हंगामा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई वेब सीरीज रिलीज़ की गई है, जिसका नाम ‘रेड रूम’ है। इसका जॉनर इरॉटिक थ्रिलर है, सीरीज में 6 पार्ट देखने को मिलते हैं, जिनमें सभी की लेंथ 20 से 30 मिनट की है।इसका डायरेक्शन ‘जोशुआ बटलर’ ने किया है, जिन्होंने 2002 में आई फिल्म सेंट्स एंड सिनर्स का निर्देशन किया था। सीरीज की स्टोरी रेड रूम नाम के खुफिया क्लब की है, जहां पर एक हत्या हो जाती है।
कास्ट एंड क्रू
- डेजी शाह,
- अमित गौर,
- अनुज सचदेव,
- रीना अग्रवाल,
- रीवा चौधरी।
कहानी
सीरीज की कहानी के मुख्य पात्र में हमें ‘टिया’ (डेजी शाह) देखने को मिलती हैं, जो अपने पिता की कंपनी की एकमात्र वारिस हैं।
उनकी शादी अमित गौर से हुई है, लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी ज्यादा अच्छी नहीं चल रही है। तभी टिया की सहेली रेड रूम क्लब के बारे में बताती है, जो एक गुप्त क्लब है,
जहां पर कोई किसी को पहचान नहीं सकता, क्योंकि सभी लोगों को चेहरे पर मास्क लगाना जरूरी है।
जहां पर जाने के लिए टिया सहमत हो जाती है, और उसकी मुलाकात अनुज सचदेव से होती है, और ये दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ जाते हैं, और सभी हदों को पार कर देते हैं।
लेकिन कुछ समय बाद टिया को पता चलता है, कि अनुज उसकी सहेली के साथ मिला हुआ है, और ये दोनों मिलकर टिया की दौलत हड़पना चाहते थे।
तभी कहानी में कुछ ऐसी स्थितियां बनती हैं, और एक हत्या हो जाती है। आगे की कहानी जानने के लिए आपको यह वेब सीरीज देखनी पड़ेगी, जो हंगामा के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध है।
खामियां
सीरीज की कहानी काफी प्रेडिक्टेबल है, जो बॉलीवुड की टिपिकल फिल्मों से प्रेरित है, जिसमें किसी भी तरह का नयापन देखने को नहीं मिलता। इसका स्क्रीनप्ले काफी ढीला है, जो कुछ समय बाद काफी सुस्त फील होता है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आपको स्लो स्टोरी वाले लव ड्रामा देखना पसंद है, तो आप इस वेब सीरीज को देख सकते हैं।
लेकिन अगर आप कुछ एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी ढूंढ रहे हैं, और अपने वीकेंड को एंजॉय करना चाहते हैं,
तो यह सीरीज आपको पूरी तरह से संतुष्ट नहीं करेगी। हमारी तरफ से इस सीरीज को 2.5/5 स्टार दिए जाते हैं।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Terrifier 3 Review: क्या फिर से जीवित हुआ ‘फ्रीकी क्लाउन’ का आतंक?







