कई मशहूर हस्तियों के बारे में चर्चा है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। ये सभी बड़े-बड़े घरों से आने वाले स्टार किड्स हैं, जो बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी में हैं, वो भी 18 से 20 साल की उम्र में। प्लास्टिक सर्जरी सिर्फ स्टार किड्स ही नहीं करवा रहे हैं, इसके अलावा बहुत से ऐसे कलाकार हैं जो ये कर रहे हैं।
रीवा अरोड़ा
रीवा अरोड़ा बॉलीवुड की एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। रीवा ने बहुत ही छोटी उम्र में इम्तियाज़ अली की फिल्म रॉकस्टार में काम किया था, और वे छावा में भी दिखाई दी थीं। रीवा अभी सिर्फ 18 वर्ष की हैं, पर पिछले कुछ सालों में उनके चेहरे में जो बदलाव देखने को मिले हैं, वो काफी चौंकाने वाले हैं। ये बदलाव 15 साल की उम्र से उनके चेहरे पर देखे जा रहे हैं, और वे अभी सिर्फ 18 साल की हैं।
राशा थडानी
राशा थडानी रवीना टंडन की बेटी हैं, जिनकी उम्र सिर्फ 20 वर्ष है। इन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है।
भारत में बढ़ता कॉस्मेटिक सर्जरी का बाजार
भारत में कॉस्मेटिक सर्जरी हर साल 10-12% की दर से बढ़ रहा है। पहले यह सिर्फ बड़े-बड़े स्टार किड्स करवाते थे, पर अब जब से सोशल मीडिया का क्रेज़ बढ़ा है, तब से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स में तेज़ी के साथ कॉस्मेटिक सर्जरी कराने की चाह बढ़ती दिखाई दे रही है।
भारत की अगर विदेश से तुलना की जाए, तो यहाँ कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने में 50 से 70% कम खर्च आता है। इसी को देखते हुए बहुत से विदेशी भी भारत में कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के लिए आने लगे हैं।
कहाँ से इंस्पायर हो रहा है यूथ
चौंकाने वाली बात ये है कि हमारी यूथ सबसे ज्यादा इंस्पायर होती है, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से, जिसमें बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया भी शामिल है। राजकुमार राव, टाइगर श्रॉफ हो या खुशी कपूर, इन सब ने खुलकर फेस सर्जरी के बारे में बात की है। जहाँ पहले की अभिनेत्रियाँ तीस से चालीस साल की उम्र में ये सब करवाती थीं, वहीं अब 18 साल की युवा उम्र में ही फिल्मों में डेब्यू करने के लिए फेस सर्जरी का सहारा लेने लगी हैं।
क्या ज़रूरी है प्लास्टिक सर्जरी
ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, इन सब ने बिना प्लास्टिक सर्जरी के ही विश्व सुंदरी का खिताब हासिल किया। अब बात करें माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे, काजोल की, ये वो अभिनेत्रियाँ हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में बिना प्लास्टिक सर्जरी के बॉलीवुड में एंट्री ली और सफल भी रहीं।
आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, अनुष्का शर्मा, इन तीनों अभिनेत्रियों ने बिना प्लास्टिक सर्जरी के बहुत कम उम्र से फिल्मों में कदम रखा और सफल भी रहीं। वहीं अगर बात करें जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर की, इन तीनों अभिनेत्रियों ने अपने चेहरे पर कॉस्मेटिक प्रक्रियाएँ करवाई हैं। शनाया कपूर और न्यासा देवगन इन सब में अव्वल नंबर पर हैं।
ऐश्वर्या राय, करीना कपूर, तब्बू, करिश्मा कपूर, सुष्मिता सेन, इन सब ने सर्जरी करवाई है, पर उम्र के एक पड़ाव के बाद, इंडस्ट्री में बने रहने के लिए, न कि अपनी पहली फिल्म से ही। ये पिछले दस से बारह सालों में एक नया ट्रेंड सा बन गया है फेस सर्जरी का।
कितना महंगा है सर्जिकल और नॉन-सर्जिकल कॉस्मेटिक प्रोसीजर
बॉटॉक्स इंजेक्शन (Botox Injection)
ये नॉन-सर्जिकल है, जो चेहरे की झुर्रियों को खत्म करने के लिए किया जाता है। इसकी कीमत है 5,000 से 25,000 रुपये प्रति सेशन।
डर्मल फिलर्स (Dermal Fillers)
ये नॉन-सर्जिकल है, जो चेहरे की झुर्रियों को कम करता है, होठों के शेप को बढ़ाता है, और चेहरे को सही आकार देता है। इसकी कीमत है 15,000 से 30,000 रुपये प्रति सिरिंज।
IV ड्रिप ट्रीटमेंट
इसका इस्तेमाल त्वचा को चमकाने में किया जाता है। इसकी सामान्य कीमत 6,000 से 40,000 रुपये है।
केमिकल पील्स (Chemical Peels)
ये त्वचा की ऊपरी निर्जन परत को हटाकर चमकदार और जवां बनाता है। इसका खर्चा 2,500 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक आता है।
स्किन व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट (Skin Whitening Treatment)
इसका इस्तेमाल त्वचा को गोरा करने के लिए किया जाता है। इसकी कीमत लगभग 1,800 से 10,000 रुपये तक है।
रीवा अरोड़ा का केस
रीवा अरोड़ा मॉडल, अभिनेत्री, और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। रीवा अरोड़ा वो चेहरा हैं, जो नॉन-सर्जिकल या सर्जिकल कॉस्मेटिक सर्जरी का उदाहरण हैं, जिनका चेहरा हर साल बदलता जा रहा है।
रीवा की उम्र अभी 18 साल की है, तो क्या ये 14 से 15 वर्ष की उम्र से ही ये प्रोसीजर करवा रही हैं। अब रीवा ने नॉन-सर्जिकल या सर्जिकल कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है, इससे फर्क नहीं पड़ता, पर फर्क ये पड़ता है कि इतनी कम उम्र में ये सब कराना कितना ठीक है।
मुहाँसों के गहरे निशान के लिए 16 साल की उम्र में अगर माता-पिता की अनुमति हो, तो कुछ ट्रीटमेंट किए जा सकते हैं। 16 साल की उम्र में त्वचा का विकास हो रहा होता है, और डॉक्टर कभी नहीं कहते कि इस उम्र में नॉन-सर्जिकल या सर्जिकल कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई जाए।
किन अभिनेत्रियों का हुआ चेहरा खराब नॉन-सर्जिकल या सर्जिकल कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने के बाद
वाणी कपूर, राखी सावंत, मिनिषा लांबा, आयशा टाकिया, कोएना मित्रा, इन सभी अभिनेत्रियों का एक उम्र के बाद चेहरा खराब होने लगा है।
नई जनरेशन की वो अभिनेत्रियाँ जिन्होंने नॉन-सर्जिकल या सर्जिकल कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है
- खुशी कपूर,
- राशा थडानी,
- न्यासा देवगन,
- शनाया कपूर,
- सुहाना खान,
- रीवा अरोड़ा,
- राजकुमार राव
READ MORE
Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 कन्फर्म रिलीज़ डेट
Bromance Movie Review 2025: दो भाइयों की मज़ेदार,रहयमयी कहानी







