The Are Murders Review: बर्फीले पहाड़ों में युवा लड़की के मर्डर की गुत्थी सुलझाती,नेटफ्लिक्स की नयी क्राइम सीरीज।

Written by: Anam
Publish On: September 26, 2025 10:50 AM (IST)
Follow Us:
The are murders review in hindi

‘द आरे मर्डर्स’ स्वीडन की एक क्राइम ड्रामा सीरीज़ है जो विवेका स्टेन की दो पुस्तकों हिडन इन स्नो और हिडन इन शैडोज़ पर आधारित है। शो 6 फरवरी 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है जिसे आलोचकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसका निर्देशन जोआकिम एलियासन और एलेन डाबोर्ग ने किया है।

सीरीज़ में मुख्य किरदार

द आरे मर्डर्स सीरीज़ में कार्ला सेहन मुख्य किरदार में हैं जिन्होंने पुलिस ऑफिसर हन्ना एहलंडर का किरदार निभाया है। यह वाकई एक अच्छी अदाकारा हैं जिनके अभिनय को दर्शकों ने काफ़ी पसंद किया। इसके अलावा इनके साथ मुख्य किरदार में अभिनेता कार्डो रज़ाज़ी ने डेनियल लिंडस्कोग का किरदार निभाया है। बाकी किरदारों की बात करें तो सीरीज़ में चार्ली गुस्टाफसन, फ्रांसिस्को सोब्राडो, अमालिया हॉलम और डियाना गार्डनर जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

कहानी क्या कहती है

सीरीज़ की कहानी की बात करें तो यह हन्ना एहलंडर पर केंद्रित है जो एक पुलिस ऑफिसर है। उसे उसके ओहदे से निलंबित कर दिया गया है और उसके साथी ने भी उसे छोड़ दिया है। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल ज़िंदगी की उलझनों में फँसी हुई है और वह सुकून की तलाश में अपनी बहन के घर आरे शहर में रहने जाती है ताकि अपनी छुट्टियों को अच्छे से बिता सके।

पर अचानक उस शहर में एक जवान लड़की का मर्डर हो जाता है जिसकी इन्वेस्टिगेशन का ज़िम्मा हन्ना अपने सर ले लेती है। डेनियल को पसंद नहीं होता कि हन्ना उसके साथ इन्वेस्टिगेशन करें पर बाद में वह मान जाता है,और तहकीकात शुरू होती है जिसके बाद काफ़ी सारा सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलता है। क्या हन्ना इस केस को सुलझा पाएगी, यह जानने के लिए आपको यह सीरीज़ देखनी होगी, जिसमें कुल 5 एपिसोड हैं।

सीरीज़ की खूबियाँ

बात करें इस सीरीज़ की खूबियों की तो यह नेटफ्लिक्स की बाकी सस्पेंस क्राइम सीरीज़ की तरह ही है जिसे देखकर आपको मज़ा आने वाला है। सीरीज़ का स्क्रीनप्ले काफ़ी ज़्यादा अच्छा है साथ ही आपको भीषण सर्दी और बर्फीले पहाड़ों का सुहाना वातावरण देखने को मिलता है जिसे देखने में अच्छा महसूस करेंगे। वहीं बात करें कलाकारों की तो सभी कलाकारों का अभिनय तारीफ के लायक है।

सीरीज़ की खामियाँ

बात करेंगे सीरीज़ की खामियों की तो ऐसा लग रहा है सीरीज़ को बहुत जल्दबाज़ी में खत्म कर दिया गया। 5 एपिसोड में से 3 एपिसोड में ही पहले मर्डर मिस्ट्री को सुलझा दिया गया है और एक नया मर्डर का सिलसिला शुरू कर दिया गया। अगर कहानी को थोड़ा और मिस्टीरियस बनाया जाता तो यह जबरदस्त सीरीज़ बनती। इसके अलावा बीच के एपिसोड में कहानी काफ़ी स्लो हो जाती है जहाँ पर आप बोरियत महसूस कर सकते हैं।

ओवरऑल रिव्यू

अगर आपको सस्पेंस, थ्रिलर, क्राइम ड्रामा पसंद है तो यह सीरीज़ आप देख सकते हैं। साथ ही इस सीरीज़ के केवल 5 एपिसोड होने के कारण आपको अपना ज़्यादा वक़्त सीरीज़ को नहीं देना होगा। बीच में कहानी स्लो होने के बावजूद आप इससे बंधे रहेंगे और सीरीज़ को एन्जॉय करेंगे। साथ ही यह सीरीज़ आप परिवार के साथ भी देख सकते हैं।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Apple Cider Vinegar Hindi Review: कैंसर जैसी घातक बीमारी का फायदा उठाती इंस्टाग्राम स्टार।

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment