मैरी किल्स पीपल अपकमिंग के ड्रामा की कहानी वू सो जंग (ली बो यंग ) के साथ आगे बढ़ती है जो एक डॉक्टर है लेकिन बड़ी और जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इच्छामृत्यु देने का काम करती है।लेकिन एक दिन इस बात का पता एक जासूस लगा लेता है। इस आने वाले शो में ली मिन की, जो हयून वू का रोल निभाते हुए देखने को मिलेगी जो खुद कैंसर की मरीज़ है और उसके पास इलाज का कोई ऑप्शन उपलब्ध नहीं है।
हाल ही में इस शो का नया पोस्टर जारी किया गया है जिसमें वू सो जंग और जो हयून वू के बीच तगड़ी तकरार दिखाई गई है।इस तस्वीर में जो हयून अस्पताल के बेड पर बैठे है और उनके हाँथ में आई वी सुई लगी हुई है साथ ही उनके चेहरे पर ज़ख्म भी साफ दिखाई दे रहे है।उनकी इस दयनीय स्थिति में वू सो जंग इमोशंस से भरपूर नज़रों के साथ देखती है।
तस्वीरों में जिस तरह से बीमारी से जूझ रहे मरीज़ो को अपनी जिंदगी को खत्म करने में मदद करने वाली डॉक्टर और जो हयून वू जो खुद एक बड़ी बीमारी से ग्रस्त है का आमने सामने का सीन दर्शकों को सोच में डालने वाला है। कहानी किस तरह से आगे बढ़ेगी और क्या नया मोड़ लेगी ये जानने के लिए दर्शकों को इस शो की रिलीज़ का इंतजार है।
ली बो यंग और ली मिन की जैसे कलाकार इस शो में एक साथ पहली बार काम करते हुए देखने को मिलेंगे। दोनों एक दूसरर के साथ काम करते हुए काफी खुश और सहज महसूस कर रहे है।न सिर्फ दोनों मुख्य कलाकार बल्कि शो के मेकर्स भी इन दोनों के काम करने के तरीके से काफी खुश है। प्रोडक्शन टीम ने बताया कि दोनों के बीच की केमिस्ट्री शानदार है और काम करने का तरीका भी। हैरानी की बात है कि उन दोनों को स्क्रिप्ट पूरी तरह से याद है जिसकी वजह से पूरी शूटिंग के दौरान एक बार भी स्क्रिप्ट सेट पर नहीं लेकर आए।
आपको बता दें कि मैरी किल्स पीपल नाम का ये शो 1 अगस्त 2025 को रात 10:00 बजे KST पर प्रसारित किया जाएगा।
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Kannappa Hindi Dubbed OTT Release date,कन्नप्पा हिंदी डबिंग ओटीटी रिलीज डेट







