Red One Movie OTT: रेड वन हिंदी ओटीटी रिलीज़ डेट

Written by: Arslan
Publish On: September 18, 2025 11:55 AM (IST)
Follow Us:
Red one hindi ott release date

जैसा कि आप जानते हैं, हर बीतते दिन के साथ क्रिसमस करीब आ रहा है और जैसे-जैसे इसकी डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेटफ्लिक्स पर एक के बाद एक क्रिसमस थीम पर बनी फिल्में रिलीज़ होती जा रही हैं।

इसी को देखते हुए अमेज़न प्राइम वीडियो पीछे कैसे रह जाता, तो अब यह भी लेकर आ गया है भारत में अपने हिंदी दर्शकों के लिए एक बड़ा क्रिसमस तोहफा।

जिसमें आपको हॉलीवुड के सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन और क्रिस इवांस स्टारर फिल्म रेड वन को हिंदी में देखने का मौका मिलेगा।

रेड वन ओटीटी रिलीज़ डेट

फिल्म रेड वन को 15 नवंबर 2024 के दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में इंग्लिश में रिलीज़ किया गया था। जो कि ड्वेन जॉनसन की मच अवेटेड फिल्म में से एक है।

क्योंकि इससे पहले उनकी आखिरी फिल्म साल 2023 में देखने को मिली थी। जिसके ठीक 1 साल बाद अब इस फिल्म को रिलीज़ किया गया है। रेड वन फिल्म की हाइप इतनी ज्यादा थी कि इसके मेकर्स पर काफी दबाव था इस फिल्म को हिंदी में जल्दी से जल्दी लाने का।

तो फाइनली अमेज़न प्राइम वीडियो ने फैंस की बात मानते हुए इस फिल्म को 9 जनवरी 2025 के दिन रिलीज़ करने का मन बना लिया है। जी हां, आज से कुछ दिन बाद यानी आने वाले गुरुवार को अमेज़न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसका हिंदी डब्ड वर्जन रिलीज़ कर दिया जाएगा।

फिल्म की कहानी

मूवी की स्टोरी आने वाले क्रिसमस ईव पर बुनी गई है। जिसमें ड्वेन जॉनसन सांता क्लॉज़ के अंगरक्षक के रूप में नज़र आते हैं। लेकिन कहानी में नया ट्विस्ट तब देखने को मिलता है जब सांता क्लॉज़ का अपहरण हो जाता है।

फिल्म की कहानी सुनने में जितनी ज्यादा रोचक लगती है, देखने में उससे भी ज्यादा रोमांचक है। अब क्योंकि ड्वेन जॉनसन फिल्म में सांता क्लॉज़ के बॉडीगार्ड हैं, जिस कारण से उन्हें ही सांता को ढूंढने की जिम्मेदारी दी जाती है। आगे की कहानी जानने के लिए आपको देखनी होगी यह मजेदार एक्शन से भरपूर फिल्म।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विकिपीडिया के मुताबिक इस फिल्म ने अमेरिका में तकरीबन 92 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। तो वहीं दूसरी तरफ कनाडा की बात करें तो इस फिल्म ने 85 मिलियन डॉलर कमाए।

रेड वन फिल्म के दुनियाभर में हुए टोटल कलेक्शन की बात करें तो यह लगभग 193 मिलियन डॉलर है। जिससे यह साबित होता है कि यह एक हिट फिल्म है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

कुलदीप और शानविका ने खाया बिहार का फेमस लिट्टी चोखा।

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with FilmyDrip, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment