The Sand Castle Hindi Review: लेबनान के खूबसूरत आईलैंड पर,4 लोगो की मौत का खेल

Written by: Arshi
Publish On: September 24, 2025 3:52 PM (IST)
Follow Us:
The Sand Castle Review

अरबी भाषा में बनी वो फिल्म है जिसका प्रीमियर साल 2024 में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। फैंटेसी थ्रिलर और ड्रामा से भरी इस फिल्म को अब नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 24 जनवरी 2025 को अरबी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की कहानी एक शांत दृश्य को दिखाती है जिसे लेबनान के खूबसूरत आइलैंड पर शूट किया गया है।

1 घंटा 38 मिनट के रनिंग टाइम वाली इस फिल्म को मैटी ब्राउन के निर्देशन में बनाया गया जिसकी कहानी लिखी है हेंड फखरू और यास्मीना करजाह ने। मुख्य कलाकारों में आपको नादिन लबाकी, यास्मीन के रोल में जियाद बाकरी, नाबिल के रोल में रीमान अल रफिया, जना के रोल में और जैन अल राफिया, एडम के रोल में देखने को मिलेंगे। आपको बता दें कि फिल्म में टोटल चार कैरेक्टर ही दिखाए गए हैं जिनके द्वारा पूरी कहानी दर्शकों के सामने रखी गई है।

आईए जानते हैं इस फिल्म की कहानी के बारे में, कैसी है यह फिल्म क्या आपको अपना कीमती समय इस फिल्म को देना चाहिए?

कहानी

रहस्य और थ्रिलर से भरी इस कहानी की शुरुआत चार लोगों के एक परिवार से होती है जो अपनी छुट्टियां बिताने के लिए एक खूबसूरत आइलैंड पर जाते हैं लेकिन उनका यह खुशियों भरा सफर कैसे एक दुखमय अंत में बदल जाता है यह सब जानने के लिए आपको इस फिल्म को देखना होगा।

मुख्य कलाकार के रूप में यासमीन और नाबिल देखने को मिलेंगे जो दो बच्चों जना और एडम के माता-पिता हैं। चार सदस्यों वाला यह परिवार बहुत ही उत्साह और रोमांच के साथ छुट्टियां बिताने का खूबसूरत सफर शुरू करते हैं। जहां उन्हें कई काले रहस्यों का पता चलता है।

आधी कहानी यास्मीन के इसी प्रयत्न में गुजर जाती है कि उस द्वीप पर जो कुछ भी भयावह घटनाएं घट रही हैं उन सब से बेटी जना को दूर रखा जाए लेकिन वह पूरी तरह से असफल हो जाती है और पूरे परिवार को दिल दहला देने वाले रहस्य का सामना करना पड़ता है।

अगर आप इस खूबसूरत द्वीप से जुड़े काले रहस्यों को जानना चाहते हैं तो आपको यह फिल्म देखनी होगी जिसे नेटफ्लिक्स के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दिया गया है।

कैसी है फिल्म की प्रोडक्शन क्वालिटी

लेबनान के खूबसूरत नजारों में फिल्माई गई डर और रहस्यों से भरी इस फिल्म में आपको लेबनान की बहुत ही टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस नादिन लबाकी देखने को मिलेगी जिन्हें उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। प्रोडक्शन क्वालिटी काफी बेहतर है, फिल्म को जिस जॉनर का बनाया गया है यह आपको वह सारे मजे देने में पूरी तरह से कामयाब होती है। कहानी फैंटेसी थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर है जिसमें म्यूजिक का बहुत अच्छा योगदान रहा है डर को एक्सप्रेस करने में।

निष्कर्ष

अगर आप एक ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जिसमें फैंटेसी थ्रिलर ड्रामा और मिस्ट्री के साथ-साथ एक खूबसूरत द्वीप का नजारा भी देखने को मिले तो आप इसको देख सकते हैं जिसमें प्रकृति के खूबसूरत नजारों के साथ डर का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। इस अरबी फिल्म को आईएमडीबी की ओर से मिलती है 4.7 की रेटिंग और फिल्मीड्रिप की तरफ से 5 में से 3 स्टार की रेटिंग दी जाती है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Butchers Crossing Movie Review: घोस्ट राइडर निकोलस केज का नया अवतार।

Author

  • arshi

    My name is Arshi Khan, and I'm a professional blogger. I've been providing entertainment-related blogs to various platforms since I was 21 years old. I've worked with some of India's biggest media houses, including Amar Ujala Lucknow. I absolutely love watching movies and Korean dramas—that's exactly why I'm an expert in movie reviews as well as Korean drama reviews. Right now, I'm offering all my services to FilmyDrip. I hope everyone enjoys the reliable, fact-checked articles I write. Thank you!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment