भोजपुरी सनसनी नीलकमल सिंह की धमाकेदार एंट्री”

Written by: Arslan
Publish On: October 1, 2025 12:32 PM (IST)
Follow Us:
neelkamal-singh-in-big-boss-19-bhojpuri-star-ready-to-shine-on-reality-tv

रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन बिग बॉस 19,जल्द ही टीवी चैनल कलर्स टीवी पर दस्तक देने वाला है, जिसे इस बार भी सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाएगा। शो की रिलीज डेट जल्द ही सामने आ सकती है। ऐसे में कई बड़े सेलिब्रिटीज को कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस 19 का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया जा रहा है। इसमें पहले से ही बहुत सारे बड़े सेलिब्रिटीज के नाम सामने आ चुके हैं,लेकिन हाल ही में एक ऐसा नाम सुनने को मिला है जो भोजपुरी इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है।

जी हाँ हम बात कर रहे हैं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के काफी फेमस सिंगर “नीलकमल सिंह” की, जो अपने गानों से भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाते रहते हैं। अब भोजपुरी के अलावा वह पूरी दुनिया पर छा जाने के लिए तैयार हैं। जी हाँ बिग बॉस 19 में हिस्सेदारी लेने के लिए शो के मेकर्स ने भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह को आमंत्रित किया है।

Bigg Boss 19 Bhojpuri Singer Neelkamal Singh
भोजपुरी सनसनी नीलकमल सिंह की धमाकेदार एंट्री" 4

कौन हैं नीलकमल सिंह

नीलकमल सिंह अपने दर्द भरे गानों के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री में जाने जाते हैं,उनका जन्म बिहार के बक्सर जिले में हुआ था। साथ ही नीलकमल ने अपने संगीत के सफर की शुरुआत साल 2003 से भोजपुरी इंडस्ट्री में की थी। जिस तरह से भव्य बॉलीवुड इंडस्ट्री दिन पर दिन तरक्की करती जा रही है, ठीक उसी तरह हमारे भारत में मौजूद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी तेज़ी से प्रगति कर रही है।

फिर चाहे भोजपुरी एक्टर्स हों, एक्ट्रेसेस हों या फिर वहाँ के गायक,सभी को काफी ज्यादा प्रसिद्धि मिली हुई है। इसी कड़ी में नीलकमल सिंह भी शामिल हैं,जो भोजपुरी सिनेमा के एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ जबरदस्त डांसर और एक्टर भी हैं। नीलकमल सिंह अब जल्द ही टीवी पर भी नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि बिग बॉस सीजन 19 में नीलकमल को आमंत्रित किया गया है, जिसकी पुष्टि कुछ मीडिया सोर्सेज के मुताबिक की जा रही है। हालांकि फिलहाल खुद नीलकमल सिंह द्वारा इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Bhojpuri Singer Neelkamal Singh IN BIGG BOSS 19
भोजपुरी सनसनी नीलकमल सिंह की धमाकेदार एंट्री" 5

बात करें नीलकमल सिंह की निजी जिंदगी की, तो वह भोजपुरी सिनेमा के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। खासकर नीलकमल सिंह की इंस्टाग्राम रील्स,जो आए दिन ट्रेंड करती हुई नजर आ जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि नीलकमल सिंह यूट्यूब पर भी काफी ट्रेंडिंग में बने रहते हैं,जिनके हर एक गाने को करोड़ों व्यूज मिलते हैं। भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के कुछ फेमस गानों की बात करें,तो इनमें “गुलाब जैसन”, “नागिन डांस” और “लभर के बिना” जैसे बेहतरीन गीत शामिल हैं।

सुरों का संग्राम शो का बन चुके हैं हिस्सा:

सुरों का संग्राम नाम के एक सिंगिंग रियलिटी शो में भी नीलकमल सिंह ने हिस्सा लिया था, जिसमें उन्होंने अपने प्रसिद्ध गानों से खूब धूम मचाई थी। खासकर उनके भोजपुरी गाने “हीरोइन” ने काफी प्रसिद्धि हासिल की। यही टर्निंग पॉइंट था,जिसके कारण नीलकमल के गाने “हीरोइन” से उन्हें इतनी ज्यादा प्रसिद्धि मिली कि पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री उन्हें जानने और पहचानने लगी।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

सन ऑफ सरदार 2: टीजर रिलीज डेट, कास्ट और क्या होगा खास – एक नजर में

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with FilmyDrip, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read