वीक हीरो और स्टडी ग्रुप के फैंस के लिए एक और एक्शन से भरपूर धमाकेदार ड्रामावेव के ओटीटी प्लेटफार्म पर 30 मई 2025 को एक कोरियन ड्रामा स्ट्रीम होना शुरू हुआ था जिसका लास्ट एपिसोड 13 जून 2025 को रिलीज कर दिया गया है। शो का नाम है वन:हाई स्कूल हीरोज।
एक्शन से भरपूर इस ड्रामा के डायरेक्टर है Lee Sung Tae जिन्होंने इससे पहले क्वांटम फिजिक्स और डिरैल्ड जैसे शो को भी डायरेक्शन दिया है। अगर आप वीक हीरो और स्टडी ग्रुप जैसे ड्रामा के फैन है तो यह शो भी आपके लिए ही बना है जिसकी पूरी कहानी जानने के लिए आपको टोटल 8 एपिसोड देखने होंगे। आईए जानते हैं क्या है इस ड्रामा में खास और क्यों आपको यह शो देखना चाहिए।
वन हाई स्कूल हीरोज स्टोरी:

फिल्म की कहानी की शुरुआत में लीड कैरेक्टर के साथ होती है जो पढ़ने के लिए स्कूल जाता है लेकिन वहां पर उसे बुलिंग का सामना करना पड़ता है लेकिन अपने साथ के लोगों के साथ मिलकर वो एक टीम बना लेता है जिसके बाद वो पढ़ाई से हट कर पूरी तरह से एक्शन में लग जाता हैऔर आपने सामने वालों का मुक़ाबला करता है। क्या ये इस मुकाबले में जीत पायेगा और खुद को बुलिंग से बचा पायेगा जानने के लिए इस शो को देखना होगा।
कैसी है प्रोडक्शन क्वालिटी?
अगर आप एक्शन ड्रामा के शौकीन है तो आपको किसी भी हाल में इस के ड्रामा को मिस नहीं करना है। अगर आप इसे एक्शन ड्रामा के एंगल से देखेंगे तो इसमें आपको बहुत सारे बेस्ट एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे जो एकदम फ्रेश वाली फीलिंग देंगे।शो की कहानी को रियलिटी से जोड़ने के लिए एक्शन सीन्स के दौरान हीरो को भी चोट लगती हुई फील होंगी जो ड्रामे को रियल टच देता है।
क्या यह शो फैमिली फ्रेंडली है?
शो में बहुत ज्यादा मार काट दिखाई गई है जिसकी वजह से यह शो फैमिली फ्रेंडली तो है लेकिन बच्चों के साथ इसे ना देखें।शो का मेन लीड हीरो बहुत ज़्यादा अच्छा काम करता हुआ देखने को मिलेगा। अगर बात करें ड्रामा की तो कहानी हाई स्कूल ड्रामा पर आधारित देखने को मिलेगी।
प्लॉट वाइज बहुत कुछ नया नहीं देखने को मिलेगा वीक हीरो और स्टडी ग्रुप जैसी कहानी ही इसमें दिखाई गयी है लेकिन हां जो कुछ भी दिखाया गया है उसे बहुत ज्यादा गहराई से दिखाया गया है जिसके साथ आप पूरी तरह से कनेक्ट हो जायेंगे।
निष्कर्ष:
अगर आप इस सीरीज को हिंदी में देखना चाहते हैं तो आपको कई सालों तक इंतजार करना होगा। क्योंकि अभी किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके राइट्स नहीं खरीदे हैं जिसकी वजह से इसके ओरिजिनल सबटाइटल्स भी अवेलेबल नहीं है।तो आप इसे अभी ओरिजिनल लैंग्वेज में ही देख सकते हैं। एक्शन लवर के लिए यह एक बेस्ट चॉइस है जो वेव Wave के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अवेलेबल है। फिल्मीड्रिप की तरफ से इसे 5 में से 3.5 स्टार की रेटिंग दी जाती है।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
प्रियंका चोपड़ा पर दुखों का पहाड़,मनारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का देहांत







