ओडेला 2 तमन्ना भाटिया की हॉरर थ्रिलर पैरानॉर्मल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म ओडेला रेलवे स्टेशन का सीक्वल है जिसके मुख्य कलाकारों में हेबा पटेल और वशिष्ठ एन. सिम्हा थे। ओडेला 2 को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था।
अभी यह फिल्म सिनेमाघर रन के बाद प्राइम वीडियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, जिसमें मुख्य कलाकारों में तमन्ना भाटिया, हेबा पटेल, वशिष्ठ एन. सिम्हा देखने को मिलेंगे। फिल्म का निर्देशन किया है अशोक तेजा ने। IMDb पर इसे 5.4 की रेटिंग मिली है। दो घंटे की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही या फ्लॉप आइए जानते हैं।
ओडेला 2 लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ओडेला 2 को भारत में लगभग 300 स्क्रीन मिले थे वहीं ओवरसीज़ में इसे 100 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया ।अगर टोटल किया जाए तो दुनिया भर में इसे 400 स्क्रीन पर एक साथ रिलीज़ किया गया।इस फिल्म ने अपने पहले दिन,
पिंकविला और सैकनिल्क के डेटा के अनुसार, टोटल 0.85 करोड़ रुपये कमाए, दूसरे दिन 0.71 करोड़ रुपये, तीसरे दिन की बात करें तो इसने 0.63 करोड़ रुपये, वहीं चौथे दिन पर इसने 0.71 करोड़ रुपये कमाए। अगर टोटल चार दिन का कलेक्शन देखें तो यह 2.90 करोड़ रुपये का था।
फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में नेट कलेक्शन 4.29 करोड़ रुपये का किया तो वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 4.80 करोड़ रुपये का बनता है।ओडेला 2 का इंडिया नेट कलेक्शन 5.74 करोड़ रुपये का है तो वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर अगर नज़र डालें तो यह 7.07 करोड़ रुपये है। ओडेला २ का बजट 25 करोड़ का था। बजट को अगर देखा जाए तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी डिज़ास्टर साबित हुई।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट








