lover hindi review:एक और कबीर सिंह

Written by: Amir khan
Publish On: October 9, 2024 5:24 AM (IST)
Follow Us:
lover hindi review

lover hindi review:लवर फिल्म जो की डिजनी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी में रिलीज़ कर दी गई है अगर आप लोग रोमांटिक फिल्मे देखने के शौक़ीन है तब ये फिल्म आप लोगो के लिए ही है फिल्म में आपको भर-भर के रोमांस और इमोशन देखने को मिलने वाले है। बॉलीवुड के साथ-साथ अब साऊथ इंडस्ट्री भी हमारे लिए रोमांटिक फिल्मे लेके आने लगा है जैसे अभी हाल ही में आयी नानी की फिल्म हाय नन्ना जिसकी स्टोरी लाइन बहुत ही अच्छी और अच्छा फील कर कराने वाली थी पर किन्ही वजह से वो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी।

लवर फिल्म की कहानी का बेस पॉइंट है अरुण और दिव्या इन्ही दोनों किरदारों के इर्द गिर्द फिल्म की स्टोरी चलती हुई दिखाई गयी है। दो घंटे चोबीस मिनट की ये फिल्म आपको कही से भी बोर नहीं करेगी बशर्ते अगर आपने किसी से कभी प्यार किया होगा तब फिल्म के दोनों पात्र एक दूसरे से बहुत मोहब्बत करते है पर अरुण में कुछ प्रॉब्लम होती है जो दिव्या को थोड़ा सा परेशान जरूर करती है।

lover hindi review ott डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर

लवर फिल्म की कहानी अगर देखा जाए तो एक नार्मल सी ही है पर जिस तरह से ये फिल्म आपको कनेक्ट करती है उसके लिए डायरेक्टर साहब का शुक्रिया कहना तो बनता ही है कही कही पर आपको ये फिल्म थोड़ी कबीर सिंह के जैसी भी लगने लगेगी फिल्म में जिस तरह से आज कल के रिश्ते होते है उनको दिखाया गया है जो की काफी रियलिस्टिक लगता है ऐसा लगता है के हमारे बीच की ही किसी दोस्त की कहानी चल रही है।

कबीर सिंह के जैसा ही इस फिल्म में भी बॉयफ्रंड को काफी टॉक्सिक नेचर का दिखलाया गया है जो की बात बात में अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ता है और शक भी करता है जिसकी वजह से उसकी गर्लफ्रेंड काफी परेशान भी रहती है। दिव्या अरुण से इतना प्यार करती है के उसको अरुण की हरकते अच्छी नहीं लगती है पर फिर भी वो अरुण को छोड़ नहीं पा रही है।

फिल्म में जो इमोशन होना चाहिए वो इमोशन आपको इसमें नज़र आएंगे जो आपके दिमाग पर पूरी तरह से असर करेंगे और आप को फील करवाएगा के रिश्तो की परिभाषा क्या होती है।

फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने काम को बहुत ही अच्छे ढंग से किया है वो जब आप फिल्म देखो गे तब आप को खुद ही पता चल जायेगा। लवर फिल्म का bgm और म्यूज़िक बहुत अच्छा है जो फिल्म की स्टोरी पर एक दम फिट बैठता है।

1 11
lover hindi review:एक और कबीर सिंह 3

फिल्म के कलाइमेक्स की अगर बात की जाए तो ये एक दम आपको ऐसा फील करवाएगी के आप को लगने लगे गा के बिलकुल ऐसा ही कुछ असल ज़िंदगी में भी होता है जैसा फिल्म में दिखाया जा रहा है फिल्म में एक किस है तो इसको अगर आप चाहे तो फैमिली के साथ भी बैठ कर देख सकते है।

अगर आपके पास टाइम है तो एक बार ये फिल्म देखि जा सकती है।

सनी देओल अजय देवगन एक साथ ग़दर करने आरहे है

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment