Jubin nautiyal birthday 2025: वह गायक जिसने बॉलीवुड में गाए पहले ही गाने से धूम मचा दी

Written by: Anam
Publish On: October 1, 2025 11:21 AM (IST)
Follow Us:
Jubin nautiyal birthday 2025

कई भारतीय सिंगर है जिन्होंने अपनी आवाज से दर्शकों को दीवाना कर दिया है उन्हीं में से एक है जुबिन नौटियाल जिनके गानों की मधुरता के फैंस दीवाने है।यूट्यूब पर इनके गानों पर मिलियन में व्यूज है।14 जून 2025 में जुबिन अपना 36व जन्मदिन मनाने वाले है।आइए जानते उनके बारे में कुछ खास बाते।

4 साल की उम्र से गानों में रुचि:

जुबिन के पिता राम शरण नौटियाल एक अच्छे गायक थे उनके गानों को सुन सुन कर जुबिन को भी सिंगिंग में इंट्रेस्ट आने लगा।जब वह 4 साल के थे तो उनके पिता उन्हें गोद में बिठा कर ‘एक प्यार का नगमा है’ गाना गाते थे जिसे जुबिन को सुनना काफी पसंद था।और वह बचपन से ही गायिकी में रुचि दिखाने लगे थे।वह गिटार,पियानो,ड्रम और हारमोनियम बजाना भी अच्छे से जानते है।

Jubin nautiyal birthday 2025
Jubin nautiyal birthday 2025: वह गायक जिसने बॉलीवुड में गाए पहले ही गाने से धूम मचा दी 3

पहले गाने ने दी लोकप्रियता:

साल 2014 में एक फिल्म आई थी सोनाली केबिल जिसमें अली फजल और रिया चक्रवर्ती नजर आए थे।इस फिल्म का गाना एक मुलाकात हो उस समय युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था यह गाना जुबिन का बॉलीवुड में डेब्यू सॉन्ग था।जिसके हिट होने के बाद उन्हें एक नई पहचान मिली थी।

इसके बाद जुबिन ने शेरशाह फिल्म में ‘राता लांबिया लांबिया ‘ गाने को आवाज दी जिसने यूट्यूब पर बिलियन में व्यूज बटोरे और इस गाने के लिए उन्हें बेस्ट प्ले बैक सिंगर आईफा अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।इसके अलावा शहीद कपूर की हिट फिल्म कबीर सिंह के गाने ‘तुझे कितना चाहे और हम’ को भी जुबिन ने आवाज दी जिसने 500मिलियन से अधिक व्यूज पाए है।

जन्मदिन पर सुने यह गाने:

  • जुबिन नौटियाल का 14 जून को जन्मदिन है अगर आप भी उनके फैन है तो इस मौके पर आप उनके कुछ हिट सॉन्ग सुन सकते है।
  • राता लांबिया लांबिया (शेरशाह)
  • एक मुलाकात हो (सोनाली केबिल)
  • जिंदगी कुछ तो बता (बजरंगी भाईजान)
  • इन्ना सोना (ओके जानू)
  • दिल गलती कर बैठा है (एल्बम सॉन्ग)
  • बरसात की धुन (एल्बम सॉन्ग)
  • समंदर मैं (किस किस को प्यार करूं)
  • हमनवा मेरे (एल्बम सॉन्ग)
  • काबिल हूं (काबिल)
  • द हम्मा सॉन्ग (ok jaanu)आदि

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Kerebete On Jio Hotstar: कन्नड़ लैंग्वेज में बनी फिल्म जिओ हॉटस्टार पर हिंदी में

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts