Rajeev Verma Birthday 2025: इन सुपरहिट फिल्मों में निभाया था पिता का किरदार ,राजीव वर्मा मना रहे 74व जन्मदिन

Written by: Anam
Publish On: October 1, 2025 3:49 PM (IST)
Follow Us:
Rajeev Verma Birthday 2025

बॉलीवुड अभिनेता राजीव वर्मा एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने पिता के रूप में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई वह कई सुपरहिट फिल्मों में पिता के किरदार में नजर आ चुके है और उन्होंने पिता के किरदार से लोकप्रियता पाई। इनका जन्म 28 जून 1949 में हुआ था और वह अब 76व जन्मदिन मनाने जा रहे है। उनके जन्मदिन पर देखे पिता के किरदार में की गई उनकी यह फिल्में।

मैने प्यार किया:

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित मैंने प्यार किया फिल्म साल 1989 में आई थी। इस फिल्म में राजीव वर्मा ने सलमान के पिता का किरदार निभाया था जिसमें उनकी पत्नी के रूप में रीमा लागू नजर आई थी साथ ही सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका में राजश्री थी।फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और यह एक कल्ट क्लासिक फिल्म कहलाई।

हम साथ साथ है:

राजीव वर्मा ने सूरज बड़जात्या की कई फिल्मों में काम किया है उन्हीं में से एक है हम साथ साथ है।इस फिल्म में सलमान खान,सैफ अली खान ,मोहनीश बहल,करिश्मा कपूर,सोनाली बेंद्रे और तब्बू जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में राजीव वर्मा ने तब्बू के पिता का किरदार निभाया था।

हम दिल दे चुके सनम:

साल 1999 की फिल्म हम दिल दे चुके सनम बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अजय देवगन, सलमान खान और ऐश्वर्या राय नजर आए थे। राजीव वर्मा ने इस फिल्म में ऐश्वर्या राय जो की नंदिनी का किरदार निभा रही थी उनके पिता पंडित दरबार का किरदार निभाया था।

हर दिल जो प्यार करेगा:

रानी मुखर्जी प्रीति जिंटा और सलमान खान स्टारर फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। जिसमें प्यार रोमांस और इमोशन शामिल था। राजीव वर्मा इस फिल्म का भी हिस्सा रहे है उन्होंने इस फिल्म में प्रीति जिंटा के पिता भरत ओबरॉय का किरदार निभाया था।

बीवी नं 1:

सलमान खान,करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म बीवी नं 1 बॉलीवुड की हिट फिल्मों में से एक है इस फिल्म में अनिल कपूर,तब्बू,सैफ अली खान और सुष्मिता सेन जैसे सितारे भी शामिल है। राजीव वर्मा ने इस फिल्म में करिश्मा कपूर के पिता का एक छोटा पर महत्वपूर्ण किरदार निभाया था।

दीदार:

प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित फिल्म दीदार एक एक्शन ड्रामा फ़िल्म थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार नजर आए थे। फिल्म में राजीव वर्मा ने अक्षय कुमार के पिता कैलाश नाथ का किरदार निभाया जिनकी अतीत की की गई गलतियां वर्तमान पर गहरा असर डालती है।

चलते चलते:

साल 2003 में आई फिल्म चलते-चलते एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म थी इसमें मुख्य भूमिका में रानी मुखर्जी और शाहरुख खान नजर आए थे इस फिल्म में राजीव वर्मा ने रानी मुखर्जी के एक ऐसे पिता का किरदार निभाया था जो पारंपरिक,सख्त और देखभाल करने वाले पिता है।हालांकि यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। पर दर्शकों द्वारा इस फिल्म को टेलीविजन पर खूब देखा गया।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

दुनिया भर में आमिर खान की फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की कुल कमाई

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read