Katrina Kaif pregnancy Katrina and Vicky are Expecting Parents

Written by: Anam
Publish On: October 2, 2024 10:34 PM (IST)
Follow Us:
Katrina Kaif pregnancy Katrina and Vicky are Expecting Parents

40 की उम्र में कटरीना का माँ बनने का सपना होगा सच,40 की उम्र में कटरीना का माँ बनने का सपना होगा सच

लंदन में घूमते हुए कटरीना कैफ और विक्की कौशल की एक वीडियो खूब वायरल हो रही है जिससे कटरीना के प्रेग्नेंट होने की खबर को सच होने का सबूत मिल गया है। लोगों के बीच अभी तक ये खबर खूब वायरल हो रही थी की कटरीना कैफ प्रेग्नेंट है लेकिन कोई भी पक्की खबर सामने नहीं आयी थी सिर्फ अटकले लगाई जा रही थी।

अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें विक्की कौशल और कटरीना कैफ एक साथ सड़को पर घूमते नज़र आरहे है। कटरीना कैफ अपनी प्रेगनेंसी की खबर को अभी आम नहीं करना चाहती है। जिस तरह दोनों लंदन में घूमते नज़र आरहे है लोगों के कयास लगाने के बाजार गरम हो चुके है।


ये पहली बार नहीं है ऐसा पहले भी हो चुका है जब इस खूबसूरत अभिनेत्री के प्रेग्नेंट होने की खबर चारों ओर फैली थी। इससे पहले अनंत अम्बानी और राधिका मर्चेंट की प्रीवेडिंग के समय भी कटरीना कैफ नज़र आयी थी और तब भी उनके लुक को लेकर लोगों ने जज करना शुरु कर दिया था।

कटरीना कैफ और विक्की कौशल एक शादी शुदा जोड़ा है साल 2021 – 9 दिसंबर को इस जोड़े ने राजस्थान के एक 700 साल पुराने महल वाले रिसोर्ट में 75000 प्रतिदिन जिसका चार्ज था अपने सबसे बड़े दिन के लिए चुना था। उसके बाद से लोगों को इनके पेरेंट्स बनने की खबर का इंतज़ार है जो इंतज़ार खत्म होने को नहीं आरहा है लेकिन इस बार की खबर पूरी तरह से पक्की होने की उम्मीदे जादा है।

जिस तरह ओवर कोर्ट पहनकर कटरीना कैफ विक्की कौशल के साथ चलती हुई नज़र आरही है और विक्की उनके साथ एक केयर टेकर की तरह चलते नज़र आरहे है लोगो को उम्मीद है की इस बार कटरीना की प्रेगनेंसी की खबर पक्की है।कटरीना खुद इस बात का इशारा दे रही है जो इस वायरल न्यूज़ के सच होने का भी इशारा हो सकता है।

16 मई को विक्की कौशल का जन्म दिन था, विक्की और कटरीना जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए लंदन गए हुए थे और वही से कटरीना ने अपने पति की कुछ सेलिब्रेशन पिक्स पोस्ट की है जिसकी गिनती भी तीन है और तीन ही हार्ट भी कैप्शन में बनाये थे जिसका इशारा भी फैन्स इस खबर से जोड़ रहे है की अब कटरीना और विक्की दो से तीन होने जा रहे है।

दीपिका के नक्शे कदम पर चल रही है कटरीना –

जिस तरह अभी तक दीपिका ने खुद अपनी प्रेगनेंसी की खबर को फैन्स के साथ शेयर नहीं किया और रुमर होते होते आखिर बेबी बम्प के साथ फोटो वायरल हो ही गयी और सबके सामने उनकी प्रेगनेंसी रिवेल हो गयी। ठीक उसी तरह कटरीना कैफ भी आये दिन इस नज़रिये से देखी जाती है जो इस बार सच होने वाला है।

40 की उम्र में, सबसे देर में माँ बनेगी कटरीना –

फिल्म सेलिब्रिटीज में माँ बनने का सपना पूरा करने वाली अभिनेत्रियों में कटरीना कैफ सबसे जादा ऐज में माँ बनने वाली अभिनेत्री है। इससे पहले खूबसूरत अभिनेत्री अलिआ भट्ट ने 30 की उम्र में माँ बनने के सुख की प्राप्ति की थी बेटी राहा को जन्म देकर उसके बाद अनुष्का शर्मा जिन्होंने 33 की ऐज में अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया और अब बारी है कटरीना कैफ की जो 40 की उम्र में माँ बनने वाली है।

क्या करन जौहर बचा पाएंगे टाइगर को Tiger Shroff with Karan Johar

Author

  • anam

    I'm Shagufta Hashmi, an experienced news blogger. I have a special passion for films and the entertainment industry. My expertise lies in bringing you celebrities' birthdays and the latest trending news from the entertainment world. My goal is to deliver the freshest and most reliable entertainment updates to you in a simple and engaging way. Join me and become part of the glittering world of entertainment!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment