दर्शकों को चौंका दिया था जिसमें वह भगवान के रौद्र रूप में नजर आ रहे है।फर्स्ट लुक से ही फैंस में इस फिल्म को लेकर बेसब्री हो रहे हैं। और दर्शक उम्मीद लगा रहे हैं कि यह फिल्म छावा का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

छावा ने रचा था इतिहास

विक्की कौशल ने मसान जैसी छोटी फिल्म से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की और उसके बाद संजू और लस्ट स्टोरी जैसी फिल्मों में छोटे रोल में नजर आए उन्हें उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ,राजी और सैम बहादुर जैसी फिल्मों से पहचान मिली।

साल 2025 की फिल्म छावा ने उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया यह बॉक्स ऑफिस की उन फिल्मों में से एक है जिसने फिल्म रिलीज के 24वे दिन पर ही 700 करोड़ क्लब का आंकड़ा पार कर लिया था और नेट कलेक्शन में शाहरुख खान की जवान को भी पीछे छोड़ दिया। और अब दर्शक विकी कौशल की आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

आमिर खान और राजकुमार हिरानी दोबारा से देंगे ब्लॉकबस्टर, इस इंसान की बनेगी बायोग्राफी

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts