Murder Mindfully Netflix Review: वकील की थैरेपी कैसे बन जाती है गले का फंदा।

Written by: Arslan
Publish On: September 16, 2025 11:46 AM (IST)
Follow Us:
Murder mindfully review in hindi

एक वकील जो सभी की जिंदगी के मसलों को सुलझाता है, वह खुद ही जाल में कैसे फंस जाता है, इस पर इस शो की कहानी लिखी गई है।

हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए कॉमेडी और सस्पेंस से भरे शो की, जिसका नाम ‘मर्डर माइंडफुली’ है। इसमें आपको कुल 8 एपिसोड देखने को मिलेंगे, जिनमें से प्रत्येक एपिसोड 40 से 45 मिनट के बीच है। इस सीरीज की कहानी की बात करें तो यह एक उपन्यास से प्रेरित है।

जिसका नाम ‘कर्स्टन ड्यूसे’ है। इसमें आपको एक वकील की जिंदगी देखने को मिलेगी, जो दिमागी रूप से काफी तनाव महसूस करने लगता है, जिसके लिए वह थेरेपी सेशन जॉइन करता है, जिसमें उसके साथ कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो उसकी जिंदगी बदल देती हैं।

स्टोरी

कहानी मुख्य रूप से ‘ब्योर्न’ के किरदार पर आधारित है, जो पेशे से एक वकील है। वह अपने काम से काफी तनाव महसूस करने लगता है, जिसे दूर करने के लिए वह थेरेपी करने का मन बनाता है, ताकि उसका दिमाग पूरी तरह से तरोताजा हो जाए और वह फिर से अपने करियर पर ध्यान दे सके।

इसके लिए वह एक माइंडफुलनेस थेरेपी एजेंसी जॉइन करता है, जो दिमाग को शांत करने के लिए तरह-तरह की तकनीकों का इस्तेमाल करती है और अपने सभी क्लाइंट्स को दिमागी तनाव के माहौल से निकालने की कोशिश करती है। इसी थेरेपी सेशन के दौरान उसकी मुलाकात ‘ड्रैगन सर्जोविच’ से होती है।

यहां पर इन दोनों की गहरी दोस्ती हो जाती है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब ब्योर्न को पता चलता है कि उसका दोस्त कोई साधारण इंसान नहीं, बल्कि एक गैंगस्टर है। कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब ब्योर्न के हाथों उसके गैंगस्टर दोस्त की हत्या हो जाती है।

हालांकि यह हत्या अनजाने में होती है। आगे की कहानी इसी पर केंद्रित है कि क्या ब्योर्न खुद को बचा पाता है या नहीं, या फिर उसे इस हत्या के इल्जाम में जेल की सजा भुगतनी पड़ती है। यह सब जानने के लिए आपको यह वेब सीरीज देखनी होगी, जो नेटफ्लिक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हिंदी में उपलब्ध है।

खामियां

सीरीज की कमियों की बात करें तो इसमें कई खामियां नजर आती हैं, जैसे कि सीरीज को कॉमेडी और थ्रिलर दोनों रूपों में पेश करने की कोशिश की गई है, जिसमें मेकर्स पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। यह न तो पूरी तरह से कॉमेडी लगती है और न ही पूरी तरह से थ्रिलिंग।

इसकी दूसरी कमी की बात करें तो एपिसोड की लंबाई को काफी खींचा गया है। अगर इसे केवल पांच एपिसोड तक सीमित रखा जाता, तो कहानी को और भी रोचक बनाया जा सकता था। तीसरी कमी की बात करें तो यह इसकी कहानी का विकास है, जिसमें कई खामियां दिखती हैं, जैसे कि किसी भी किरदार पर अच्छे से ध्यान नहीं दिया गया।

अच्छाइयां

इस शो की खूबियों की बात करें तो इसकी स्टार कास्ट को पूरे नंबर दिए जाने चाहिए। सभी ने अपने किरदारों को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया है, जिसमें आपको किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिलेगी।

चाहे बैकग्राउंड म्यूजिक की बात हो या कैमरा एंगल्स की, सभी ने अपना काम बखूबी किया है। सीरीज की सिनेमैटोग्राफी भी शानदार है, खासकर वे बाहरी दृश्य, जिन्हें देखने में आपको काफी मजा आएगा। प्रोडक्शन क्वालिटी की बात करें तो यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स के प्रोडक्शन में बनी है, जिसकी प्रोडक्शन क्वालिटी हमेशा से ही पहली प्राथमिकता रही है।

फाइनल वर्डिक्ट

अगर आपको नेटफ्लिक्स के लंबे शो पसंद हैं, जो थोड़े-बहुत कॉमेडी और थ्रिलिंग हों, तो आप इसे देख सकते हैं। हालांकि, इससे ज्यादा उम्मीद लगाना आपके लिए ठीक नहीं होगा। फिर भी, आप इस शो को एक बार देख सकते हैं।

हमारी तरफ से इस वेब सीरीज को दिए जाते हैं 2.5/5 ⭐।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

आ रहे हैं कमल हासन और रत्नम, 37 साल बाद एक बार फिर मचेगा कोहराम

Author

  • movie reviewer

    My name is Arsalan Khan. I started my blogging career in 2023 with the news website Amar Ujala Lucknow. Currently, I am associated with FilmyDrip, India's fastest-growing dedicated Hindi entertainment website, and I am providing my services to them. I mainly specialize in trending and viral news related to films and entertainment. I hope that every piece of information I provide is accurate and reliable, and that all of you feel satisfied after reading it. Thank you.

    View all posts

Also Read

Leave a Comment