पटना के गांधी मैदान में पुष्पा 2 की टेलिकॉम सुविधा होगी

Written by: Amir khan
Publish On: September 16, 2025 1:11 PM (IST)
Follow Us:
Pushpa 2 Official Trailer Launch Event in patna

5 दिसंबर से पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बस 22 दिन के अंतराल के बाद आपको यह फिल्म सिनेमाघरों में देखने को मिल जाएगी। पर अभी तक पुष्पा 2 के ट्रेलर को रिलीज नहीं किया गया है। आइए जानते हैं कब और कहां पुष्पा 2 के ट्रेलर को रिलीज किया जाना है।

ज्यादातर जब कोई फिल्म रिलीज होती है तब उसका ट्रेलर मुंबई में लॉन्च किया जाता है वो भी एक बड़े इवेंट प्रोग्राम के माध्यम से जहां बहुत सारे मीडिया बंधु मौजूद रहते हैं। पर इस बार पुष्पा 2 का ट्रेलर कुछ अलग तरह से लॉन्च करने की योजना बनाई गई है।

शायद इससे फिल्म की पब्लिसिटी में कुछ ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा। इस बार दिल्ली मुंबई को छोड़कर फिल्म के ट्रेलर को बिहार के पटना जिले में रखा गया है।

इसकी एक वजह यह भी है कि बिहार में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों का क्रेज दिन पर दिन बढ़ता हुआ दिख रहा है। पुष्पा 1 को पूरे बिहार में बहुत पसंद किया गया था।

अब जब पुष्पा 1 टीवी पर आती है तो सबसे ज्यादा बिहार में देखी जाती है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर मेकर ने पुष्पा 2 के ट्रेलर को पटना में रिलीज करने का मन बना लिया है। अब पटना से जो हवा चलेगी वह पूरे नॉर्थ इंडिया को उड़ा देगी।

पटना में कब और किस जगह होगा ट्रेलर लॉन्च

पुष्पा 1 को 15 नवंबर से दोबारा से री-रिलीज किया जा रहा है सिनेमाघरों में। इसका प्रमोशन करने की इससे अच्छी कोई स्ट्रैटेजी नहीं हो सकती है क्योंकि काफी समय के बाद पुष्पा 2 को रिलीज किया जा रहा है क्योंकि पुष्पा 1 को रिलीज किया गया था 2021 में और अब 2024 के आखिर में पुष्पा 2 रिलीज हो रही है।

अब पुष्पा 2 के तार पुष्पा 1 से जुड़े होने की वजह से पुष्पा 1 को दोबारा से रिलीज किया जा रहा है ताकि जो लोग उसकी स्टोरी भूल चुके हैं वो इस फिल्म से दोबारा जुड़ सकें।

पुष्पा 1 को कोविड के दौरान रिलीज किया गया था और इस वजह से सिनेमाघरों में रिलीज होने के 1 महीने बाद ही ओटीटी पर फिल्म को रिलीज कर दिया गया था। पर उस समय पर दर्शकों का क्रेज कुछ इस तरह से बढ़ गया कि ओटीटी पर आने के बावजूद लोग इसे सिनेमाघरों में जाकर देखना पसंद कर रहे थे।

माइथ्री मूवी मेकर्स ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया है कि पुष्पा 2 के ट्रेलर को 17 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शाम के 5:00 बजे रिलीज किया जाएगा। पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पटना में पुष्पा 2 की पूरी टीम हमें गांधी मैदान में नजर आएगी।

पटना वासियों, तैयार हो पुष्पा राज का स्वागत करने के लिए?

सभी बड़ी रैलियां पटना के गांधी मैदान में की जाती हैं। इस मैदान में लगभग 10 लाख लोग एक साथ खड़े हो सकते हैं। गांधी मैदान पटना के नॉर्थ वेस्ट एरिया में पड़ता है। पटना के गांधी मैदान में विश्व की सबसे लंबी गांधी जी की मूर्ति स्थापित है।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

करण अर्जुन री-रिलीज डेट: बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार की ब्लॉकबस्टर फिल्म फिर से सिनेमाघरों में

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Leave a Comment