पहले दो दिन में की धमाकेदार कमाई प्रभास अक्षय के कैमियो ने मचाया तहलका”

Written by: Amir khan
Publish On: October 1, 2025 4:06 PM (IST)
Follow Us:
Kannappa day 2 box office collection

मायथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा फंतासी फिल्म कन्नप्पा को 27 जून 2025 से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी कन्नप्पा को विष्णु मंचू ने लिखा है।कन्नप्पा फिल्म को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज किया गया ।

यहां हमें विष्णु मंचू, मोहनलाल, प्रभास, अक्षय कुमार, और काजल अग्रवाल जैसे सितारे देखने को मिल रहे हैं।कन्नप्पा से पहले एक और तेलुगु फिल्म, धनुष की कुबेर रिलीज हुई थी, जिसने अभी तक 117.38 करोड़ रुपये का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।

कन्नप्पा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कन्नप्पा फिल्म की पिछले दो दिनों की कमाई 18.75 करोड़ रुपये रही है। ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि यह सप्ताह के अंत तक 25 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। पहले दिन इसने 10 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं शनिवार, दूसरे दिन 8 करोड़ रुपये का कारोबार करती नजर आयी।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो AP/TS में 13.75 करोड़ रुपये (निजाम: 6.85 करोड़ रुपये, सौंप: 2 करोड़ रुपये, आंध्र: 5.5 करोड़ रुपये), बाकी भारत में 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया है। इसका कुल कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये बनता है। शुरुआती डेटा के अनुसार ओवरसीज कलेक्शन संभवतः 6 करोड़ रुपये बताया जा रहा है,यह अनुमानित ओवरसीज कलेक्शन है।

क्या खास है कन्नप्पा में?

कन्नप्पा एक पौराणिक फिल्म है, जिसमें कन्नप्पा पहले नास्तिक दिखाए जाते हैं, लेकिन बाद में शिव भक्त के रूप में भगवान के चरणों में खुद को समर्पित कर देते हैं। फिल्म में कैमियो करते हुए अक्षय कुमार, मोहनलाल, और प्रभास भी नजर आ रहे हैं। कन्नप्पा का अंत में जिस तरह का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है, वह दिल को छू जाता है। VFX थोड़े कमजोर हैं, लेकिन फिल्म में दिखाए गए प्रभास के सभी सीन शानदार हैं।

READ MORE

Faisal Malik: पंचायत सीज़न 4 के प्रह्लाद चा और उनका दिल जीतने वाला सफर”

F1 Movie Box Office Collection: भारत और विश्व स्तर पर शानदार शुरुआत

Pakistani Drama Tere Bin स्टारर Yumna Zaidi के इन जबरदस्त शोस को अभी तक नहीं देखा, तो एक बार जरूर देखे”

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts