Vanvaas Movie Review: जब बच्चे अपने पिता को बोझ समझने लगे तब ‘वनवास’ बनेगी नई बागबान

Written by: Arshi
Publish On: September 18, 2025 3:53 PM (IST)
Follow Us:
vanvaas emotional family drama

अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज प्रोडक्शन कंपनी के द्वारा बनाई गई फिल्म, “वनवास”, जिसके निर्देशक अनिल शर्मा जैसे बेहतरीन डायरेक्टर हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड को दी हैं, जिनमें तहलका, महाराजा, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों, वीर, द हीरो, अपने और गदर जैसी फिल्में शामिल हैं।

जो बॉलीवुड के लिए किसी बड़ी उपलब्धियों से कम नहीं है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्मेंस दिया है, साथ ही दर्शकों के दिलों पर भी खूब राज किया है, और उनके डायरेक्शन में बनी ज्यादातर फिल्में एवरग्रीन फिल्मों की लिस्ट में आती हैं।

एक बार फिर से तैयार हो जाइए अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी फिल्म, वनवास का एक्सपीरियंस करने के लिए, जिसमें आपको रिश्तों की एक इमोशनल और दिल को छू लेने वाली स्टोरी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी सभी जानकारी, कब रिलीज होगी ये फिल्म, क्या होगी फिल्म की कास्ट और क्या कहानी आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगी।

वनवास अपकमिंग मूवी स्टोरी

सुनील सिरवैया, अमजद अली और अनिल शर्मा द्वारा लिखी गई कहानी, जिसका डायरेक्शन भी अनिल शर्मा ने ही किया है, एक बेहतरीन फिल्म बनकर तैयार हुई है। वनवास की कहानी आपको आज से 21 साल पहले आई फिल्म बागबान की याद दिलाएगी। अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और सलमान खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म, जिसकी रिश्तों में उलझी हुई कहानी देखकर दर्शकों को मजा आ गया था।

2 दिसंबर 2024 को वनवास फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें आपको मुख्य भूमिका में नाना पाटेकर नजर आएंगे, उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष की कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी को बहुत ज्यादा शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है, जो कुछ भी आपको देखने को मिलेगा, वह सब हार्ट टचिंग है। एक बहुत ही इमोशनल कहानी इस आने वाली फिल्म में आपको देखने को मिलेगी।

एक पिता की कहानी मुख्य रूप से दिखाई गई है, जिसे उसके बच्चे अपने साथ बनारस लेकर आते हैं, लेकिन वापस लेकर नहीं जाते हैं। आगे की कहानी उत्कर्ष के साथ आगे बढ़ेगी, आगे क्या होगा, क्या उत्कर्ष एक पिता को उनके बच्चों से मिला पाएगा, या कहानी किसी और मोड़ पर जाकर खत्म होगी, यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

वनवास फिल्म रिलीज डेट

नाना पाटेकर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म को 20 दिसंबर 2024 को थिएटर्स में रिलीज कर दिया गया है, जब आप इस इमोशनल फिल्म को एक्सपीरियंस कर पाएंगे। इस हफ्ते रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है वनवास फिल्म। नाना पाटेकर के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि काफी लंबे समय के बाद नाना पाटेकर की कोई फिल्म रिलीज हुई है।

क्या होगी फिल्म की थीम?

ठीक बागबान की तरह इस फिल्म में भी आपको बच्चों के द्वारा अपने ही पिता को बोझ समझने वाली कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म की कहानी आपको आज के मॉडर्न रिलेशनशिप को दिखाती है, जिसमें अपने ही पेरेंट्स को आज के बच्चे फैमिली का हिस्सा न समझकर उन्हें किसी भी हालत में अपने साथ रखना नहीं चाहते हैं।

फिल्म की कास्ट टीम

इस फिल्म के मुख्य कलाकारों में आपको नाना पाटेकर, खुशबू सुंदर, उत्कर्ष शर्मा, राजपाल यादव, सिमरत कौर, अश्विनी कालसेकर आदि बेहतरीन कलाकारों की एक्टिंग देखने को मिलेगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

2025 की शुरुवात इन तीन पंजाबी फिल्मो के साथ

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to FilmyDrip. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment