Mika Singh Birthady: कभी विदेशी महिला को छेड़ा,कभी जबरदस्ती किस किया और शाहरुख को दे डाला 50 लाख का तोहफा

Written by: Anam
Publish On: September 30, 2025 7:25 PM (IST)
Follow Us:
Know special things related to Mika Singh on his 48th birthday

मीका सिंह एक एक्टर सिंगर और रैपर है। इनका जन्म 10 जून 1977 में हुआ था। उन्होंने अपने कई हिट सॉन्ग से दर्शकों का दिल जीता है। मीका अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं।राखी सावंत को जबरदस्ती किस करने से लेकर शाहरुख खान को 50 लाख का तोहफा देने तक वह कई बार सुर्खियों में आ चुके है।

जबरदस्ती किस करने से लेकर छेड़छाड़ का मामला:

मीका सिंह ने साल 2006 में अपनी जन्मदिन के मौके पर एक पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। जिसमें उन्होंने राखी सावंत को भी इनवाइट किया था। पर यह बर्थडे पार्टी विवादों में तब आ गई जब उन्होंने राखी सावंत को जबरदस्ती किस किया।जिसके बाद राखी ने उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया था।

mika singh
Mika Singh Birthady: कभी विदेशी महिला को छेड़ा,कभी जबरदस्ती किस किया और शाहरुख को दे डाला 50 लाख का तोहफा 3

इसके अलावा मीका पर एक ब्राज़ीलियाई मॉडल के साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट का मामला भी दर्ज हुआ था जिसके लिए उन्हें हिरासत में भी लिया गया था।

150 रु कमाए ,कभी 50 लाख का दिया तोहफा:

मीका सिंह ने अपने करियर की शुरुआत में बॉबी देओल की शादी में डीजे के रूप में गिटार बजाकर गाना गाया था जिसके लिए उन्हें मात्र 150 रुपए मिले थे। उनकी कामयाबी की बाद एक टाइम ऐसा भी आया जब हाल ही में मीका ने शाहरुख खान को 50 लाख की डायमंड रिंग तोहफे में दी जिसके बाद वह एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए थे।हालांकि शाहरुख ने इतने महंगे तोहफे को लेने से इनकार किया था पर इसके बावजूद उन्होंने उसे स्वीकारने को कहा।

रियलिटी शो में ढूंढी दुल्हनिया:

मीका ने राखी सावंत और राहुल महाजन की तरह साल 2022 में स्वयंवर रियलिटी शो मीका दी वोटी किया था जिसमें उन्हें अपनी दुल्हनिया की तलाश थी।इस शो में कई खूबसूरत लड़कियां शामिल हुई साथ ही आकांशा पूरी ने भी हिस्सा लिया था और उन्हें ही मीका ने अपनी वोटी के रूप में चुना।हालांकि दोनों ने शो के बाद शादी नहीं की और एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया।

READ MORE

Midnight at the Pera Palace:टाइम ट्रैवल में फंसे 2 कपल्स, हैरी पॉटर जैसी फिल्मों के शौकीन बिल्कुल भी मिस ना करें यह तुर्किश सीरीज

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट

Bhojpuri Song: 4 साल पहले आया,64 करोड़ बार देखा जा चुका यह भोजपुरी गाना क्या आपने मिस कर दिया ?

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts