वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2″ 27 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। विक्रम की हर फिल्म की तरह इस फिल्म का भी कॉन्सेप्ट बहुत यूनीक है, क्योंकि इसका दूसरा पार्ट पहले और पहला पार्ट बाद में आना है।
यहाँ विक्रम काली के कैरेक्टर में दिखाई दे रहे हैं। जिसका एक जनरल स्टोर है, शुरुआत में तो सब कुछ एक नॉर्मल तरह से चलता है, पर धीरे-धीरे कहानी में कुछ इस तरह के ट्विस्ट आते हैं जो इस कहानी को डार्कनेस में भर देता हैं।
विक्रम के साथ फिल्म में एसजे सूर्या भी दिखाई देते हैं जो कि फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशक एस.यू. अरुण कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो पहले इसका सिर्फ और सिर्फ पार्ट टू ही बनाना चाहते थे, पर जब वो “वीरा धीरा सूरन” की कहानी को लिख रहे थे, तब इसकी कहानी लिखते समय इन्हें ऐसा लगा कि इसके दूसरे भाग को रिलीज करने के बाद पहला पार्ट भी बनाना चाहिए।
अब पार्ट वन में पार्ट टू की कहानी देखने को मिलेगी, मतलब कि इस फिल्म का अंत आपको पहले दिखा दिया जाएगा और बाद में इसके पहले पार्ट में आपको फिल्म के पिछले राज़ जानने को मिलेंगे। निर्देशक के द्वारा यहाँ एक एक्सपेरिमेंट किया गया है।अगर आपने इसे सिनेमाघर में जाकर नहीं देखा है या आपको इसकी ओटीटी रिलीज का इंतज़ार है, तो जानते हैं कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह फिल्म देखने को मिलेगी।
वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 ओटीटी रिलीज
प्राइम वीडियो की ओर से इस फिल्म के साऊथ भाषा के ओटीटी राइट्स को खरीदा गया है।सिनेमाहॉल में तीस दिन पूरे कर लेने के बाद यह फिल्म प्राइम वीडियो पर साउथ भाषा में देखने को मिलेगी, क्योंकि आम तौर पर साउथ भाषा में फिल्म की रिलीज के चार से छह हफ्तों के बीच ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाता है। संभवतः 24 अप्रैल को साउथ भाषा में प्राइम वीडियो पर “वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2” साउथ भाषा में प्रीमियर हो सकती है।

अब अगर देखें कि विक्रम की यह फिल्म “वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2” हिंदी में कब तक रिलीज होगी, तो इसके हिंदी राइट्स एक्वायर किए हैं बी फोर यू मूवी ने और यह पहले टीवी प्रीमियर करता है, इसके बाद ही अपनी फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करता है।हिंदी में यह फिल्म ओटीटी पर हमें लगभग दो महीने के बाद ही देखने को मिलने वाली है।क्योंकि फिल्म के हिंदी राइट्स को रिलीज के दो महीनों के बाद ही ओटीटी पर रिलीज किया जाता है।
अब बी फोर यू हिंदी में इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करता है, इसके बारे में हमें अभी कोई भी जानकारी नहीं है। जैसे ही हमारे पास इसके हिंदी डबिंग ओटीटी रिलीज की जानकारी मिलती है, हम आपको तुरंत अपडेट देंगे।
क्या खास है वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2 में
कहानी में विक्रम की एक छोटी सी फैमिली को दिखाया गया है, जिसके साथ वह हंसी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहा होता है। विक्रम की एक छोटी सी किराना की दुकान है, उसे जितने भी पैसे मिलते हैं वह उन पैसों में खुश रहता है। विक्रम की जिंदगी उस समय नया मोड़ लेती है जब इसकी जिंदगी में एक खतरनाक ट्विस्ट आता है।
विक्रम एक ऐसे खतरनाक गिरोह में फंस जाता है जो इसकी पूरी दुनिया को बदल कर रख देता है। अब किस तरह से विक्रम अपने परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ अपराध में फंसने पर इस संघर्ष को किस तरह से बैलेंस करेगा, क्या यह अपने परिवार को इस अंधकार से वापस लेकर आ पाएगा या नहीं, यही सब हमें इसकी कहानी में देखने को मिलता है। अगर आप एक सिनेमा प्रेमी हैं, तब यह फिल्म आपके दिल को छू जाने वाली है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Jeetendra Birthday:83वां जन्मदिन मनाने जा रहे जितेंद्र, 200 से अधिक फिल्मों में किया काम







