Ishq in the air :क्या ये रोमांटिक सीरीज आपके दिल को छू पायेगी ? जानिए फ्री में देखने का तरीका

Written by: Amir khan
Publish On: October 2, 2025 10:52 PM (IST)
Follow Us:
Ishq in the air review HINDI

Ishq in the air review HINDI:ऐमज़ॉन मिनी टीवी और एम एक्स प्लेयर पर इश्क़ इन द एयर शो को रिलीज़ किया गया है। जिसे आप फ्री में देख सकते है कैसा है ये शो क्या आपको इस सीरीज को देखना चाहिये या नहीं आइये डालते है इस पर एक नज़र। अगर आपको इश्क़ एक्सप्रेस ,इश्क़ हाइवे जैसे शो अच्छे लगे है तो ये शो भी आपको अच्छा लगने वाला है। क्युकी इन तीनो शो को बनाने वाले सेम है।

शो में आपको टोटल पांच एपिसोड देखने को मिलते है और हर एपिसोड की लेंथ 32 से 35 मिनट की है। ये एक रोमांटिक ड्रामा शो है। शांतनु माहेश्वरी की परफॉर्मेंस पहले भी हमने आलिया भट्ट की गंगू बाई ,अजय देवगन की औरो में कहा दम था में देखा था। मेधा राणा ने भी इस शो में अपनी अच्छी परफॉर्मेंस दी है। इन दोनों किरदार में आपको जो फील और इमोशन देखने को मिलता है वही इस पूरे शो से आपको जोड़ कर रखने में कामयाब होता है।

शो को देखते देखते आपको शो के दोनों किरदार काव्य और नमन से प्यार हो जायेगा। इश्क़ इन द एयर शो के हर एक एपिसोड को हमारे सामने बहुत स्वीट तरह से प्रजेंट किया गया है जिसको आप देखना शुरू करते है तो इसके लास्ट एपिसोड तक देखते ही रहते है। नमन इंदौर से है और काव्या मुंबई से है। काव्या और नमन इंदौर के एयरपोर्ट पर मिलते है वहा इन दोनों की फ्लाइट डिले हो जाती है। इसी तरह के और भी बहुत ट्विस्ट और टर्न के साथ आप इस शो को फ्री में mxplayer पर देख सकते है।

READ MORE

Saiyaara Movie Location: मोहित सूरी की सुपरहिट फिल्म और इसकी खूबसूरत शूटिंग लोकेशन्स

Saiyaara Tittle Track: कौन है वो कश्मीरी सिंगर जिसने सैय्यारा टाइटिल ट्रैक को बनाया रूहानी

Author

  • amir khan

    I'm Aamir Khan, a writer for FilmyDrip and a total cinema fanatic. I absolutely love the glitz of Bollywood, the stories behind the films, and the magic of the stars. In my articles, I bring you the latest movie reviews, entertainment news, and fun in-depth analysis. Whether it's a blockbuster hit or the journey of rising stars, I always strive to make every piece engaging and authentic. At FilmyDrip, my goal is to keep fellow cinema lovers connected to the world of entertainment. Read my articles and join the exciting ride through Bollywood!

    View all posts

Also Read

Leave a Comment