बॉबी देओल के फैन बेसब्री से उनकी अगली फिल्म हरि हर वीरा मल्लू का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म कई कारणों से रुकी हुई थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट की पुष्टि हो चुकी है।
कब होगी रिलीज हरि हर वीरा मल्लू
बॉबी देओल की फिल्म कंगुवा 14 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, और इसके बाद उनकी अगली फिल्म हरि हर वीरा मल्लू रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की रिलीज में कई बार देरी हुई, लेकिन अब बॉबी देओल के फैंस के लिए खुशखबरी है कि यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मेकर्स द्वारा पवन कल्याण के साथ फिल्म का एक पोस्टर लॉन्च किया गया है, जिसमें रिलीज डेट साफ नजर आ रही है। पोस्टर के अनुसार, हरि हर वीरा मल्लू 28 मार्च 2025 को रिलीज होगी। कंगुवा के बाद बॉबी देओल की अगली फिल्म हरि हर वीरा मल्लू सिनेमाघरों में आएगी।
क्या खास है फिल्म में
फिल्म में बॉबी देओल औरंगजेब के किरदार में नजर आएंगे, जबकि पवन कल्याण हरि हर वीरा मल्लू का किरदार निभाएंगे, जो एक डाकू है।
हरि हर वीरा मल्लू यानी पवन कल्याण को औरंगजेब से कोहिनूर हीरा चुराने का काम सौंपा जाता है। क्या पवन कल्याण इस हीरे को चुराने में कामयाब होंगे? फिल्म में कई ट्विस्ट और टर्न डाले गए हैं, जो हमें सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगे।
फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा और यह दो भागों में रिलीज होगी। पहले इसका एक भाग रिलीज किया जाएगा, और उसकी सफलता के आधार पर दूसरे भाग पर काम शुरू होगा। फिल्म की योजना कोविड के समय से बनाई जा रही थी, लेकिन कोविड और अन्य कारणों से इसमें देरी हो गई।
खबरों के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2024 से फिल्म के बचे हुए हिस्से की शूटिंग शुरू हो चुकी है और 10 नवंबर 2024 तक शूटिंग पूरी कर ली जाएगी। नवंबर से जनवरी तक फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन कार्य पूरा होगा। जल्द ही फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हो सकता है। इन खबरों से साफ है कि अब फिल्म की रिलीज में और देरी नहीं होगी।
पवन कल्याण भी इस फिल्म को जल्द से जल्द सिनेमाघरों में लाना चाहते हैं। फिल्म के लिए चारमीनार, मछलीपट्टनम और लाल किले का भव्य सेट बनाया गया है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है, जिसका बजट 150 करोड़ बताया जा रहा है, जिसमें अभी प्रमोशन कॉस्ट शामिल नहीं है।
क्यों देरी हुई फिल्म की रिलीज में
कोविड के कारण फिल्म की शूटिंग में काफी देरी हुई। कोविड खत्म होने के बाद इलेक्शन का दौर शुरू हो गया, और पवन कल्याण के राजनीति में व्यस्त होने की वजह से शूटिंग फिर रुक गई। लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट तय हो चुकी है, और इसे उसी तारीख पर रिलीज किया जाएगा।
हरि हर वीरा मल्लू कास्ट
पवन कल्याण और निधि अग्रवाल जैसे साउथ के कलाकारों के साथ बॉलीवुड के कई कलाकार भी नजर आएंगे। इनमें बॉबी देओल के साथ नोरा फतेही और नरगिस फाखरी शामिल हैं। नरगिस फाखरी रोशनआरा के किरदार में दिखेंगी, जबकि बॉबी देओल औरंगजेब का किरदार निभाएंगे। फिल्म के वीएफएक्स का काम बेन लॉक को सौंपा गया है, जिन्होंने एक्वामैन, वॉरक्राफ्ट, और स्टार वॉर्स जैसी हॉलीवुड फिल्मों के वीएफएक्स पर काम किया है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Kondal Movie Rating: समुंद्री ड्रामे में एक्शन और सस्पेंस,क्या यह फिल्म है साल की सबसे घटिया फिल्म?








